रूद्रपुर शहर के फर्नीचर व्यवसायी गुलशन नारंग, उनके पुत्र रौनिक नारंग और पार्टनर सौरभ गावा के प्रतिष्ठान और घरों में छापेमारी दूसरे दिन भी जारी रही। छापेमारी के दौरान पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान किसी को व्यापारी और उनके परिवारजनों से नहीं मिलने दिया गया। बता दें लखनऊ से आयकर विभाग की टीम बृहस्पतिवार सुबह 12 वाहनों में यहां पहुंची। टीमों ने गल्ला मण्डी स्थित गुलशन नारंग के नारंग फर्नीचर मार्ट के साथ ही उनके घर और पुत्र रौनिक नारंग एवं पार्टनर सौरभ गावा के मॉडल कालोनी स्थित विनायक प्लाई के कारपोरेट ऑफिस , सौरभ गावा के एलायंस कालोनी स्थित घर मे ंएक साथ छापेमारी की। टीमों ने फर्नीचर मार्ट में गुलशन नारंग से दुकान के स्टॉक, बैंक खातों का ब्योरा, खरीद बिक्री के रिकार्ड लेने के साथ ही कारोबार के संबंध में पूछताछ की। गुलशन नारंग से टीम ने उनकी पत्नी और बेटे विकास के नाम संचालित विनायक ट्रांसपोर्ट कंपनी के बारे में जानकारी ली। जांच की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। छापेमारी के दौरान पुलिस फोर्स ने किसी को अंदर नहीं जाने दिया। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम तमाम दस्तावेजों को खंगाल रही है। तीनों जगहों से काफी दस्तावेज अब तक कब्जे में लिए जा चुके हैं जिनके बारे में जांच की की जा रही है। इसके अलावा कारोबारियों और उनके परिवार के बैंक खातों के अलावा फर्मों के बैंक खातों व लेनदेन का भी ब्योरा लिया जा रहा है। बताया जाता है कि आयकर विभाग की टीम गुलशन नारंग के पुत्र विकास नारंग की ट्रांसपोर्ट कंपनी की जांच के सिलसिले में आई थी। बाद में टीम ने नारंग परिवार की अन्य संपत्तियों की भी जांच शुरू कर दी। आयकर विभाग की टीम विकास नारंग का इंतजार कर रही है। बताया जा रहा है कि विकास नारंग का फोन कल से ही बंद आ रहा है। समाचार लिखे जाने तक तीनों स्थानों पर आयकर विभाग की टीम जमी हुई थी।

आज रुद्रपुर का बाजार इनकम टैक्स की छापामारी के विरोध में  1:00mp बजे तक बंद रहेगा ।व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा ने प्रेस नोट किया जारी

व्यापारियों के उत्पीड़न के खिलाफ होगा रुद्रपुर का बाजार बंद। रुद्रपुर के सभी व्यापारियों को सूचित किया जाता है कि व्यापारियों के उत्पीड़न व छापेमारी के विरोध में 24 मई […]

रुद्रपुर संभावित मेयर प्रत्याशी मोहनखेड़ा ने बताया  कि शहर के एक वार्ड में फर्जी तरीके से बाहरी लोगों के वोट बनाने की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है। कांग्रेस कार्यकर्ता, व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विरोध कर हंगामा कर , भाजपा नेता पर फर्जी वोट बनाने का आरोप मढ़ा। हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स को दिए अपने इंटरव्यू में संभावित प्रत्याशी मोहनखेड़ा ने पार्वतीय वोटरों की संख्या 15000 के आसपास बताइ है ।तो क्या इस बार पार्वतीय समाज होगा राजनीतिक पार्टियों के टारगेट पर। राजनीतिक विशेषण के अनुसार मुस्लिम, पर्वतीय एवं कुर्मी वोटरों की संख्या लगभग समान है।

उत्तराखंड सरकार द्वारा इस बार राज्य के नगर निगमों में मेयर पद के लिए आरक्षण में बदलाव होगा. कुछ जगहों पर महिलाओं की सीटें पुरुषों के पास जाएंगी, जबकि कुछ […]

रुद्रपुर :- रुद्रपुर स्थित विजडम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने  अनेक विषयों में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। जिसके उपलक्ष्य में आज दिनांक 21-05-2024 दिन-मंगलवार को विजडम पब्लिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल गंगापुर रोड रूद्रपुर ऊ० सि० नगर में विद्यालय में कक्षा-10 में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया, विद्यालय के प्रबन्धक, -प्रधानाचार्य, उप-प्रधानाचार्या द्वारा उत्तीर्ण विद्यार्थियों को ट्राफी एवम मेडल से पुरस्कृत किया गया, कक्षा-10 में 91.6% के साथ ध्रुव कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तो वहीं अर्पिता ने 90.2% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान  तथा अदिति साह ने 89.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

स्कूल के प्रबन्धक गोपाल पटवाल, प्रधानाचार्य दीपक रौतेला एवं विद्यालय के सभी शिक्षकों ने छात्र- छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। ध्रुव कुमर, अर्पिता, अदिति शाह ने विद्यालय में […]

rudrpur राष्ट्रीय स्वयंसेवक अतुल जोशी ने रुद्रपुर मेयर के लिए अपनी दावेदारी पेश की, उन्होंने अपनी उपलब्धियां बताते हुए रुद्रपुर  मेयर पद की दावेदारी की, आपको अवगत करा दे अतुल जोशी की तमाम उपलब्धियां के बीच उन्होंने  पॉच देशों के सॉसदो के साथ जनसंख्या स्थिरीकरण विषय पर गोष्ठी में भी भाग लिया है । पूर्व स्वास्थ्य मन्त्री जी माननीय तिलक राज बेहड , माननीय रमेश पोखरियाल निशंक जी की लगभग 250 सरकारी सभाओं का संचालन भी किया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा वर्ष 2007 में प्रदत्त प्रमाण पत्र। मण्डलीय परिवार कल्याण प्रशिक्षण केन्द्र कुमाऊँ मण्डल द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र। जिलाधिकारी बरेली द्वारा उत्कृष्ट क्रिकेट कॉमेन्ट्री के लिए वर्ष […]

रूद्रपुर। सिंह कालोनी वार्ड नं 33 में निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह एवं भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में उत्तराखण्ड बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा में वार्ड में निवासरत विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्रओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

सम्मान समारोह में मेयर रामपाल सिंह एवं भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने सभी टॉपर्स को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी […]

रूद्रपुर। निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह ने नगर निगम रूद्रपुर के मुख्य नगर आयुक्त नरेश चन्द्र दुर्गापाल के आवास पर पहुंचकर उनका हाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

बता दें नरेश चन्द्र दुर्गापाल बीते दिनों अचानक अस्वस्थ हो गये थे उन्हें उपचार के लिए दिल्ली ले जाया गया। ऑपरेशन के बाद उन्हें डाक्टरों द्वारा आराम की सलाह दी […]

रुद्रपुर नगर निगम चुनाव जैसे-जैसे करीब आते जा रहे हैं ।राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टीयो की गतिविधियां तेज होती जा रही है ।आज हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स ने रुद्रपुर कांग्रेस नगर अध्यक्ष सीपी शर्मा का इंटरव्यू लिया और उनसे जाना क्या-क्या है रुद्रपुर नगर निगम की समस्याएं ।कैसे होगा इसका समाधान। पूरी खबर

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/ प्रिंट मीडिया शैल ग्लोबल टाइम्स/ अवतार सिंह बिष्ट, रूद्रपुर उत्तराखंड रूद्रपुर। शहर के ऐतिहासिक एवं प्राचीन, गांधी पार्क को सिंचाई विभाग की जमीन में स्थानांतरित कर गांधी […]

आज परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड द्वारा परशुराम चौक पर कार्यक्रम करके भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव मनाया गया इस दौरान कार्यक्रम को दीप जलाकर ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय संयोजक एवं भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास शर्मा एवं ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश वशिष्ठ ने संयुक्त रूप से किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकास शर्मा ने कहा कि ब्राह्मणों ने हमेशा समाज को धर्म से जोड़ रखा है और राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाई है उन्होंने कहा कि सभी को हिंदू धर्म की रक्षा करनी चाहिए क्योंकि बिना धर्म के जीवन व्यर्थ है उन्होंने कहा कि सनातन धर्म आदि अनादि काल से हमको रहा दिखाता आया है और इसके पीछे ब्राह्मणों की विशेष भूमिका रही है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश वशिष्ठ ने कहा कि बहुत जल्दी आवास विकास के अंदर भगवान परशुराम जी की भव्य मूर्ति की स्थापना भी की जाएगी उन्होंने कहा कि समाज को एकजुट रखना ब्राह्मण महासभा का मुख्य उद्देश्य है उन्होंने कार्यक्रम में आए हुए सभी क्षेत्रवासियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन राहुल भारद्वाज ने किया।कार्यक्रम में इंद्रेश मिश्रा पदम शर्मा नितिन कौशिक राहुल भारद्वाज रामकिशन शर्मा हिमांशु शुक्ला प्रमोद शर्मा कृष्ण वत्स रचना भारद्वाज ममता त्रिपाठी नरेश उप्रेती अनिल शर्मा मीना शर्मा सी पी शर्मा राज बहादुर शर्मा बी डी भट्ट एम एम बिष्ट श्याम शर्मा विकास शर्मा अनुज शर्मा धीरू त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।

आदर्श कॉलोनी में निकाली गई भव्य निशान यात्रा

रुद्रपुर की आदर्श कालोनी में निशान यात्रा निकालते लोग। संवाद रुद्रपुर। श्री खाटू श्याम सेवा मंडल की ओर से भव्य निशान यात्रा निकाली गई। बुधवार को बड़ी संख्या में मंडल […]