किच्छा पुलभट्टा थाना पुलिस ने चैकिंग के दौरान तीन नशा तस्करों को लाखों रूपये कीमत की अवैध स्मैक सहित गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष पुलभट्टा रविन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा रात्रि चैकिग के दौरान चौकी बरा क्षेत्रान्तर्गत बैगुल पुल के पास बिना नम्बर की मोटर साईकिल पर जा रहे तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ कर पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम पता लखविन्दर सिंह पुत्र सुच्चा सिंह निवासी ग्राम सिरौजा नानकमत्ता, सरताज पुत्र अकील अहमद निवासी नयागांव सिसैया सितारगंज तथा स्वर्ण सिंह पुत्र सुच्चा सिंह निवासी ग्राम सिरौजा थाना नानकमत्ता बताया। तलाशी लेने पर पुलिस ने लखविन्दर सिंह के पास से कुल 52 ग्राम स्मैक तथा मोटरसाईकिल संख्या यूके 06बीएफ 8760 बरामद की। सरताज के पास से 50 ग्राम स्मैक तथा स्वर्ण सिंह के कब्जे से 22 ग्राम कुल 124 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। पूछताछ में तीनो ने बताया कि यह स्मैक की खेप नानकमत्ता क्षेत्र से लाकर किच्छा एंव पुलभट्टा क्षेत्र में नशेडी लोगो को बेचने के लिए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि बरामद स्मैक की कीमत लगभग 5 लाख रूपये है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रविन्द्र सिह बिष्ट, उनि पंकज कुमार, उनि धीरज वर्मा, हेका. रमवीर, कां रमेश सती, इन्द्रप्रकाश, महेन्द्र सिह बिष्ट. दीपक व अनिल कुमार शामिल थे।
Spread the loveआज दिनांक 31.01.2025 दिन गोपाल सिंह पटवाल जी द्वारा 15 वें वर्ष भी विभिन्न स्कूलों की एक लिखित सामान्य ज्ञान परीक्षा 2024′ का आयोजन 24 नवम्बर 2024 दिन […]
Spread the love जिला सूचना अधिकारी उधम सिंह नगर अप्रैल 2024- आगामी 19 अप्रैल 2024 को होने वाले लोकसभा सामान्य मतदान के सफल सम्पादन हेतु आज पुलिस लाईन में सामान्य […]
Spread the love रूद्रपुर 12 जुलाई, 2024/ मण्डलायुक्त दीपक रावत उन्होने गत दिवस मण्डल में अत्यधिक वर्षा से हुए आपदा बाढ़, जल भराव से प्रभावित जनमानस को सहायता राशि त्वरित […]