भाजपा सरकार में सभी वर्गों का हो रहा कल्याणः रामपालदिव्यांगजनों ने लिया भाजपा प्रत्याशी को जिताने का संकल्प

रूद्रपुर। भाजपा चुनाव कार्यालय में आयोजित दिव्यांग प्रकोष्ठ की बैठक जिला संयोजक हरीश चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में दिव्यांगजनों ने भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को भारी मतों […]

उत्तराखंड से बड़ी खबर: बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड का इनामी शूटर अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू पुलिस एनकाउंटर में ढेर

भगवानपुर क्षेत्र में हुई मुठभेड़, उत्तराखंड एसटीएफ और हरिद्वार पुलिस ने एक को मार गिरायाहरिद्वार। नानकमत्ता गुरुद्वारे के कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले अमरजीत […]

मेट्रोपोलिस में  श्रीमद् भागवत  कथा का आज तीसरा दिन, मुख्य यजमान की भूमिका में mrwa उपाध्यक्ष विक्रांत फुटेला  सपरिवार श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचे थे। श्रीमद् भागवत कथा अपने पूर्व निर्धारित समय ठीक 3:30 बजे शुरू होकर 8:00 बजे आरती के बाद समापन किया गया। आज के (प्रोग्राम) श्रीमद् भागवत कथा की पूरी व्यवस्था विक्रांत फुटेला , जो मुख्य यजमान भी थे, उनके द्वारा किया गया। प्रसाद वितरण में तरह-तरह के पकवान ड्राई फूड और फलों की लंबी श्रृंखला थी।  भक्तों  ने श्री कृष्ण श्रीमद् भागवत कथा का लुफ्त उठाया , श्रीमद् भागवत कथा में मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि की भूमिका में।   mrwa अध्यक्ष देवेंद्र शाही, उपाध्यक्ष विक्रांत फुटेला, कोषाध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल ,  बी एल चोमवाल, सचिव सुनील शुक्ला, हितेश लालवानी, दलीप सिंह,विनय कुमार दुबे, आदित्य कुमार, बृजेश तिवारी,जीवन खाती,सुमित सक्सेना,राजेश तिवारी,सुमेश राय,रवि सिंह, गिरीश तड़ियाल, आदि बहुत भारी संख्या में लोग उपस्थित थे । श्रीमद् भागवत कथा का कल चौथा दिन होगा। जिसमें मुख्य यजमान की भूमिका में डॉक्टर वीरपाल सिंह होंगे। यह जानकारी मंच से   संबोधित करते हुए बी,L चोमवाल ने श्रीमद् भागवत कथा में भक्त जनों  को अवगत कराया।अवगत कराते हुए की अप्रैल 2024 दिन मंगलवार से नवरात्रि एवं हिंदू नूतन वर्ष का आगमन हो रहा है।नवरात्रि संस्कृत का शब्द है जिसका अर्थ होता है ‘नौ रातें’। इन नौ रात्रों एवं दस दिनों में देवी दुर्गा /शक्ति के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना का विधान है।नव संवत्सर के राजा मंगल देव और मंत्री शनि देव होंगे देव गुरु बृहस्पति मेष राशि में चंद्रमा के साथ विराजमान होकर गज केसरी योग का निर्माण कर रहे है अतिरिक्त शनिदेव अपनी स्वराशि कुंभ में विराजमान होकर शुभ फल प्रदान करेंगे तथा शुक्र देव अपनी राशि में बैठकर सुख सुविधाओं में वृद्धि करेंगे।नवरात्रि के मध्य क्रमस: 9, 10,15,16 अप्रैल को सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण होगा इसके अतिरिक्त 9 अप्रैल को अमृत सिद्धि योग बनने से सभी कार्य सिद्ध एवं शुभ फल प्रदान करेंगे।माता के आगमन की सवारीदेवी शक्ति का वाहन शेर होता है परंतु देवी जब भी पृथ्वी लोक पर विचरण करती हैं तो अलग अलग वाहन पर सवार होकर आती है जोकि सप्ताह के दिनों पर निर्भर करता है। नवरात्र का प्रारंभ मंगल वार को होने से देवी दुर्गा घोड़े पर सवार होकर पृथ्वी लोक में विचरण करेंगी। घोड़े पर सवार होकर आने का अर्थ सर्वसिद्धिदायक होता है शुभ फलों की प्राप्ति होगी वर्षा पर्याप्त मात्रा में होगी। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी सभी मनोरथ पूर्ण होंगे।पूजा का शुभ मुहूर्त09 अप्रैल 2024 को कलश स्थापना का समय प्रातः 05:52 से 10:04 तक है। दूसरा मुहूर्त रहेगा 11:45 मिनट सेअपराह्न 12:35 तक अभिजीत मुहूर्त में। इन दोनों मुहूर्त में घट स्थापना कर सकते हैं।

पूजा विधिब्रह्म मुहूर्त में जागें नित्य कर्म से निवृत्त होकर स्नानादि करने के उपरांत संपूर्ण घर और पूजा स्थल को स्वच्छ करने के बाद घर में गंगाजल व गोमूत्र से […]

रुद्रपुर 08 अप्रैल, 2024 सू0वि0जिलाधिकारी उदयराज सिंह की निगरानी में मलसा गिरधरपुर के कृषक अंजू रानी के खेत में क्रॅाप कटिंग का कार्य किया गया। जिलाधिकारी ने स्वंय गेहू काट कर क्रॅाप कटिंग कार्य का शुभारंभ किया। कृषि एवं सांख्यकीय विभाग के नियमानुसार अंजू रानी के खेत में 43.3 वर्ग मीटर का प्लॉट बनाकर क्राप कटिंग के लिए चिन्हित किया गया। क्राप कटिंग के दौरान निर्धारित खेत से कुल 21 किग्रा गेहूॅ उपज प्राप्त हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने किसान से बोये गये बीज, उर्वरक, कीटनाशकों आदि के संबंध में जानकारियां ली। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में क्राप कटिंग प्रयोगों के आधार पर ही फसलों के औसत उपज और उत्पादन के आंकडे तैयार किये जाते है साथ ही इसके माध्यम से फसल बीमा योजना एवं कृषि उत्पादित संबंधित विभिन्न योजनाओं हेतु डाटा बेस भी तैयार किया जाता हैं। उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि विभाग कृषकों के साथ मिलकर उत्पादन को बढाने के साथ-साथ नई तकनीकों केे उपयोग बढाने का प्रयास करें ,जिसका समय-समय पर विभागों द्वारा स्थलीय निरीक्षण भी किया जाय।

इस दौरान तहसीलदार दिनेश कुटौला , सांख्यिकी अधिकारी मदन सिंह बिष्ट, राजस्व उपनिरीक्षक पिपेन्द्र चौहान सहित कृषक उपस्थित थें। गोविंद सिंह बिष्ट, जिला सूचना अधिकारी, ऊधम सिंह नगर फोन नं-05944250890 […]

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर उत्तराखंड में जनसभा करने आ रहे हैं। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गढ़वाल की जनता को संबोधित करेंगे और जनता से बीजेपी के पक्ष में वोट देने की अपील करेंगे।

उत्तराखंड में 5 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को चुनाव है। इसके लिए बीजेपी के स्टार प्रचारक अब मैदान संभाले हुए हैं। दो अप्रैल को उत्तराखंड के रुद्रपुर में प्रधानमंत्री […]

देश में भले ही अभी लोकसभा चुनाव का दौर चल रहा हो, अभी एक भी सीट पर भले ही वोटिंग नहीं हुई हो, रिजल्ट आने में भले ही अभी दर्जनों दिन बचे हों, लेकिन मोदी सरकार अपने तीसरे कार्यकाल की तैयारी में जुटी है।

अधिकारी मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के काम पर जुट गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक टॉप सरकारी अधिकारी नए सरकार के लिए कार्ययोजना बनाने में जुटे हैं।– बिना वोटिंग ही अरुणाचल प्रदेश […]

सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को चैत्र अमावस्या के दिन लगने जा रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ग्रहण काल की अवधि को शुभ नहीं माना जाता है। परंतु ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर शुभ-अशुभ रूप से पड़ता है।

मेष राशि: साल का पहला सूर्य ग्रहण आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। इस दौरान इन्हें जमकर लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा हैं तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। वृषभ राशि: आपके लिए साल का […]

रूद्रपुर 07 अप्रैल, a लोकसभा सामान्य निर्वाचन को निर्बाध ,सुचारू संपादन हेतु रविवार को किच्छा व सितारगंज विधानसभा के पीठासीन व मतदान अधिकारियों के साथ ही सैक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को दितीय प्रशिक्षण पंतनगर विश्वविद्यालय के गॉधी हॉल में दिया गया। मास्टर ट्रेनरों द्वारा दो पालियों में सैद्धान्तिक एवं ईवीएम का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। तीसरे दिन दो पालियों में विधानसभा किच्छा के 738 व सितारगंज के 629 कुल-1367 पीठासीन, मतदान अधिकारियों व को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में सामान्य प्रेक्षक गगनदीप सिंह बरार मौजूद थे। उन्होने ईवीएम हैण्डस्ऑन का निरीक्षण करते हुये सभी मतदान अधिकारियों को ईवीएम का भलिभांति प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिये।जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह ने कहा कि सभी मतदान अधिकारियों द्वारा मतदान का व्यवहारिका, सैद्धांतिक व ईवीएम का प्रशिक्षण दिया जा रहा है इसे अच्छी तरह सीख लिया होगा, अभी भी यदि कोई शंका हो तो उसका सामाधान यही कर ले। उन्होने कहा प्रत्येक बूथ पर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार माईक्रो ऑब्जर्बर तैनात किये गये तथा 50 प्रतिशत मतदेय स्थलों की वैबकास्टिंग की जा रही है, जिस पर सीधे आयोग की पैनी नजर है। इसलिए कार्यो को सावधानी से करें व व्यवहार में भी संयम रखे। सभी मतदान कार्मिक तटस्थ होकर कार्य करेंगे तथा मतदान पार्टियां अपने ही बूथ पर ही रात्रि विश्राम करेंगे इसकी जिम्मेदारी पीठासीन अधिकारी की होगी व किसी का आतिथ्य स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होने कहा कि मतदान से पूर्व प्रातः 5.30 बजे मॉकपोल अनिवार्य रूप से करायेगें तथा निर्धारित समय प्रातः 7 बजे से मतदान प्रारम्भ कराना सुनिश्चित करेगें। उन्होने कहा कि प्रत्येक दो घण्टे में मतदान सूचना कन्ट्रोल रूम को देना सुनिश्चित करेगें। उन्होने कहा कि पीठासीन अधिकारी अपनी डायरी का अच्छी तरह अध्ययन कर ले साथ ही ईवीएम संचालन में दक्ष हो ले ताकि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से सम्पन्न कराने के लिए सभी कार्मिक सौंपे गए कार्याे एंव दायित्वों का बखूबी निर्वहन करना सुनिश्चित करेगें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही गलती की माफी नही होती इसलिए जो भी शंकाए है उनका सामाधान प्रशिक्षण के दौरान ही कर लें। उन्होने कहा कि मतदेय स्थल के भीतर मोबाईल पूर्णतः प्रतिबन्ध होगा तथा प्रत्याशियों के टेबल बूथ से 200 मीटर परिधि के बाहर लगाई जायेगी। उन्होने पीठासीन व मतदान अधिकारियों को निर्देश दिये कि मतदान सामाग्री का सूची से मिलान अवश्य करेगें ताकि मतदान दिवस पर किसी सामाग्री की कमी न हो।नोडल अधिकारी प्रशिक्षण नरेश दुर्गापाल, मास्टर ट्रेनरों ने सैद्धान्तिक प्रशिक्षण में बारीकियों को समझाते हुए ईवीएम प्रशिक्षण के दौरान मतदान कार्मिक को विभिन्न प्रपत्र भरने, ईवीएम को ऑन व ऑफ करने व सील करने के साथ ही बीयू, सीयू तथा वीवीपैट को संयोजित करने, खोलने और सील करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए हैंड्स ऑन प्रशिक्षण दिया गया।इसके उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी ने खानपान व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होने साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखते हुये ताजा व स्वच्छ भोजन देने के निर्देश नोडल खान-पान को दिये साथ ही कार्मिकों से भी खान-पान व्यवस्था के बारे में जानकारियां ली।प्रशिक्षण में नोडल ईवीएम टीएस मर्ताेलिया, सहायक निर्वाचन अधिकारी कौस्तुभ मिश्र, परियोजना निदेशक अजय सिंह, नोडल खानपान श्याम आर्य, सहायक नोडल कार्मिक केएस रावत, नोडल इवीसी विवेक राय, सहायक नोडल सुभाष गुप्ता सहित पीठासीन व मतदान अधिकारी उपिस्थत।

लोकसभा चुनाव में नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी प्रकाश जोशी के पक्ष में आगामी 9 अप्रैल को विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए वार्ड नंबर 1 के पूर्व पार्षद सुरेश गौरी ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वार्ड नंबर एक में विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा जिसमें तीन पानी डैम में एक जनसभा आयोजित की जाएगी इस जनसभा को किच्छा के विधायक तिलक राज बेहड संबोधित करेंगे आयोजन कर्ता गौरी ने बताया कि जनसभा के पश्चात स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें वार्ड की महिलाएं इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। उसके बाद वार्ड में बाइक रैली निकाली जाएगी जो फुलसुंगा, फुलसुंगी ,जनपथ, लमरा, दक्ष चौराहे होती हुई शिमला बहादुर वापस पहुंचेगी। गौरी ने कहा कि कांग्रेस का जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है और जनता कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सदैव झूठे वादे किए हैं और जनता के हितों पर कुठाराघात किया है, ऐसे में अब जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है और इस बार केंद्र में गठबंधन की सरकार बनेगी और इस लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जीत हासिल करेंगे।

चमत्कारी शक्तियों से भरा होता है रुद्राक्ष, हर संकट से मिलती है मुक्ति… जानिए अलग-अलग रुद्राक्ष धारण करने के क्या हैं लाभ जीवन में आने वाले संघर्षों को दूर करने के लिए रुद्राक्ष के इस्तेमाल अचूक माना जाता है. अगर आपको शनि परेशान करते हैं, और आपको शनि के कष्टों से दो चार होना पड़ रहा है तो आपके लिए रुद्राक्ष ब्रह्मास्त्र साबित हो सकता है .

रुद्राक्ष पास हो तो कोई भी नकारात्मक ऊर्जा परेशान नहीं करती है. रुद्राक्ष शारीरिक और मानसिक ऊर्जा को सकारात्मक बनाता है. रुद्राक्ष एक सुरक्षा कवच की तरह काम करके परेशानियों […]