उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद द्वारा देवभूमि पलायन एवं बेरोजगारी उन्मूलन समिति।विषय उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद द्वारा उत्तराखंड सरकार का धन्यवाद प्रस्ताव

आज दिनांक 11 फरवरी 2024 को नगर निगम रुद्रपुर उधम सिंह नगर सभागार में उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद के बैनर तले राज्य आंदोलनकारियो का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आहूत किया […]

आज दिनांक 6/ 2/ 2024 को खटीमा क्षेत्र के प्रमुख राज्य आंदोलनकारी कैप्टन शेर सिंह दिगारी की अध्यक्षता में क्षेत्र के चिन्हित राज्य आंदोलनकारियों की एक बैठक उनके आवास में संपन्न हुई । जिसका संचालन प्रदेश महामंत्री भगवान जोशी ने किया । बैठक में धामी सरकार द्वारा प्रदेश में ucc लागू करने के निर्णय का स्वागत किया गया तथा चालू सत्र में 10 प्रतिशत आरक्षण को विशेष सत्र में पास करने के निर्णय का भी स्वागत किया गया ।बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में धामी सरकार के सभी जनहित के फैसलों पर खुशी जाहिर की तथा उन्हें एक एक्शन टेकन मुख्यमंत्री बताया गया। समस्त उपस्थित राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग की कि उनके द्वारा गत दिवस 1 सितंबर खटीमा , 2 सितंबर मसूरी, 2 अक्टूबर मुजफ्फरनगर (रामपुर तिराहे) के शहीद मंचों से आंदोलनकारियों के पक्ष में की गई समान पेंशन की घोषणा तथा वंचितों के चिन्हिकरण की घोषणा को अमल में लाने का आग्रह किया तथा उम्मीद जताई कि भाजपा सरकार उनकी उपरोक्त लंबित मांगों पर लोकसभा चुनाव से पूर्व ही निर्णायक फैसला लेगी।मुख्यमंत्री के ऐतिहासिक निर्णय ucc तथा राज्य आंदोलनकारियों के संदर्भ में लिए जा रहे जनहित के फैसले पर खटीमा गोली कांड के याचिकाकर्ता मोहनचंद, एडवोकेट गोपाल सिंह बिष्ट, प्रकाश तिवारी , सुरेश बिष्ट, भैरव दत्त पांडे , सुरेश चंद्र , आलोक गोयल , सर्वेश पाठक, मनोज ओली , हीरा राजपूत , प्रकाश चंद्र, उमेद सिंह, बहादुर रावत, विशन नाथ सहित अनेक लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए निर्णय का तहे दिल से स्वागत किया है ।

आज दिनांक 6/ 2/ 2024 को खटीमा क्षेत्र के प्रमुख राज्य आंदोलनकारी कैप्टन शेर सिंह दिगारी की अध्यक्षता में क्षेत्र के चिन्हित राज्य आंदोलनकारियों की एक बैठक उनके आवास में […]

पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तार कर उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने की कवायद शुरू हो गई है। यदि यह योजना परवान चढ़ी तो उत्तराखंड बीज एवं तराई विकास निगम (टीडीसी) की 4.62 एकड़ भूमि का अधिग्रहण होगा।

टीडीसी ने अपनी परिसंपत्तियों का आकलन कर 96 करोड़ रुपये मुआवजे का प्रस्ताव शासन को भेजा है। एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए प्रस्तावित ले-आउट प्लान के तहत एयरपोर्ट के पास मौजूदा […]

ऊधम सिंह नगर: खटीमा में जल्द खुलेगा उत्तराखंड का सबसे बड़ा केंद्रीय विद्यालय सीमांत क्षेत्र खटीमा में उत्तराखंड का सबसे बड़ा केंद्रीय विद्यालय खुलने जा रहा है। कार्यदायी संस्था केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्लूडी) 30 अप्रैल 2024 को विद्यालय का भवन हैंडओवर कर देगा।

इसके बाद यहां एक से 12वीं तक की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।खटीमा में वर्ष 2019 से अस्थायी रूप से बंडिया गांव में जीआईसी के पुराने भवन में केंद्रीय विद्यालय संचालित […]

पूर्व सेवादार ही निकला दोहरा हत्याकांड का मास्टरमाइंड । 23 दिन बाद भारमल मंदिर में पुजारी और सेवादार की हत्याकांड का खुलासा। 1200 लोगों से पूछताछ, 1000 कैमरों को खलाकर अंजाम तक पहुंची पुलिस। बाबा डांगगल बना आरोपियों तक पहुंचने में अहम कड़ी

25 दिसंबर 2024 को भारामल मंदिर में भंडारे के दिन तीनों आरोपियों को शराब पीने से रोककर श्रीहरिगिरि महाराज ने डांटकर भगा दिया था। जिसपर तीनों उनसे रंजिश रखने लगे […]

काशीपुर,एसीजे द्वितीय के न्यायालय ने चेक बाउंस मामले में दोषी महिला को तीन माह के कारावास व 4 लाख 40 हजार जुर्माना की सजा सुनाई है। गांव गंगापुर निवासी सुरेंद्र ग्रोवर पुत्र हरभगवान दास ने अधिवक्ता प्रयाग दर्शन रावत के माध्यम से एसीजे द्वितीय के न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया था।

जिसमें कहा कि उसने फरवरी 2019 में खड़कपुर देवीपुरा निवासी प्रीत कौर को चार लाख रुपये उधार दिए थे। उसने दिसंबर 2019 तक उधार रकम लौटाने का वायदा किया था। […]

पूर्व भाजपा विधायक कुबेर सिंह का परिवार यहां इस कालोनी में रहता है। 19 जनवरी की रात साढ़े ग्यारह बजे खाना खाने के बाद पूर्व विधायक के पुत्र प्रत्येन्द्र पाल सिंह व अंगरक्षक श्याम कुमार कालोनी में टहल रहे थे। इसी बीच एक काले रंग की थार जिसमें भाजपा जिला मंत्री भाजपा का स्टीकर लगा हुआ था ,ने प्रत्येन्द्र पाल सिंह को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कुछ दूर जाकर फ्लैट नं0 43 के सामने रोक दी । प्रत्येन्द्र पाल व अंगरक्षक श्याम सिंह ने  कार के चालक से गाड़ी देखकर चलाने को कहा।  जिस पर कार चालक और उसमें बैठे दूसरे व्यक्ति ने एकदम से गाली-गलौच और मारपीट पर उतर आये और गाली देते हुए कार चालक ने असलाह निकाल लिया और फायर कर दिया। वह गोली बगल से निकल गयी फायर होते ही दोनों घबरा गये । दोनों व्यक्तियों ने हाथापाई शुरु कर दी। और हाथ में लिये असलाह के बट से दोनों के सिर पर ताबड़तोड़ हमले किये।  जिससे दोनों के सिर पर गम्भीर चोट आयी।

भाजपा के पूर्व विधायक के पुत्र व अंगरक्षक पर कुछ लोगों ने मामूली कहासुनी के बाद फायरिंग कर जान से मारने का प्रयास किया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल […]

रूद्रपुर। देश भर में कोविड-19 के नए वैरियंट जैएन वन के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जनपदों में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए आदेश जारी किए गए थे। ऊधम सिंह नगर: कोरोना के नए वैरिएंट की आहट से स्वास्थ्य विभाग सतर्क

प्रत्येक ब्लाॅक में कोविड के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि भारत सरकार की ऑपरेशन गाइडलाइन फॉर रिवाइज्ड सर्विलांस स्ट्रैटीजी इन […]

उत्तराखंड सरकार ने किसानों को दी राहत। उत्तराखंड में सहकारी समितियां के किसानों के लिए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम की अवधि 29 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। यह फैसला सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के आदेश के बाद लिया गया है।

इससे पहले सहकारी समितियां ने मृत किसानों के रन का ब्याज माफ करने के लिए 8 जुलाई से एमपैक्स ओटीएस स्कीम के तहत प्रदेश भर में 31 दिसंबर तक ब्याज […]

किच्छा:- वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किच्छा टैक्सी स्टैंड पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा की आई०ई०सी० वैन के साथ यात्रा का स्वागत किया गया। आज किच्छा नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया

विभिन्न विभागों की लगाई गई सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टालों का किया अवलोकन। सभी लोगों को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ भी दिलाई। किच्छा:- वरिष्ठ भाजपा नेता […]