टनकपुर। राज्य आंदोलन में सक्रिय रहीं तीलू रौतेली पुरस्कार विजेता व सामाजिक कार्यकर्ता रीता गहतोड़ी ने कर्मचारी कालौनी बाल्मीकि बस्ती में लोगों को शंख ध्वनि का अभ्यास कराया। साथ ही उन्हें शंख बजाने के फायदे बताए गए। बताया कि शंख बजाने से फेफड़े व हृदय मजबूत होगा। कहा कि शंख बजाने का अभ्यास करते रहना चाहिए। इस दौरान सफाई यूनियन के अध्यक्ष कमलेश वाल्मीकि, वाल्मीकि समाज के युवा अध्यक्ष उमेश वाल्मीकि, अभय वाल्मीकि, निशांत, राजेंदर विश्राम, सनी, अभिषेक, अमन, सुधीर, करन, संदीप, राज, आदर्श, राजेश, संजय, सीमा देवी, कुसमा देवी, गीता देवी, शकुंतला देवी आदि मौजूद रहीं। समाजसेवी रीता गहतोड़ी ने सभी को अपने अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया। मालूम हो कि रीता गहतोड़ी पिछले कई वर्षों से वाल्मीकि समाज के हितों के लिए कार्य कर रही हैं।

टनकपुर। राज्य आंदोलन में सक्रिय रहीं तीलू रौतेली पुरस्कार विजेता व सामाजिक कार्यकर्ता रीता गहतोड़ी ने कर्मचारी कालौनी बाल्मीकि बस्ती में लोगों को शंख ध्वनि का अभ्यास कराया। साथ ही […]

Uttrakhandविधानसभा के सोमवार से प्रारंभ होने वाले सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। समान नागरिक संहिता जैसा देश व राज्य के लिए महत्वपूर्ण विधेयक पेश होने के कारण यह विशेष हो गया है।

इसीलिए इसे विशेष सत्र भी कहा जा रहा है। बैठक में सत्र के पहले दिन का एजेंडा तय किया गया इस बीच रविवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की […]

फरवरी से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र की तैयारियां पूरी हो गई हैं। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने रविवार को कार्यमंत्रणा समिति की बैठक बुलाई है। बैठक में सदन का बिजनेस तय होगा।

कार्यमंत्रणा की बैठक के साथ ही स्पीकर विधायक मंडल दल के नेताओं के साथ भी बैठक करेंगी। इस बैठक में वह सभी दलों के नेताओं से सदन की कार्यवाही शांतिपूर्ण […]

मूलनिवास 1950’ को समाप्त कर उसे ‘स्थायी निवास’ में बदलने और उसकी कट आ ऑफ डेट 1985 करनेके विरोध में राज्य में समय-समय पर आवाज उठती रही है। पिछले दिनों राज्य के विभिन्न हिस्सों सेआकर युवाओं ने एक बड़े जन सैलाब के रूप में 24 दिसंबर, 2024 को देहरादनू में अपनी बात सरकार के सामने रखी। अब यह आंदोलन राज्य के तमाम हिस्सों में भी जोर पकड़ रहा है। चिंता इस बात की है कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के सामने अपने ‘मलू निवास’ को साबित करने का संकट

लंबे समय से राज्य में अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए आंदोलनरत हैं। राज्य में संविधान प्रदत्त ‘मूलनिवास 1950’ को समाप्त कर उसे ‘स्थायी निवास’ में बदलने और उसकी कट आ […]

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का मसौदा तैयार करने के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा गठित समिति ने शुक्रवार को यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मसौदे के दस्तावेज सौंप दिए।

यहां आयोजित एक कार्यक्रम में पांच सदस्यीय समिति की अध्यक्ष और सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज रंजना प्रकाश देसाई ने यूसीसी का मसौदा मुख्यमंत्री धामी को सौंपा। इस मौके पर […]

उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीसीबी) के नेशनल एयर क्लीन प्रोग्राम प्रोजेक्ट (एनसीएपी) के अंतर्गत कार्यरत महिला ने बोर्ड के सदस्य सचिव व आइएफएस अधिकारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

इस मामले में राजपुर थाना पुलिस ने सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि 24 जनवरी की दोपहर को वह […]

नवनियुक्त मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय स्थित मुख्य सचिव कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने मुख्य सचिव श्रीमती रतूड़ी को पदभार सौंपा।आईएएस राधा रतूड़ी अपने 36 वर्ष के कार्यकाल में कई अहम पदों पर रही हैं। वो राज्य के सर्वोच्च प्रशासनिक पद पर अलग राज्य बनने के बाद आसीन होने वाली पहली महिला आईएएस अधिकारी होंगी। 1973 बैच की आईपीएस अधिकारी कंचन चौधरी भट्टाचार्य वर्ष 2004 में राज्य की पहली महिला डीजीपी बनी थीं। आईएएस राधा रतूड़ी के पति 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी अनिल रतूड़ी भी डीजीपी रहे हैं। यह संयोग राज्य में पहली बार होगा, जब पति व पत्नी, दोनों ही प्रशासनिक व पुलिस सेवा के वरिष्ठतम पद पर आसीन हुए हों।आईएएस राधा रतूड़ी अपने 36 वर्ष के कार्यकाल में कई अहम पदों पर रही हैं। वो राज्य के सर्वोच्च प्रशासनिक पद पर अलग राज्य बनने के बाद आसीन होने वाली पहली महिला आईएएस अधिकारी होंगी। 1973 बैच की आईपीएस अधिकारी कंचन चौधरी भट्टाचार्य वर्ष 2004 में राज्य की पहली महिला डीजीपी बनी थीं। आईएएस राधा रतूड़ी के पति 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी अनिल रतूड़ी भी डीजीपी रहे हैं। यह संयोग राज्य में पहली बार होगा, जब पति व पत्नी, दोनों ही प्रशासनिक व पुलिस सेवा के वरिष्ठतम पद पर आसीन हुए हों।

नवनियुक्त मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय स्थित मुख्य सचिव कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने मुख्य सचिव श्रीमती रतूड़ी को पदभार […]

शासन ने छह आईएएस और 12 पीसीएस अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया है। आईएएस मेहरबान सिंह बिष्ट को जिलाधिकारी उत्तरकाशी बनाया गया है। अभी तक यह पदभार देख रहे आईएएस अभिषेक रुहेला को उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर की जिम्मेदारी दी गई है।

इस सूची में शामिल अधिकांश नाम एक ही जिले में चार साल की अवधि के मानक को पूरा कर रहे थे। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार इनका स्थानांतरण होना तय […]

उत्तराखंड से राज्यसभा का टिकट किसे मिलेगा, इसको लेकर कयासबाजी शुरू हो गई है। बता दें कि प्रदेश में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का कार्यकाल खत्म होने के चलते रिक्त हुई एक राज्यसभा सीट के लिए मतदान 27 फरवरी को होगा।

15 फरवरी तक राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन होगा। 16 फरवरी को स्क्रूटनी होगी। 20 फरवरी को नाम वापसी का अवसर मिलेगा। 27 फरवरी को सुबह नौ बजे से शाम […]

Radha Ratur जानिए कौंन है राधा रतूड़ी, जो होंगी उत्तराखंड की पहली महिला और 18वीं मुख्य सचिव 1988 बैच की आईएएस अधिकारी और अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी उत्तराखंड की पहली महिला और 18 वीं मुख्य सचिव होंगी। मुख्य सचिव डॉ एसएस संधु का कार्यकाल बुधवार 31 जनवरी को समाप्त हो रहा है।

ऐसे में अब उनकी जगह राधा रतूड़ी लेंगी। इससे पहले 1988 बैच के आईएएस अधिकारी संधु को सेवानिवृत्ति के बाद छह महीने का एक्सटेंशन दिया गया था, जो 31 जनवरी […]