रूद्रपुर 10 अप्रैल, 2024 (सू.वि.)- जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह व नोडल कार्मिक मनीष कुमार ने युवा कल्याण भवन में निर्वाचन सामाग्री किट तैयार करने के कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान हेतु प्रत्येक सामाग्री अति महत्वपूर्ण होती है, इसलिए आयोग से प्राप्त सूची के अनुसार ही सभी सामाग्री निर्वाचन किटों मंे रखना सुनिश्चित करें।जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोडल अधिकारी निर्वाचन सामाग्री को निर्देश दिये कि सूची से मिलान करते हुये थैले बनाये तथा थैलों को विधानसभावार अलग-अलग रखा जाये। उन्होने कहा विधानसभावार किट बनाते समय यह सुनिश्चित कर लिया जाये कि निर्वाचन नामावली सम्बन्धित मतदेय स्थल की ही हो। उन्होने कहा कि मतदान पार्टियों को मतदान सामाग्री देने से पूर्व भी किट की भली-भांति जांच कर ली जाये ताकि कोई भी सामाग्री छुटने न पाये। उन्होने नोडल निर्वाचन सामाग्री को यह भी निर्देश दिये कि मतदान दिवस से एक दिन पूर्व मतदान पार्टियों को बगवाड़ा मंडी से मतदान हेतु रवाना किया जायेगा, बगवाड़ा मंडी में भी सामाग्री सहित स्टांल लगाया जाये ताकि कोई भी मतदान सामाग्री कम होने पर तत्काल मतदान कार्मिकों को उपलब्ध करायी जा सकंे।इस दौरान नोडल अधिकारी कार्मिक मनीष कुमार, नोडल मतदान सामाग्री भावना जोशी व उनकी टीम उपस्थित थी।

अपीलउत्तराखंड क्रांति दललोकसभा चुनाव 2024सम्मानित मतदाताओं,पुनः एकबार आपके सम्मुख देश की संसद में अपने क्षेत्र की समस्याओं के निदान व मूलभूत सुविधाएं सुलभ करवाने संबंधी विकास की राह सुगम बनाने के लिए अपना सांसद चुनने का अवसर है। उत्तराखंड राज्य के अस्तित्व में आने के बाद पिछले 23 वर्षों में चार बार चुने गये सांसदों ने उत्तराखंड राज्य की मूल अवधारणा के उलट उत्तराखंड को दिल्ली व लखनऊ का उपनिवेश बना कर रख दिया। जिसके दुष्परिणाम के रूप में हमारे मूलभूत अधिकार भी हमसे छीन लिए गये, कभी तो ऐसा लगता है केंद्र सरकार हमसे अलग राज्य मांगने का बदला ले रही है और केंद्र सरकार के छिपे ऐजेण्डे में है कि उत्तराखंडवासियों को इस कदर संसाधन विहीन कर दो ताकि वे यहां से पलायन को विवश हो जायं, विशेष कर पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को। शायद इसीलिए यहां के लोगों का पहले मूलनिवास छीना गया, फिर भू-कानून पूरी तरह समाप्त किया गया,फिर यहां से निकलने वाली नदियों का नैसर्गिक अधिकार छीन कर गंगा-यमुना बोर्ड बना कर हमसे पानी का अधिकार छीना गया,फिर राज्यस्तरीय सेवाओं के लिए राज्य सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण की अनिवार्यता समाप्त की गई यहां तक कि तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भी देश-भर से आवेदन अनुमन्य कर दिये गये।हमारा राज्य देश का एकमात्र राज्य है जिसकी 24 वर्षों बाद भी स्थायी राजधानी तय नहीं है, हमारी परिसंपत्तियां अभी तक भी उत्तरप्रदेश कि क़ब्ज़े में हैं, वन अधिनियम व वन्यजीव संरक्षण अधिनियम इतने जटिल कर दिये गये हैं कि हमारे किसानों को अपने खेतों में कृषि कार्य करना तो दूर अपने गांव तक आने जाने से भी रोका जा रहा हैं,(कार्बेट नेशनल पार्क की सीमा से लगे गांव में इसका उदाहरण हैं ) हमारे पढ़े-लिखे युवाओं की नौकरियां पिछले दरवाजे से बाहर के अपात्र लोगों को बेच दी गई हैं जिनमें मुख्यमंत्री कार्यालय, सचिवालय, विधानसभा सचिवालय सहित सभी विभागों की नौकरियां शामिल हैं। खेद की बात है कि नौकरी बेचने वाले गिरोह को मंत्री, विधायकों के अतिरिक्त बहुत गरिमामय पदों पर आसीन मुख्यमंत्रियों व विधानसभा अध्यक्षों का संरक्षण प्राप्त है। सूचना अधिकार से हुए खुलासों से सारी सच्चाई जनता के सम्मुख आ चुकी हैं। महिलाएं गांवों में जंगली जानवरों से व शहरों में नर-पिशाचों से सुरक्षित नहीं हैं। अंकिता भंडारी सहित अनेकों युवतियां ऐसे ही नर-पिशाचों का शिकार हो चुकी हैं। अंकिता के हत्यारों का पता चल जाने के बावजूद उन्हें कठोर सजा दिये जाने की बजाय हत्या व अन्य गुनाहों के सबूत मिटा दिए गए हैं। इसके विपरीत इस जघन्य कांड को सार्वजनिक करने व कानूनी लड़ाई लड़ने वाले पत्रकार व वकील आशुतोष नेगी के साथ तथा इसी तरह UKSSSC/UKPSC भर्ती दरोगा भर्ती व अन्य भर्ती घोटाला को उजागर करने वाले युवा बौबी पंवार को पुलिस द्वारा फर्जी मुकदमों में फंसाकर उनसे साथ मारपीट कर उन्हें जेल में डाला गया और उपरोक्त सभी जुल्मों के खिलाफ सड़क पर आंदोलन करने वाले युवाओं व महिलाओं पर लाठीचार्ज, आंसू गैस व पानी की बौछारें की जा रही हैं।साथियों हमारे प्रत्याशी इस लोकसभा चुनाव में उपरोक्त मुद्दों के अतिरिक्त राज्य की अनेकों समस्याओं को लेकर चुनाव मैदान में है। यदि आपके सहयोग से हमारे प्रत्याशी विजयी होकर देश की संसद में पहुंचेंगे तो हम आपको आश्वस्त करते हैं कि हम निम्न बिंदुओं पर केन्द्र सरकार से तुरन्त समाधान करवायेंगे

1- जनभावनाओं के अनुरूप राज्य की स्थाई राजधानी गैरसैंण घोषित करना।2- देश के संविधान के अनुरूप राज्य में मूलनिवास का आधार वर्ष 1950 निर्धारित करवाना , एक राज्य एक कानून […]

उत्तराखंड के गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिहोरा निवासी 50 हजार रुपये के इनामी अमरजीत सिंह को उत्तराखंड एसटीएफ ने हरिद्वार पुलिस के साथ संयुक्त मुठभेड़ में मार गिराया।

उत्तराखंड के गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिहोरा निवासी 50 हजार रुपये के इनामी अमरजीत सिंह […]

भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत, हेमवती नंदन बहुगुणा, नारायण दत्त तिवारी ने सबसे पहले इसकी शुरुआत की। भाजपा के दिग्गज मुरली मनोहर जोशी, हरीश रावत, बची सिंह रावत, भगत सिंह कोश्यारी, रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, अजय भट्ट का नाम भी पलायन की सूची में दर्ज है।

तराई-मैदानी क्षेत्रों में इनका राजनीतिक प्रयोग सफल भी रहा। सात नेता उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। फिर इन्होंने मुड़कर राजनीतिक तौर पर पहाड़ की ओर नहीं देखा। […]

एनकाउंटर ,बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड में पुलिस का खुफिया तंत्र बुरी तरफ फेल रहा। जिस शार्प शूटर के नेपाल, बांग्लादेश और कनाडा भागने की आशंका व्यक्त की जा रही थी, वह उत्तराखंड राज्य के भीतर ही हरिद्वार जिले में छुपा हुआ था।

28 मार्च 2024 को डेरे में घुसकर बाइक सवार शार्प शूटरों सर्बजीत सिंह और अमरजीत सिंह ने बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दोनों बदमाशों के […]

सिंह कालोनी में डोर टू डोर जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के लिए वोट मांगे

रूद्रपुर । निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह एवं भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सिंह कालोनी में डोर टू डोर जनसंपर्क कर भाजपा […]

कांग्रेस ने उत्तराखंड इकाई के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव के लिए 100 सदस्यीय प्रचार समिति का गठन किया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ नेता हीरा सिंह बिष्ट को समिति का सहसंयोजक बनाते हुए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभी सदस्यों के नाम को मंजूरी दी है और उन्हें तत्काल प्रभाव से अपना काम शुरू करने के लिए कहा है।

केसी वेणुगोपाल ने बताया कि समिति में वरिष्ठ नेता करण महरा, हरीश रावत, गणेश गोदियाल, गुरदीप सिंह सप्पल, भुवन कापड़ी, जोत सिंह गुनसोला, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी, महेंद्र सिंह मेहरा, शूरवीर […]

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले तीन दिन प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक से लेकर पूर्ण रूप से बादल छाये रह सकते हैं। चोटियों पर हल्का हिमपात और वर्षा के आसार हैं। निचले इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें और ओलावृष्टि हो सकती है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में अंधड़ चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

धूप और बादलों की आंख-मिचौनी मंगलवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में दिनभर चटख धूप खिली रही। जिससे तपिश बढ़ गई और तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई। दून में […]

रुद्रपुर में राजनीतिक सन्नाटा मोदी मैजिक की आस में भारतीय जनता पार्टी। वहीं कांग्रेस  केवल कार्यकर्ताओं तक ही समिति है। रुद्रपुर में किसी भी तरह का कोई प्रचार या फिर जनसंपर्क नहीं दिखाई दे रहा है। कार्यालय में भी सन्नाटा छाया है।

दरअसल, उत्तराखंड के रुद्रपुर में ना तो बीजेपी के और ना ही कांग्रेस के प्रत्याशी पहुंच रहे हैं. केवल नगरीय क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. किसी भी राजनीतिक […]

तीर्थनगरी ऋषिकेश से गहरा लगाव रखने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को एक बार फिर चुनावी सभा के बहाने ऋषिकेश पहुंच रहे हैं।कांग्रेस की स्टार प्रचारक और पार्टी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की 13 अप्रैल को गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के रामनगर और हरिद्वार सीट के रुड़की में चुनावी रैली होगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रैली की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

चुनावी घोषणा के बाद कांग्रेस की यह पहली चुनावी रैली होगी। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने बताया, 13 अप्रैल को राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की चुनावी जनसभा का […]