रुद्रपुर:सावधान !! कहीं फर्जीवाड़े का शिकार तो नहीं हो रहे आप,गांव-देहात में आलीशान घर का सपना दिखाकर कहीं लूट न ले बिल्डर आपके खून पसीने की कमाई*तराई में जमीनों के रेट में आए उछाल के बाद इन दोनों बाहरी राज्यों से आए कुछ बिल्डर रुद्रपुर जिला मुख्यालय के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दर्जनों एकड़ भूमि पर कॉलोनी विकसित कर लोगों को उनके सपनों का आशियाना देने का दंभ भर रहे हैं…खास तौर पर राष्ट्रीय राजमार्ग से लगी हुई दर्जनों एकड़ भूमि पर ऐसे कई हाउसिंग प्रोजेक्ट बाहरी बिल्डरों के द्वारा विकसित किए जा रहे हैं,जिनमें से कुछ प्रोजेक्ट तो आज एक से डेढ़ दशक बाद भी पूरे नहीं हो पाए हैं…बावजूद इसके इन दिनों अब कुछ नए बिल्डर तराई में आकर और पांच सितारा होटल में बैठकर लोगों को गांव-देहात में नोएडा की तर्ज पर आलीशान आवासीय परियोजना कॉलोनी विकसित कर प्रस्तावित कॉलोनी में लोगों को उनके सपनों का घर काफी किफायती दामों पर देने का दावा बड़े-बड़े विज्ञापनों के माध्यम से कर रहे हैं…दरअसल गांव-देहात में सस्ती जमीन लेकर एक सिंडिकेट की तर्ज पर अब बिल्डर नए तरीके से काम कर रहे हैं,जिसके तहत बिल्डरों के द्वारा किए जाने वाले ऐसे काम में जमीन किसी और की पैसा किसी और का और कॉलोनी विकसित करने का काम किसी और का होता है….

इसके अलावा विकसित किए गए प्रोजेक्ट में शेयर के हिसाब से सबकी अपनी-अपनी हिस्सेदारी तय हो जाती है पर जब बात कानूनी दांव-पेंच पर फंस जाती है तो प्रत्येक हिस्सेदारी […]

उधम सिंह नगर जिले के दिव्यांग खिलाडि़यों को अन्तरराष्ट्रीय स्तर तक खेलों के माध्यम से आगे बढ़ाने व पैरा खेलों को बढ़ावा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ी एवं कोच सत्य प्रकाश के प्रयासों से सात दिवसीय नि शुल्क प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 31वी वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में दिनांक 12 जून से सुबह 8 बजे से प्रारंभ किया जा रहा है प्रशिक्षण शिविर में चयनित दिव्यांग खिलाडि़यों कुशल प्रशिक्षकों से उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।

बताते चलें कि अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ी सत्य प्रकाश द्वारा राज्य एवं राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में लगभग 30 से अधिक पदक प्राप्त कर चुके हैं और सोनीपत […]

रुद्रपुर:- 1960-70 से पंतनगर के संजय कॉलोनी, मस्जिद कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी नगला, झा कॉलोनी मलिन बस्ती के निवासियों ने नगर पालिका क्षेत्र नगला-पंतनगर के मलिन बस्ती की सूची में सूचीबद्ध करने के लिए आज कॉलोनीवासियों ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के साथ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि शासन के मुख्य सचिव द्वारा उत्तराखंड के आप सभी जिलाधिकारी को पत्र भेज कर एक सप्ताह में शहरी क्षेत्र में सूचीबद्ध होने से […]

काशीपुर( आईटीआई थाना क्षेत्र से बेहद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता एक छात्रा को पुलिस ने ढूंढ निकाला। इस मामले में पुलिस ने धारा 365 आईपीसी में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर धारा 365 को 363 आईपीसी में तरमीम कर धारा 376 एवं पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी कर दी। गिरफ्तार अभियुक्तको जरूरी पूछताछ के बाद पुलिस द्वारा जेल रवाना कर दिया गया। बता दे कि आईटीआई थाना क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय एक किशोरी बीते 3 अप्रैल की सुबह 8ः00 बजे के लगभग घर से स्कूल के लिए निकली लेकिन रास्ते से वह बेहद संदीप परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिजनों को इसकी चिंता सताने लगी। उन्होंने तमाम संभावित स्थानों पर गायक छात्र की तलाश किया लेकिन उसका पता नहीं चला। परिजनों द्वारा मामले की तहरीर पुलिस को देने पर पुलिस ने इस मामले में धारा 365 आईपीसी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर गायब किशोरी का पता लगाना शुरू किया। विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि ग्राम कादलपुर थाना दनकौर नोएडा जनपद गौतम बु( नगर उत्तर प्रदेश शिवकुमार उर्फ छोटू पुत्र भगवान दास उसके घर आता जाता था। किशोरी को उसी में भगाया होगा। पुलिस ने इसी को आधार बनाकर सीसीटीवी कैमरा की फुटेज के आधार पर मुरादाबाद ठाकुरद्वारा बिजनौर आदि स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश देना शुरू किया इसी बीच फरार अभियुक्त काशीपुर में रोडवेज बस स्टैंड से दबोच लिया गया। पुलिस के मुताबिक वह सुरक्षित ठिकाने की ओर कूंच करने वाला था। कार्यवाही के दौरान पुलिस ने गायब किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। किशोरी का मेडिकल परीक्षण करने के बाद पुलिस ने मामले को धारा 363 में तरमीम करते हुए धारा 376 आईपीसी तथा पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी कर आवश्यक जानकारी जुटाने के बाद गिरफ्तार अभियुक्त को जेल रवाना कर दिया।

किच्छा पुलभट्टा थाना पुलिस ने चैकिंग के दौरान तीन नशा तस्करों को लाखों रूपये कीमत की अवैध स्मैक सहित गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष पुलभट्टा रविन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा रात्रि चैकिग के दौरान चौकी बरा क्षेत्रान्तर्गत बैगुल पुल के पास बिना नम्बर की मोटर साईकिल पर जा रहे तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ कर पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम पता लखविन्दर सिंह पुत्र सुच्चा सिंह निवासी ग्राम सिरौजा नानकमत्ता, सरताज पुत्र अकील अहमद निवासी नयागांव सिसैया सितारगंज तथा स्वर्ण सिंह पुत्र सुच्चा सिंह निवासी ग्राम सिरौजा थाना नानकमत्ता बताया। तलाशी लेने पर पुलिस ने लखविन्दर सिंह के पास से कुल 52 ग्राम स्मैक तथा मोटरसाईकिल संख्या यूके 06बीएफ 8760 बरामद की। सरताज के पास से 50 ग्राम स्मैक तथा स्वर्ण सिंह के कब्जे से 22 ग्राम कुल 124 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। पूछताछ में तीनो ने बताया कि यह स्मैक की खेप नानकमत्ता क्षेत्र से लाकर किच्छा एंव पुलभट्टा क्षेत्र में नशेडी लोगो को बेचने के लिए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि बरामद स्मैक की कीमत लगभग 5 लाख रूपये है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रविन्द्र सिह बिष्ट, उनि पंकज कुमार, उनि धीरज वर्मा, हेका. रमवीर, कां रमेश सती, इन्द्रप्रकाश, महेन्द्र सिह बिष्ट. दीपक व अनिल कुमार शामिल थे।

किच्छा । कोतवाली पुलिस ने क्षेत्रान्तर्गत विगत दिनों हुयी वाहन चोरी की घटनाओं के अनावरण करते हुए चोरी की आठ मोटरसाईकिलों सहित तीन ऑटो लिफ्टरों को गिरफ्रतार कर लिया। मामले का खुलासा करते हुए एसपी क्राईम चन्द्रशेखर घोटके ने बताया कि कोतवाली किच्छा में वाहन चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया था। टीम द्वारा वाहन चौकिंग के दौरान हल्द्वानी रोड में बेनी मजार के पास बिना नम्बर की मोटर साईकिल पर सवार तीन लड़कों को रोका गया । जो पुलिस पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से 2 मई को गुंजन पैलेस किच्छा से चोरी हुई मोटर साईकिल संख्या यूपी 25 बीबी 6775 बरामद हुई। पूछताछ करने पर उत्तफ तीनों की निशादेही पर चोरी की सात अन्य मोटर साईकिलें बरामद हुयी। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम पता सुकुम सिंह पुत्र शंकर सिंह निवासी गोल गेट थाना पंतनगर,कृष कुमार पुत्रा प्रदीप कुमार निवासी बेनी कॉलोनी थाना पंतनगर तथा आबिद अली उपर्फ छन्नू पुत्रा साकिर अली निवासी गोल गेट पंतनगर बताया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक सुन्दरम शर्मा, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली किच्छा,वउनि विनोद जोशी, उनि विजय कुमार, ओमप्रकाश सिंह नेगी, अर्जुन सिंह, राजेन्द्र पंत,अपर उनि जगदीश महरा, का. त्रिलोक पाण्डे, खष्टी पाठक व मोनिया शामिल थे।

रूद्रपुर । आज दोपहर सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में कार्य के दौरान सिलेंडर फट जाने से वहां कार्य कर रहा एक श्रमिक गंभीर रूप एउसे झुलस गया । जिसे फैक्ट्री के चाहन से उपचार के लिए जिला चिर्कित्सालय ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार करा कर श्रमिक को तत्कात अन्यत्र ले गये। फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा मामले को पूरी तरह से गोपनीय रखने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार आज दोपहर सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में कार्य के दौरान तेज धमाके से सिलेंडर फट गया। जिससे वहां काम कर रहे श्रमिकों में हड़कम्प मच गया। इस दौरान मौके पर काम कर रहा एक श्रमिक गंभीर रूप एसे घायल हो गया। उसका शरीर कई जगह से झुलस गया और सिर तथा अन्य अंगों पर गहरी चोटें भी आ गई। अचानक हुई इस दुर्घटना से फैक्ट्री प्रबंधन में खलबली मच गई। आनन फानन में घायल श्रमिक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां महज उपचार की औपचारिकता निभाकर घायल श्रमिक को साथ आये पैफक्ट्री अधिकारी अन्यत्र ले गये। जब चिकित्सालय में अधिकारियांे से घायल श्रमिक का नाम पता जानना चाहा तो वह बिना कुछ बताये श्रमिक को साथ लेकर चले गये। इधर चिकित्सालय स्टॉफं का कहना था कि अधिकारियों द्वारा चिकित्सालय में घायल श्रमिक का नाम पता दर्ज नहीं कराया गया और जल्दबाजी में उसे ले गये। प्रबंधन द्वारा मामला पूरी तरह से दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /प्रिंटिंग मीडिया शैल ग्लोबल टाइम्स /संपादक अवतार सिंह बिष्ट , रूद्रपुर, उत्तराखंड

खबर शेयर करें –

रुद्रपुर  पूर्व विधायक राजकुमार तथा व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने आज भगत सिंह चौक स्थित बत्रा स्पोर्ट के पास डॉक्टर डोगरा वाली गली में परगाई होम्योपैथिक क्लीनिक का धार्मिक […]

किच्छा:- लोकसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक विजय एवं सांसद अजय भट्ट जी के पुनः 3 लाख से अधिक मतों की विजय पर किच्छा ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता विपिन जल्होत्रा एवं मंडल अध्यक्ष अक्षय अरोड़ा के साथ मिष्ठान वितरित कर एवं आतिशबाजी कर खुशी मनाइ।पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि लोकसभा चुनाव में एनडीए की यह ऐतिहासिक विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों पर जनता जनार्दन के अटल विश्वास की जीत है, विकसित भारत का हमारा ध्येय लगातार तीसरे कार्यकाल में नए आयाम प्राप्त करेगा। सेवा, सुशासन और विकास का संकल्प लेकर अंत्योदय का हमारा प्रण देश के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सशक्त करने के साथ ही उनके आत्मविश्वास को नए पंख देगा। भारत की राजनीति अब नए युग में प्रवेश कर रही है, जहां देश की जनता ने जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टीकरण को नकार कर विकासवाद और राष्ट्रवाद को चुना है। यह विजय भारत के जन-जन की विजय व पुनर्जागरण की विजय है। 1962 के बाद पहली बार कोई सरकार अपने दो कार्यकाल पूरे करने के बाद तीसरी बार वापस आई है, राज्यों में जहां भी विधानसभा के चुनाव हुए वहां पर एनडीए को भव्य विजय मिली है चाहे वो अरुणाचल प्रदेश हो, आंध्र प्रदेश हो, उड़ीसा हो या फिर सिक्किम।कहा कि चाहे चुनाव की बेला हो, देश का नेतृत्व करने की बात हो और देश की को समस्याओं से निकालने की बात हो- मोदी जी ने हमेशा देश और देश की जनता को आगे बढ़ने का काम किया है।पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि विपक्ष द्वारा पूरे चुनाव यह भ्रम फैलाया गया कि सांसद अजय भट्ट जी द्वारा विकास कार्य नहीं किया गया है लेकिन जनता ने 3 लाख से अधिक के अंतर से अजय भट्ट जी को जीताकर यह साबित किया कि क्षेत्र का विकास भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है। प्रदेश व देश की डबल इंजन की सरकार के कार्यों पर जनता ने मोहर लगाकर प्रदेश की पांचो सीटें भाजपा की झोली में डालने का काम किया है, इस ऐतिहासिक विजय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बधाई के पात्र हैं।किच्छा की जनता ने अजय भट्ट जी को ऐतिहासिक मतों से विजई बनाकर किच्छा में झूठ-फरेब की राजनीति को नकार दिया है।मिष्ठान वितरण एवं आतिशबाजी कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, जिला मंत्री किसान मोर्चा धीरज सिंह, मंडल महामंत्री बलजीत गाबा और सुशील यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष बिट्टू हुलिया, अमित महान, अमृतपाल सिंह, राजेश कश्यप, मन्नू पाल, अबरार अहमद, मोहित भारद्वाज, अमित कश्यप, रवीना गंगवार, अखिलेश यादव, मनीष पांडे, नीरज द्विवेदी समेत समस्त ग्रामीण मण्डल कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नेनीताल ऊधमसिंह नगर संसदीय सीट से लगातार दूसरी बार चुनाव जीतने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जमकर जश्न मनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहीं अबीर गुलाल लगाकर होली मनाई तो कहीं आतिशबाजी कर दीपावली जैसा जश्न मनाया।

चुनाव नतीजे आने से पहले ही भाजपाईयों ने जगह जगह स्थानों पर मिष्ठान वितरण कर एक दूसरे को बधाई दी। देर शाम रुद्रपुर से हल्द्वानी पहुंचे भट्ट को कार्यकर्ता विजय […]