बद्रीनाथ और केदारनाथ लगभग साढ़े पांच हजार साल पहले लिखे स्कंद पुराण में भगवान वेद व्यास ने एक भविष्यवाणी की थी जिसमें कहा गया था कि धरती पर जब पाप बढ़ेगा तथा लोगों का एक-दूसरे पर भरोसा खत्म हो जाएगा, उस वक़्त उत्तराखंड में स्थित नर और नारायण पर्वत आपस में मिल जाएंगे, जिससे बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम जाने का रास्ता बंद हो जाएगा।

स्कंद पुराण के मुताबिक, कलियुग के प्रथम चरण में एक ऐसा समय आएगा, जब बद्रीनाथ जैसा पवित्र तीर्थ विलुप्त हो जाएगा। स्कंद पुराण में श्लोक “बहुनि सन्ति तीर्थानि दिव्य भूमि […]

सी एम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं को बनाने के लिए तीन करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर कर इसे हरिद्वार के जिलाधिकारी को उपलब्ध करा दिया है। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह निर्देश दिए थे।

उन्होंने यह भी कहा था कि गत वर्ष की कांवड़ यात्रा में आए शिव भक्तों की संख्या एवं व्यवस्थाओं के दृष्टिगत इस वर्ष कांवड़ यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं […]

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने वाहन चालक के 34 पदों के लिए ली गई लिखित परीक्षा की उत्तर-कुंजी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। अगर उत्तर-कुंजी के सापेक्ष प्रश्नों-उत्तरों पर किसी अभ्यर्थी को आपत्ति है तो वह 14 जुलाई तक अपनी आपत्तियां निर्धारित प्रारूप में केवल ऑनलाइन माध्यम से भर सकता है।

उत्तर कुंजी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.com पर उपलब्ध है। भर्ती के लिए 14 मार्च को जारी कर दिया गया था विज्ञापन आयोग के सचिव एसएस रावत ने बताया कि आयोग […]

दे श भर में मानसून ने दस्तक दे दी है. पूरे देश में बारिश से बुरा हाल है. उत्तराखंड में भारी बारिश ने लोगों को परेशान कर रखा है. बारिश लोगों के लिए आफत बनती जा रही है. प्रदेश में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

कुमाऊं मंडल में लगातार बारिश प्रदेश के कुमाऊं मंडल में पिछले तीन दिनों से मूसलाधार बरसात हो रही है. कुमाऊं का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन लालकुआं भी आफत भरी बारिश […]

ऊत्तराखंड लोक सेवा आयोग की 14 जुलाई को होने वाली पीसीएस प्री परीक्षा को लेकर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि संवेदनशील परीक्षा केंद्रों का चिह्निकरण करके उनकी अलग से निगरानी की जाए।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को 14 जुलाई को प्रस्तावित उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के सफल […]

कार्वेट टाइगर रिजर्व में अवैध पेड़ कटान और निर्माण मामले में कुछ अफसरों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मामले की विभागीय जांच में कुछ अनियमितताएं सामने आई हैं। बताया गया है कि सेवानिवृत्त आईएफएस व तत्कालीन प्रमुख वन संरक्षक वन पंचायत ज्योत्सना सितलिंग ने 1200 पेज की जो रिपोर्ट पिछले साल शासन को सौंपी।

सीबीआई ने इसे अपने कब्जे में ले लिया है। शासन ने ज्योत्सना को प्रकरण की जांच सौंपी थी लेकिन जांच के बाद शासन को जांच रिपोर्ट सौंपने के बावजूद शासन […]

Uttarakhand by Election 2024: कई मतदान केंद्रों पर हंगामा एवं मारपीट के बाद मंगलौर विधानसभा का उप चुनाव संपन्न हो गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार 69.74 प्रतिशत मतदान हुआ है।

मंगलौर विधानसभा उपचनुाव में 132 पोलिंग बूथ की सुरक्षा के लिए तीन हजार पुलिसकर्मी तैनात थे। वहीं छह सौ से अधिक पुलिसकर्मी रिजर्व में रखे गये थे। इतनी सुरक्षा के […]

पंतनगर की बलात्कार एवं मानसिक शोषण एवं झूठा मुकदमा लिखा जाने पर दुखी होकर आत्महत्या करने वाली कुमारी संध्या के परिवार पर ही विधायक बेहड़ के धरने के दबाव में मुकदमा कायम करने के विरोध में आज पीड़िता स्वर्गीय संध्या की मां परमशीला पिता बंदू एवं उसके रिश्तेदार भाजपा कार्यकर्ता अखिलेश यादव को उक्त झूठे मुकदमे में फंसाए जाने के विरोध में आज पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने पीड़ित परिवार एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ डीजीपी अभिनव कुमार को प्रेषित पत्र की आदेशित पत्र वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर को सौपा।

रुद्रपुर आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को डीजीपी का पत्र सौंपने के बाद पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि 9 फरवरी 2018 से अब तक लगातार छेड़छाड़ ,बलात्कार एवं आत्महत्या […]

मंत्री ने बोले-वर्तमान शैक्षणिक सत्र में ही सम्पन्न करें भर्ती प्रक्रिया विभागीय समीक्षा बैठक के उपरांत अधिकारियों को दिये निर्देश देहरादून, 09 जुलाई (हि.स.)। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत वर्तमान शैक्षणिक सत्र में विभिन्न संवर्ग के 11 हजार पदों को भरा जायेगा।

इसके लिये विभागीय अधिकारियों को शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दे दिये गये हैं। जिसमें प्राथमिक शिक्षकों, माध्यमिक शिक्षकों, समग्र शिक्षा, प्रधानाचार्यों एवं चतुर्थ श्रेणी के पद शामिल […]

जल शक्ति मंत्री व राज्य मंत्री को बदरी-केदार आने का दिया न्यौता देहरादून, 9 जुलाई (हि.स.)। सिंचाई एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से जमरानी बांध परियोजना के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अवशेष 112.50 करोड़ की धनराशि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।

इसके साथ ही जल जीवन मिशन के अंतर्गत केंद्र से मिलने वाली अवशेष 4200 करोड़ की धनराशि भी दिये जाने का अनुरोध किया। मंत्री सतपाल महाराज मंगलवार को जल शक्ति […]