भाजपा ने शहीद भगत सिंह मंडल महामंत्री पारस चुघ को पद से हटाया, पार्टी से निष्कासित

Spread the love


रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला ऊधम सिंह नगर ने संगठनात्मक कार्रवाई करते हुए शहीद भगत सिंह मंडल के मंडल महामंत्री पारस चुघ को उनके वर्तमान दायित्व से पदमुक्त करने के साथ पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
भाजपा जिला महामंत्री रमेश जोशी की ओर से 10 अगस्त 2026 को जारी पत्र के अनुसार, यह कार्रवाई प्रदेश नेतृत्व एवं भाजपा जिला ऊधम सिंह नगर के जिला अध्यक्ष कमल कुमार जिंदल के निर्देश पर की गई है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि पारस चुघ को तत्काल प्रभाव से मंडल महामंत्री पद से पदमुक्त करते हुए पार्टी से निष्कासित किया जाता है।
जिला महामंत्री रमेश जोशी ने कार्रवाई संबंधी पत्र की प्रतिलिपि प्रदेश अध्यक्ष भाजपा, जिला प्रभारी-सह-प्रभारी तथा जिला अध्यक्ष को भी भेजी है।
भाजपा के इस फैसले से जिले की संगठनात्मक राजनीति में चर्चा तेज हो गई है। पार्टी की ओर से जारी पत्र में निष्कासन के कारणों का विस्तृत उल्लेख फिलहाल नहीं किया गया है।


Spread the love