बुधवार देर रात शासन ने 45 अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी की। इनमें 37 आईएएस, एक आईएफएस, सचिवालय सेवा का एक और छह अधिकारी प्रांतीय सिविल सेवा से हैं। […]
Category: उत्तराखंड
कोर्ट की फटकार के बिना उत्तराखंड में कोई काम नहीं होता -धीरेंद्र प्रताप
उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा राजाजी पार्क के डायरेक्टर के पद पर नियुक्ति के सवाल पर उत्तराखंड सरकार की नाकामी को […]
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया और पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
उन्होंने जरुरतमंद लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देवभूमि के मूलस्वरूप को किसी भी हालत में बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। पुलिस अवांछित तत्वों […]
हल्द्वानी। Girl molested in Tanda Forest: टांडा जंगल में दिनदहाड़े किशोरी को उसके ही रिश्तेदार ने हवस का शिकार बना लिया। दुष्कर्म के बाद आरोपित किशोरी को जंगल में रोता बिलखता छोड़ फरार हो गया।
पीड़िता ने पुलिस के पास पहुंचकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने आरोपित की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। उसके विरुद्ध दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट में प्राथमिकी कर ली गई […]
पिथौरागढ़ में सोरघाटी का सबसे अधिक रोमांचित करने वाला लोक उत्सव है हिलजात्रा। हिलजात्रा अब कुमौड़ से निकलकर देश-विदेश तक ख्याति अर्जित कर रहा है। कहा जाता है कि कुमौड़ के महर भाइयों की वीरता से प्रभावित होकर नेपाल के राजा ने उन्हें मुखौटे भेंट किए।
इन्हीं मुखौटों से आठूं पर्व के बाद हिलजात्रा का मंचन किया जाता है। हिलजात्रा और इसके प्रमुख पात्र लखिया भूत को फ्रांस के शोधकर्ता चार्ल्स फ्रेजर ने अपनी किताब […]
पीसीसी ने यात्रा का कार्यक्रम जारी किया, सीतापुर से होगी द्वितीय चरण की शुरूआत देहरादून, मुख्य संवाददाता। कांग्रेस की द्वितीय चरण की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में 12 सितंबर से फिर शुरू होने जा रही है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से यात्रा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। यात्रा में पार्टी के सभी बड़े नेताओं को भाग लेने के लिए पीसीसी अध्यक्ष माहरा […]
गोपेश्वर। चमोली के नंदानगर (घाट) में किशोरी से अश्लील हरकत के बाद उपजा आक्रोश आरोपित की गिरफ्तारी के बाद भी थम नहीं रहा। सोमवार को इस घटना के विरोध में नंदानगर से लेकर जिला मुख्यालय गोपेश्वर तक बाजार बंद रहे और प्रदर्शन हुए।
स्थानीय निवासियों ने जुलूस निकालकर हंगामा भी किया। गोपेश्वर में प्रदर्शनकारियों ने कुछ दुकानें खुली मिलने पर उनका सामान बाहर फेंक दिया। नंदानगर में प्रदर्शन के दौरान उग्र भीड़ […]
रुद्रपुर में एनएचआई 74 की समीक्षा के दौरान फर्जी चेकों से 13 करोड़ रुपये निकालने का मामला सामने आया है। इस पर रुद्रपुर में पुलिस एवं प्रशासनिक अफसरों ने बैंक में जाकर जांच प्रारंभ की।
जांच में पता चला कि रुद्रपुर के अलावा शामली के एसएलओ के खाते से भी 4.41 करोड़ रुपये निकाले गए हैं। रूद्रपुर के आला अफसरों ने शामली के एसएलओ को […]
बालाजी ज्वेलर्स के शोरूम में हुई डकैती की घटना के बाद पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार मंगलवार रात हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने डामकोठी में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल और अन्य अधिकारियों से घटना की जानकारी ली और अभी तक की विवेचना की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर शोरूम के मालिक अतुल गर्ग से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। भरोसा दिलाया कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा। पत्रकारों से […]
गणेश जोशी के आयकर रिटर्न के आधार पर विधायक और मंत्री के तौर पर उन्हें विगत 15 साल में महज 35 लाख का वेतन मिला तो यह नौ करोड़ कहां से आए! अब देखना है कि धामी कैबिनेट अपने मंत्री पर मुकदमा चलाने की अनुमति देती है या नहीं !
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की मुसीबतें आय से अधिक संपत्ति मामले में घिरने के चलते बढ़ गई हैं। अब इस मामले में विजिलेंस ने जांच आख्या कोर्ट को सौंप दी। […]
