बनभूलपुरा हिस्सा में पीड़ित पत्रकारों को आर्थिक सहायता, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उत्तराखंड सरकार व जिला प्रशासन का किया आभार व्यक्त,

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, ने घटना के चंद घंटों के भीतर ही मुख्यमंत्री से की थी आर्थिक सहायता की मांग। अवतार सिंह बिष्ट प्रवक्ता श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तराखंड। हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/ […]

प्राधानाचार्य विभागीय सीमित भर्ती में अब 50 वर्ष से ऊपर आयु वालों को भी आवेदन का मौका मिलेगा। राजकीय शिक्षक संघ का कहना है कि विज्ञापन की खामी इससे स्पष्ट हो रही है। राजकीय शिक्षक संघ देहरादून के मंत्री अर्जुन पंवार का कहना है कि उच्च न्यायालय ने 50 वर्ष से ऊपर के प्रवक्ताओं को आवेदन करने की अनुमति प्रदान की है।जो पिछले माह जारी विज्ञप्ति में 50 वर्ष तक थी। इससे यह साफ होता है कि विज्ञापन में खामी थी।

राज्य सरकार की ओर से संगठन से विचार विमर्श किए बिना प्रधानाचार्य भर्ती नियमावली तैयार की गई है। विज्ञापन भी जारी कर दिया गया। विज्ञप्ति की कमियों को समझकर न्यायालय […]

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ऋषिकेश शहर के मुख्य मार्गों में पदयात्रा और जनसंपर्क करते हुए अपने बेटे हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी वीरेंद्र रावत के लिए वोट मांगे।

उन्होंने अपने अंदाज में एक दुकान पर जलेबी बनाई और एक दुकान पर ग्राहकों को साड़ियां भी बेची। शनिवार को जनसंपर्क अभियान के तहत पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नगर […]

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को उधमसिंह नगर के बंडिया, खटीमा पहुंचे और भाजपा नौसर मंडल के ‘जनमिलन कार्यक्रम’ में शिरकत की।मौके पर मौजूद भीड़ देखकर मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “आपके असीम प्रेम और अपार जनसमर्थन से अभिभूत हूं। उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों में से एक पौड़ी गढ़वाल से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी शनिवार को अपने चुनाव प्रचार के लिए श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे।उन्होंने कहा, “देवभूमि उत्तराखंड के कण-कण में देवी-देवताओं का वास है।

उत्तराखंड की देवतुल्य जनता कांग्रेस का वास्तविक स्वरूप पहचान चुकी है। कांग्रेस ने अपने शासनकाल में केवल भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण एवं परिवारवाद को बढ़ावा देने के अलावा कोई काम नहीं किया। […]

सोमवती स्नान पर्व पर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। शनिवार को एडीजीपी एपी अंशुमान और आइजी गढ़वाल करण सिंह नाग्नयाल ने हरिद्वार पहुंचकर तैयारियों को परखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक में एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने जानकारी दी कि पूरे मेला क्षेत्र को पुलिस की व्यवस्थाओं के लिहाज से पांच सुपर जोन व 16 जोन और 39 सेक्टरों में बांटा गया है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह को स्नान पर्व का नोडल अधिकारी बनाया गया है। सोमवार को साल का पहला सोमवती अमावस्या स्नान पर्व है।

इसमें उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल व राजस्थान आदि राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की संभावना है। इतनी बड़ी संख्या में […]

आज शांतिपुरी में प्रवक्ता उत्तराखंड कांग्रेस डा गणेश उपाध्याय के आवास से पूर्व शांतिपुरी नंबर 3, डाम में नैनीताल उधम सिंह नगर कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी प्रकाश जोशी के कल शांतिपुरी आगमन पर व 19 तारीख को उनके पक्ष में मतदान करने हेतु एक सभा का आयोजन किया गया। मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट कांग्रेस कमेटी उधम सिंह नगर, पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष उधम सिंह नगर एडवोकेट राजेंद्र शर्मा ,पूर्व जिला होम्योपैथिक अधिकारी बीडी जोशी, प्रवक्ता उत्तराखंड कांग्रेस डॉ आदि लोगों ने बिगाड़ 10 साल मोदी सरकार व 7 साल उत्तराखंड सरकार की नाकामी के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि बच्चों की भविष्य के लिए रोजगार के संसाधन जुटाना के लिए, देश व समाज अच्छा माहौल बनाने के लिए हम सब लोगों को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करना चाहिए ।आज 64 हजार पद उत्तराखंड में खाली होने के बावजूद बेरोजगार रास्ते में भटक रहा है। किसान परेशान है, रात को इसलिए नहीं सो पा रहा है पालतू पशु ने पूरी फसलो बर्बाद कर दी है। इन सबों को देखते हुए निश्चित तौर पर ध्यान रखते हुए ऐसी अहंकारी सरकार को सबक सिखाएं सभा का संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद कोरंगा ने किया। यू इस अवसर पर प्रधान पति बिशन सिंह कोरंगा, राम सिंह कोरंगा ,बहादुर सिंह कोरंगा, एमडी जोशी, के बीपाठक ,सोबन सिंह कोरंगा ,गोविंद उपाध्याय, डॉ लता उपाध्याय, हेमा जोशी ,लता लोहनी, पुष्पा कोरंगा, दीपा कोरंगा,,पार्वती कोरंगा , पिंकी उपाध्याय सहित दर्जनों लोग लोग उपस्थित थे।

बंगाली समुदाय के प्रमाण पत्रों से पूर्वी पाकिस्तान शब्द हटाने और उन्हें आरक्षण दिए जाने के संबंध में दिए गए बयान के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अजय भट्ट को सोशल मीडिया पर काफी कुछ कहा जा रहा है। इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि संकीर्ण मानसिकता वाले लोग बंगाली समुदाय के लोगों को रोहिंग्या बता रहे हैं, जबकि यह सभी लोग देवी के भक्त हैं। उत्तराखंड राज्य के विकास में इनका बहुत बड़ा योगदान है।ये 1971 में हुए भारत पाकिस्तान के युद्ध के बाद से उत्तराखंड में ही रह रहे हैं।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने पूर्व में दिए गए अपने बयान कि पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि उत्तराखंड का बंगाली समुदाय हिंदू रीति-रिवाजों पर पूर्ण आस्था रखने के साथ ही सनातन धर्मी है। उत्तराखंड राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा।जहां तक उनके आरक्षण का विषय है तो उत्तराखंड विधानसभा से बंगाली समुदाय के पौंड, माझी और पौंड्रा जाति को आरक्षण दिए जाने के संबंध में प्रस्ताव प्रदेश सरकार दो बार सर्वसम्मति से पारित कर केंद्र को प्रेषित कर चुकी है। इनको आरक्षण देने से किसी अन्य समुदाय का आरक्षण भी प्रभावित नहीं हो रहा है।भट्ट ने कहा कि उनके द्वारा वर्तमान सत्र में उन्होंने जमरानी बांध, एचएमटी कारखाना, बागेश्वर, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन, रामनगर से गैरसैण वाया कर्णप्रयाग रेल लाइन, नैनीताल झील का संरक्षण जैसे कई मुद्दे प्रभावी तरीके से संसद में उठाए गए। वहीं, कुछ लोग बंगाली समुदाय के विषय में उनके दिए गए वक्तव्य को गलत तरीके से प्रचारित कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे लोगों को बहस की खुली चुनौती भी दी।यह भी पढ़ें।

Hindustan Global Times/ प्रिंट मीडिया:शैल ग्लोबल टाइम्स/ अवतार सिंह बिष्ट, रूद्रपुर उत्तराखंड

ये 19वीं सदी के किसी गांव की तस्वीर नहीं है, बल्कि आज 21वीं सदी के भारत का एक गांव है। देश इतनी तेजी से तरक्की कर रहा है कि ये घर, ये गांव कहीं पीछे छूट गए हैं।

देश की कदमताल के साथ ये अपनी ताल बिठा ही नहीं पाए। एक तरफ देश बुलेट ट्रेन पर हवार होने को तैयार है। हर जगह नए-नए एयरपोर्ट बन रहे हैं, […]

रूद्रपुर 06 अप्रैल 2024 (सू0वि0) स्वीप कार्यक्रम के अर्न्तगत जनपद में स्थापित औद्योगिक इकाईयो को मतदाता अभियान के अन्तर्गत जागरूक करने एवं मतदान शपथ दिलाये जाने हेतु जिला प्रशासन के द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में आई0आई0ई0, सिडकुल पन्तनगर में स्थापित औद्योगिक इकाई मैसर्स नैसले इण्डिया लि0,सिडकुल पन्तनगर में इकाई के लगभग 200 कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया तथा अपील के माध्यम से 19 अप्रेल को मतदान दिवस के दिन अवश्य वोट डालने हेतु अनुरोध किया गया।

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में महाप्रबंधक,जिला उद्योग केन्द्र विपिन कुमार ,दीपक कुमार,सहायक श्रमायुक्त,इकाई के फैक्ट्री प्रबंधक दिनेश शर्मा, कारपोरेट अफेयर मैनेजर गर्ग, एच0आर0 हैड सौरभ, इन्जीनियर नितिन एव अन्यं उपस्थित रहे। […]

सेपक टाकरा एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान में दिनांक 26 मार्च से 30 मार्च 2024 तक देवांगगिरी कर्नाटक में 26 वी जूनियर चैंपियनशिप बालक एवम बालिका वर्ग का आयोजन कराया गया। इस में उत्तराखंड के बालक एवम बालिका वर्ग के 11 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें उत्तराखंड की बालक वर्ग की टीम डबल इवेंट में दूसरे तथा बालिका वर्ग की टीम क्वाड इवेंट में तीसरे स्थान में रही। द सेपक टाकरा एसोसिशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष आर.पी.शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संघ के सचिव आनन्द सिंह खांपा ने बताया की उत्तराखंड बालक वर्ग की डबल इवेंट टीम के तेजस्वी कुमार, शिवम् नेगी, शुभ श्रीवास्तव ने रजत पदक प्राप्त किया तथा बालिका वर्ग की क्वाड इवेंट की राशि बिष्ट, पूर्णिमा गोस्वामी,मनस्वी जोशी,प्रियंका, गीता डांगी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। टीम की मैनेजर किरन मौर्य तथा कोच गौरव बिनवाल रहे। कुमाऊं विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉक्टर नागेंद्र शर्मा ने बताया इस टीम में कुमाऊं विश्वविद्यालय के तीन खिलाड़ियों तेजस्वी कुमार, शिवम् नेगी, शुभ श्रीवास्तव ने प्रतिभाग किया। तथा बताया इस खेल में उत्तराखंड के खिलाड़ी निरंतर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं 37 वे राष्ट्रीय खेल गोवा में भी उत्तराखंड की सीनियर वर्ग की टीम ने भी कांस्य पदक प्राप्त किया था, उन पदक विजेता 3 खिलाड़ियों को उत्तराखंड सरकार द्वारा वन विभाग में दरोगा पद में नियुक्ति दी गई। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दीवान सिंह रावत ने समस्त खिलाड़ियों एवम उनके प्रशिक्षको और क्रीडा अधिकारी डॉ नागेंद्र शर्मा को बधाई प्रेषित कि। उक्त उपलब्धि पर कुलसचिव दिनेश चंद्रा, दुर्गेश डिमरी, वित्त नियंत्रक अनीता आर्य, डॉ.संजीव आर्य, परीक्षा नियंत्रक डॉ. महेंद्र राणा, प्रो. नीता बोरा शर्मा, प्रो. ललित तिवारी, सुरेश चंद्र पांडेय, मुरकर्जी निर्माण,डॉ. डी.के सिंह, प्रो. डी.डी.जोशी, प्रो. डी.सी.पंत, प्रो. एन.एस.बनकोटी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. सुरेन्द्र नेगी, सहायक खेल निदेशक संजीव पौरी,सहायक खेल निदेशक रसिका सिद्दीकी, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कनवाल,उप जिला क्रीड़ा अधिकारी गिरिश कुमार सहित अनेकों खेल संगठन बधाई दी।