शासन ने छह आईएएस और 12 पीसीएस अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया है। आईएएस मेहरबान सिंह बिष्ट को जिलाधिकारी उत्तरकाशी बनाया गया है। अभी तक यह पदभार देख रहे आईएएस अभिषेक रुहेला को उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर की जिम्मेदारी दी गई है।

Hindustan Global Times l। प्रिंटन्यूज़
शैल ग्लोबल टाइम्स।
अवतार सिंह बिष्ट, रूद्रपुर, उत्तराखंड,

इस सूची में शामिल अधिकांश नाम एक ही जिले में चार साल की अवधि के मानक को पूरा कर रहे थे। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार इनका स्थानांतरण होना तय था।

मंगलवार देर रात शासन ने आईएएस व पीसीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की। कार्मिक विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार आईएएस हरीश चंद्र कांडपाल से उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण, ऊधमसिंह नगर का पदभार वापस लेकर उन्हें निदेशक सेवायोजन, हल्द्वानी का जिम्मा दिया गया है।

आईएएस रवनीत चीमा से कृषि विभाग वापस लेकर पशुपालन व मत्स्य की जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस विशाल मिश्रा से सीडीओ ऊधमसिंह नगर का पदभार वापस लेकर उन्हें इसी पद पर टिहरी गढ़वाल भेजा गया है। उनके स्थान पर सीडीओ टिहरी गढ़वाल मनीष कुमार की तैनाती की गई है।

पीसीएस अधिकारियों में शासन ने मोहन सिंह बर्निया से सचिव एमडीडीए का पदभार वापस लेकर उन्हें अपर आयुक्त आबकारी के पद पर तैनात किया है। जय भारत सिंह से उपायुक्त गन्ना का पदभार वापस लेकर संयुक्त मुख्य प्रशासक, उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण का जिम्मा दिया गया है।

पंकज कुमार उपाध्याय से नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी का जिम्मा वापस लेकर उन्हें महाप्रबंधक कुमाऊं मंडल विकास निगम के पद पर तैनात किया गया है। डिप्टी कलेक्टर पौड़ी युक्ता मिश्रा को उपसचिव उत्तराखंड सूचना आयोग के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

डिप्टी कलेक्टर कौस्तुभ मिश्रा को सचिव जिला विकास प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर का अतिरिक्त पदभार दिया गया है। अब्ज प्रसाद बाजपेयी से महाप्रबंधक कुमाऊं मंडल विकास निगम का पदभार वापस लेकर उन्हें सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी के पद पर तैनाती दी गई है।

इस पद पर तैनात रही ऋचा मिश्रा को अपर निदेशक प्रशिक्षण निदेशालय हल्द्वानी के पद पर स्थानांतरित किया गया है। कुश्म चौहान को संयुक्त सचिव मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के पद से स्थानांतरित कर डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार के पद पर तैनाती दी गई है।

डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंह नगर तुषार सैनी को इसी पद पर नैनीताल स्थानांतरित किया गया है। डिप्टी कलेक्टर चमोली कुमकुम जोशी को इसी पद पर देहरादून लाया गया है। डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा चंद्रशेखर को इसी पद पर चमोली भेजा गया है। वहीं डिप्टी कलेक्टर पिथौरागढ़ भगत सिंह फोनिया को इसी पद पर रुद्रप्रयाग स्थानांतरित किया गया है।