डीजीपी अभिनव कुमार का कहना है कि उत्तराखंड ही नहीं, पूरे देश में बिना मिलीभगत के मादक पदार्थों की तस्करी संभव नहीं है। तस्करों से मिलीभगत करने वाले के विरुद्ध साक्ष्य एकत्र कर यदि उन्हें दिया जाता है तो अपराधियों ही नहीं, पुलिस कर्मियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि अभी तक पुलिस पांच ग्राम से लेकर 50 ग्राम तक ड्रग्स सप्लाई करने वाले पेडलरों पर कार्रवाई कर रही थी। अब पेडलरों के साथ ही बड़े माफिया […]

सिडकुल थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात कर्मचारियों के दो गुटों में झगड़ा हो गया, जिसमें दो युवकों ने फायरिंग कर दी। जान बचाने के लिए कर्मचारी भागकर एकम्स कंपनी में घुस गए। दोनों ने अंदर पहुंचकर भी फायरिंग की, जिसमें गोलियों के छर्रे लगने से फैक्टरी के सुपरवाइजर सहित पांच लोग घायल हो गए।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद बाइक सवार फरार हो गए। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें जुट गई हैं। एसएसपी […]

उत्तर प्रदेश के बदायूं से प्रेमी से मिलने देहरादून पहुंची किशोरी को छुड़ाने को लेकर रेलवे स्टेशन पर हंगामा हो गया। इस दौरान हिंदू संगठन और मुस्लिम संगठन के लोग आमने-सामने आ गए।

आरोप है कि मुस्लिम संगठन की ओर से जमकर पत्थरबाजी की गई। इसमें कुछ व्यक्तियों को हल्की चोट भी आई। उपद्रवियों ने 10 से अधिक वाहनों में तोड़फोड़ भी की। […]

खाद्य एवं पेय पदार्थों को खरीदते समय निर्माण तिथि/उपभोग की तिथि व खाद्य कारोबारकर्ता का खाद्य लाईसेंस एवं पंजीकरण अवश्य देख लें तथा निम्न गुणवत्ता, अस्वछकर एवं अस्वस्थ्यकर खाद्य सामग्री विक्रय किये जाने पर टोल फ्री नम्बर 18001804246 पर

    रुद्रपुर 26 सितम्बर, 2024-अपर आयुक्त एवं उपायुक्त कुमाँऊ मण्डल के निर्देशों के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा विभाग, ऊधम सिंह नगर द्वारा रूद्रपुर बाजार में अवस्थित खाद्य कारोबारकर्ताओं के प्रतिष्ठान […]

रूद्रपुर,सड़क पर खड़े टेंपो, बस, ऑटो के कारण रोजाना जाम लग रहा है।शहर में जाम की समस्या हल करने के लिए कई बार कार्य योजनाएं बनीं लेकिन हालात नहीं बदले। स्थिति यह है कि सुबह 10 बजने से पहले ही यातायात का दबाव बढ़ते ही मुख्य मार्गों पर यातायात रेंगने लगता है। वाहन अड्डा संचालकों और टेंपो, मैजिक, ई-रिक्शा व ऑटो चालकों की मनमानी यातायात व्यवस्था पर भारी पड़ रही थी, रुद्रपुर शहर में ज्यादातर ई रिक्शा चालक, टेंपो चालक, जिन्होंने अपना खुद का भी पुलिक सत्यापन नहीं किया है, बिना रजिस्ट्रेशन के टुकटुक ,टेंपो चला रहे हैं। समय-समय पर अवैध रूप से चलने वाले टेंपो पर जब पुलिस का शिकंजा करता है। स्थानीय नेताओं का संरक्षण प्राप्त टेंपो चालक धरना प्रदर्शन का भी सहारा लेते हैं। जिससे कि उनके अवैध संचालन सुचारु रूप से होता रहे।

   हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,अवतार सिंह बिष्ट, रुद्रपुर केंद्र सरकार ने केंद्रीय मोटर यान नियमावली-1989 में संशोधन कर ई-रिक्शा संचालन को हरी झंडी दे दी थी। इसके बाद […]

हरिद्वार के चर्चित श्रीबालाजी ज्वेलर्स में हुए डकैती कांड में शामिल रहे तीनों बदमाशों को पुलिस ने कोर्ट से तीन दिन के लिए कस्टडी रिमांड पर लिया है। पहले दिन बदमाशों को घटनास्थल से लेकर ठहरने वाले स्थानों पर ले जाकर डकैती का सीन रिक्रिएट कराया।

डकैती की वारदात को कैसे अंजाम दिया और कहां-कहां रुके, इसको लेकर बदमाशों ने मौके पर चिह्नीकरण कराया। पुलिस बदमाशों से दो दिन और पूछताछ करेगी। इसके बाद वापस जेल […]

जसपुर में हुए पुलिस मुठभेड़ के अगली ही रात पुलिस ने एक और शूटआउट में सर्राफा लूट कांड में वाछिंत चल रहे आरोपित साजिद उर्फ काला को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार की देर कुंडा थाना क्षेत्र में रात चेकिंग के दौरान फायरिंग के दौरान आरोपित के साथ मुठभेड़ हुई जिसमें आरोपित की पैर में पुलिस ने गोली मारी है।

  घटना के बाद साजिद को एलडी भट्ट अस्पताल लाया गया जहां उसे हायर सेंटर रुद्रपुर रेफर कर दिया गया। बीते एक दिन पूर्व ही पुलिस ने एक मुठभेड में […]

पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा के 51वें जन्म दिवस के अवसर पर उनके सिविल लाइन स्थित आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर उन्हें पगड़ी पहनाकर और जन्मदिन का केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दी

  उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा के 51वें जन्म दिवस के अवसर पर उनके सिविल लाइन स्थित आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं […]

अन्त्योदय की विचारधारा को पोषित करने वाले जनसंघ के संस्थापक सदस्य श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती ‘अंत्योदय दिवस’ पर नगर निगम के निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह एवं किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान के के साथ पार्षदों एवं भाजपा पदाधिकारीयों के साथ गांधी पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

   भारतीय राजनीति को अपने प्रखर विचारों से समृद्ध बनाने वाले, एकात्म मानववाद के प्रणेता एवं अन्त्योदय की विचारधारा को पोषित करने वाले जनसंघ के संस्थापक इस अवसर पर निवर्तमान […]

अन्त्योदय की विचारधारा को पोषित करने वाले जनसंघ के संस्थापक सदस्य श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती ‘अंत्योदय दिवस’ पर नगर निगम के निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह एवं किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान के के साथ पार्षदों एवं भाजपा पदाधिकारीयों के साथ गांधी पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

   भारतीय राजनीति को अपने प्रखर विचारों से समृद्ध बनाने वाले, एकात्म मानववाद के प्रणेता एवं अन्त्योदय की विचारधारा को पोषित करने वाले जनसंघ के संस्थापक इस अवसर पर निवर्तमान […]