सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पैसे बांटे.

इस वीडियो को एक्स यूजर आदर्श कातिया (@AdarshKatiyaINC) ने शेयर किया है. आदर्श ने वीडियो के थंबनेल में बताया है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खुलेआम पैसे बांटते हुए […]

रुद्रपुर। सिडकुल में अवैध वसूली के मामला गरमा गया है। मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर सौंपकर गंभीर आरोप लगाये हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर पुलिस जल्द ही मामले में क्रास केस दर्ज कर सकती है। बता दें बीते दिनों एक ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें विधायक का करीबी किरन विर्क सिडकुल के ठेकेदार राजेश सिह से 33 प्रतिशत हिस्सेदारी की मांग कर रहा है। इस मामले में ठेकेदार राजेश सिंह ने डाक से पंतनगर थाने में तहरीर दी है जिसमें उन्होंने कहा है कि उसने औद्यौगिक इकाई, मै० इण्डिया फोर्ज प्राइवेट लिमिटेड, स्थित सेक्टर 11 सिडकुल, पंतनगर, के स्क्रैप ठेकेदार पवन शर्मा से स्क्रैप का तौल के हिसाब से क्रय विक्रय करने का सौदा तय किया, जिसका भुगतान भी तौल के हिसाब से होना था। 10 अप्रैल 2024 को प्रातः लगभग 11 बजे उसने स्क्रैप उठाने के लिए अपने सहयोगी मनीष यादव पुत्र वीरम सिंह यादव निवासी भदईपुरा रूद्रपुर को श्रमिकों सहित ट्रक पंजीयन संख्या यूके 06-सीबी -9141 सहित उक्त कम्पनी- मै० इण्डिया फोर्ज प्राइवेट लिमिटेड में भेजा, लेकिन मनीष यादव के कम्पनी में पहुँचने के कुछ समय पश्चात ही वहाँ पर एक स्कॉपियो, और दिनेश सैनी की वरना कार एवं एक अस्थाई पंजीयन संख्या की स्विफ्ट कार में मोहन कबाडी स्वामी नानक ट्रेडर्स, आकाश यादव,आशीष यादव पुत्रगण अनिल यादव, अभिषेक यादव पुत्र दान बहादुर यादव, संजय दास उर्फ विशाल पुत्र निवासीगण भदईपुरा, रुद्रपुर, दिनेश सैनी पुत्र व 5 अन्य व्यक्ति आ धमके तथा आते ही सभी लोगों ने मनीष यादव व उसके श्रमिकों को अभद्र गालियाँ देते हुए धमकी दी। कहा कि इस कम्पनी से जो भी स्क्रैप उठाता है वह स्क्रैप उठाने से पहले रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा को उनका 33 प्रतिशत हिस्सा देता है, तभी वह इस कम्पनी से माल उठा सकता है। उक्त लोगों ने मनीष यादव से विधायक शिव अरोरा या उनके साथी किरन विर्क से बात करने के लिए कहा और यह भी कहा कि उन्हें विधायक जी ने ही यहाँ पर भेजा है। राजेश के मुताबिक इस समस्त प्रकरण से मनीष यादव ने उसे फोन पर जानकारी दी। जिस पर उन्होंने किरन विर्क निवासी बिगवाडा से मोबाइल पर बात कर उक्त हिस्सेदारी की जानकारी चाही तो किरन विर्क ने फोन पर बताया कि मै० इण्डिया फोर्ज प्राइवेट लिमिटेड से रुद्रपुर विधायक का 33 प्रतिशत का हिस्सा पूर्व से जाता है और आगे जो भी काम करेगा वह भी 33 प्रतिशत का हिस्सा विधायक जी को देगा। राजेश ने तहरीर में आगे बताया है कि जब वह साथी मनीष गंगवार व नन्द किशोर, उक्त मै० इण्डिया फोर्ज प्राइवेट लिमिटेड, सिडकुल पंतनगर पहुँचे तोवहाँ पर किरन विक व मोहन कबाडी आदि मौजूद थे और किरन विर्क ने कहा कि हम विधायक जी के काम देखते है। हमें पूर्व की भाँति ही तुमसे भी बचत का 33 प्रतिशत का हिस्सा चाहिए। बिना हिस्सा दिये तुम यहाँ काम नहीं कर सकते हो। हमारी बिना हिस्सेदारी के स्क्रैपउठाने की कोशिश की तो विधायक जी तुम लोगों को किसी भी फर्जी मामले में जेल भिजवा देंगे या आयकर विभाग से तुम्हारा माल पकडवा कर काम बन्द करा देंगे। काम करना है तो पहले विधायक जी का हिस्सा पहुँचा दो।

वहीं दूसरे पक्ष ने भी रविवार को इस मामले में पंतनगर थाने में तहरीर सौंपी है। ओमेक्स कालोनी निवासी मोहन स्वरूप पुत्र मेवाराम की ओर से सौंपी गयी तहरीर में […]

रूद्रपुर के भाजपा विधायक के खिलाफ उद्योगों से रंगदारी की तहरीर Avtar Singh Bisht,Hindustan Global Times: रूद्रपुर/उधमसिंहनगर : प्रार्थी द्वारा एक औद्यौगिक इकाई, मै० इण्डिया फोर्ज प्राइवेट लिमिटेड, स्थित सेक्टर 11 सिडकुल, पंतनगर, जिला उध्मासिहनगर के स्कैंप ठेकेदार पवन शर्मा से स्कैंप का तौल के हिसाब से कय विक्रय करने का सौदा तय किया। जिसका भुगतान भी तौल के हिसाब से होना था। दिनांक 10.04.2024 को प्रात: लगभग 11 बजे प्रार्थी द्वारा स्कैंप उठाने के लिए अपने सहयोगी मनीष यादव पुत्र वीरम सिंह यादव निवासी भदईपुरा रूद्रपुर को श्रमिकों सहित ट्रक पंजीयन संख्या UK06 – CB-9141 सहित उक्त कम्पनी- मै0 इण्डिया फोर्ज प्राइवेट लिमिटेड में भेजा गया, लेकिन मनीष यादव के कम्पनी में पहुँचने के कुछ समय पश्चात ही वहाँ पर एक स्कॉपिया पंजीयन संo UK04-S-3729, दिनेश सैनी की वरना कार पंजीयन संo UK06… 0025 एवं एक अस्थाई पंजीयन संख्या की स्विफ्ट कार में मोहन कबाडी स्वामी नानक ट्रेडर्स, आकाश यादव, आशीष यादव पुत्रगण अनिल यादव, अभिषेक यादव पुत्र दान बहादुर यादव, संजय दास उर्फ विशाल पुत्र निवासीगण भदईपुरा, रूद्रपुर, दिनेश सैनी पुत्र व 05 अन्य व्यक्ति अपने अपने हाथों में ……आ धमके तथा आते ही सभी लोगों ने मनीष यादव व उसके श्रमिकों को अभद्र गालियाँ देते हुए धमकी दी।

कहा कि इस कम्पनी से जो भी स्कैंप उठाता है वह स्कैंप उठाने से पहले रूद्रपुर विधायक शिव आरोरा को उनका 33 प्रतिशत हिस्सा देता है, तभी वह इस कम्पनी […]

कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय वुडबॉल महिला पुरुष प्रतियोगिता 2023-24 का समापन एमेनिटी पब्लिक स्कूल रूद्रपुर मे कराया गया। कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय वुडबॉल टीम के दो दिवसीय चयन ट्रायल दिनांक 20 एवं 21 अप्रैल को संपन्न हुआ

ट्रायल में काशीपुर,रामनगर,डी.एस.बी. कैंपस नैनीताल, एम.बी. हल्द्वानी ,रुद्रपुर महाविद्यालय के छात्र-छात्रा खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उक्त अवसर पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा ने बताया कि उक्त […]

रुद्रपुर, 20 अप्रैल 2024जनपद में शांतिपूर्ण,निष्पक्ष एंव निर्बाध मतदान संपन्न कराने के उपरान्त शनिवार को बगवाड़ा मंडी कक्ष में सामान्य प्रेक्षक गगनदीप सिंह बरार की उपस्थिति में जिला निर्वाचन अधिकारी उदय राज सिंह ने विधानसभावार स्क्रूटनी की । उन्होंने विधानसभावार सबसे अधिक मतदान बूथ व सबसे कम वाले मतदान वाले बूथों की स्क्रूटनी की साथ ही उन्होंने क्रिटिकल व वर्नेबल बूथों की भी रेंडमली स्क्रूटनी की । स्क्रूटनी में सभी बूथों पर मतदान प्रक्रिया सही पाई गई।प्रेक्षक गगनदीप सिंह बरार व जिला निर्वाचन अधिकारी उदय राज सिंह ने शांतिपूर्ण व निर्बाध मतदान संपन्न कराने के लिए सभी सहायक रिटर्निंग ऑफिसरो को बधाई दी। सभी एआरओ द्वारा प्रत्याक्षी प्रतिनिधियों की उपस्थिति में अपने अपने सभी स्ट्रॉन्ग रूम सील किए गए।जिला निर्वाचन अधिकारी उदय राज सिंह ने निष्पक्ष, शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराने के लिए सभी अधिकारियों ,कर्मचारियों ,सुरक्षा कार्मिकों व निर्वाचन की व्यवस्था से जुड़े सभी कार्मिकों को बधाई दी।इस अवसर पर नोडल कार्मिक मनीष कुमार, उप निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार जोशी, एडीएम पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, नोडल प्रेक्षक बी एस चलाल, एआरओ मनीष बिष्ट, डॉ. अमृता शर्मा, रविंद्र बिष्ट, रविंद्र जुवांठा, गौरव पांडे, गौरव चटवाल, राकेश कुमार तिवारी, कौस्तुभ मिश्र, अभय प्रताप सिंह सहित प्रत्याशी प्रतिनिधि भाजपा प्रमोद मित्तल, कांग्रेस के सौरभ चिलाना,मोहन खेडा, एसपी योगेन्द्र यादव आदि मौजूद थे

रुद्रपुर, 20 अप्रैल 2024/सू.वि.जनपद में शांतिपूर्ण,निष्पक्ष एंव निर्बाध मतदान संपन्न कराने के उपरान्त शनिवार को बगवाड़ा मंडी कार्यालय में सामान्य प्रेक्षक गगनदीप सिंह बरार की उपस्थिति में जनपद नैनीताल की […]

गदरपुर, 19 अप्रैल,2024- जिला निर्वाचन अधिकारी उदय राज सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजुनाथ टीसी एवं नोडल कार्मिक मनीष कुमार ने संयुक्त रूप से गदरपुर राजकीय इण्टर कॉलेज के बूथ संख्या 54, 55 व 56 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने पीठासीन मतदान अधिकारियों को सावधानी से मतदान कराने के साथ ही सभी प्रपत्रों को भी सावधानी से भरने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान समाप्त होने के बाद मशीनों को स्विच ऑफ कर सील कर सावधानी पूर्वक स्ट्रांग रूम में जमा कराए।

रूद्रपुर  लोकसभा सामान्य निर्वाचन में कल शुक्रवार को मतदान दिवस के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल के साथ अन्तर्राज्जीय सीमा रामपुर बार्डर व बरेली बार्डर पुलभट्टा का देर सांय स्थलीय निरीक्षण किया।बार्डर निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस व एसएसटी टीमो को निर्देश दिये कि दोनो सीमाएं राष्ट्रीय राजमार्ग है उनमे संदिग्ध दिखने वाले वाहनो परपैनी नजर रखते हुये जांच की जाये। उन्होने कहा कि दोनो राष्ट्रीय राजमार्ग है आने-जाने वाले वाहनो को अनावश्यक न रोका जाये जिससे कि पर्यटको व यात्रियों को अनावश्यक परेशानी न हो। उन्होने कहा कि शादी ब्याह का भी समय है उन्हे भी आवागमन की सुविधा दी जाये साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि बाहरी प्रदेशो व जनपदो से मतदाता आ रहे है उन्हे भी न रोका जाये उन्हे सुगमता से आने दिया जाये। उन्होने कहा व्यवहार को संयमित रखते हुये वाहन की जांच कर उन्हे आने-जाने दिया जाये साथ ही बार्डर पर सुचारू यातायात बनाये रखने के निर्देश पुलिस व एसएसटी टीमो को दिये।

जनपद उधम सिंह नगर में शांतिपूर्ण मतदान कल्याणी व्यू सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज सखी बूथ का निरीक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी उदय राज सिंह ने किया व मतदाताओं के साथ […]

जिला निर्वाचन अधिकारी उधम सिंह नगर उदयराज सिंह ने मतदान पार्टी को समग्र वितरण का निरीक्षण जनपद उधमसिंह नगर की 09 विधानसभा की 1465 पोलिंग पार्टियां सुरक्षा बल के साथ मतदेय स्थलों को हुई रवाना।लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष, स्वतंत्र, पादर्शिता के साथ सम्पन्न कराने के लिये जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह की देख-रेख में गुरूवार को जनपद उधमसिंह नगर के 09 विधानसभाओं के लिये 1465 पोलिंग पार्टियां बगवाड़ा मंडी से मतदान सामाग्री एवं ईवीएम, वीवी पैट लेकर मतदेय स्थलों को प्रस्थान किया।जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त कार्मिकों की हौसला अफजाही की व आपसी समन्वय के साथ टीम भावना से कार्य करते हुये अपने दायित्वों का भलिभांति निर्वहन कर मतदान सम्पन्न कराने को कहा। उन्होने कहा कि 19 अप्रैल को प्रातः 5.30 बजे मॉकपोल अनिवार्य रूप से कराये तथा निर्धारित समय प्रातः 7 बजे से मतदान प्रारम्भ कराना सुनिश्चित करायेगें। उन्होने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया सम्पादित करने के दौरान किसी प्रकार की घबराने की जरूरत नही है, शालीनता से धैर्य पूर्वक कार्य कर पारदर्शिता से मतदान सम्पन्न कराये। उन्होने कहा कि बूथ के भीतर मोबाईल पूर्णतः प्रतिबन्धित है तथा प्रत्याशियों के बस्ते बूथ के 200 मीटर परिधि के बाहर लगाना सुनिश्चित करेगें। उन्होने महिला मॉडल बूथ में तैनात महिला कार्मिकों की भी हौसला अफजाही करते हुये धैर्य के साथ कार्य कर पादरर्शिता से मतदान सम्पन्न कराने को कहा व शुभकामनाएं भी दी।इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, वीसी प्राधिकरण अभिषेक रूहेला, नोडल कार्मिक मनीष कुमार, नोडल पुलिस चन्द्रशेखर घोड़के, उप निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार जोशी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, नोडल ईवीएम टीएस मर्तोलिया, नोडल वैलेट विवेक राय, नोडल प्रशिक्षण नरेश चन्द्र दुर्गापाल सहित सभी एआरओ आदि मौजूद थे।             हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/ शैल ग्लोबल टाइम/रुद्रपुर उत्तराखंड, अवतार सिंह बिष्ट।   जीपीएस लगे वाहनो एवं पीडीएमएस ऐप से लैस मतदान पार्टियां रूटचार्ट के अनुसार मतदेय स्थलों को हुई रवाना। मतदान पार्टियों के रवानगी के उपरांत सामान्य प्रेक्षक गगनदीप सिंह बरार, व्यय प्रेक्षक टी शंकर व जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह ने मंडी परिसर में स्थापित जीपीएस व पीडीएमएस कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण कर मतदान पार्टियों की लोकेशन जांची।निरीक्षण के दौरान वीसी प्राधिकरण अभिषेक रूहेला, नोडल पीडीएमएस शिप्रा पाण्डे ने बताया कि सभी मतदान पार्टियों के पीठासीन अधिकारियों के मोबाईल मंे पीडीएमएस ऐप डाउनलोड करा दिये गये है। जिससे मतदान पार्टियां अपने मतदान बूथ पर पहुंचने के साथ ही मतदान दिवस पर मॉकपोल कराने, मतदान प्रारम्भ होने व प्रत्येक दो घंटे में मतदान की सूचना ऐप के माध्यम से एसएमएस कर सूचना देगें। उन्होने बताया कि मतदान पार्टियों को मतदेय स्थल तक लाने-लेजाने वाले वाहन में जीपीएस लगाया गया है जिससे वाहन के पूरे संचरण को कन्ट्रोल रूम में ट्रेक किया जाता है। जिस कार्य की प्रेक्षक व जिलाधिकारी ने सराहना भी की। सामान्य निर्वाचन में कल शुक्रवार को मतदान दिवस के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल के साथ अन्तर्राज्जीय सीमा रामपुर बार्डर व बरेली बार्डर पुलभट्टा का देर सांय स्थलीय निरीक्षण किया।बार्डर निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस व एसएसटी टीमो को निर्देश दिये कि दोनो सीमाएं राष्ट्रीय राजमार्ग है उनमे संदिग्ध दिखने वाले वाहनो परपैनी नजर रखते हुये जांच की जाये। उन्होने कहा कि दोनो राष्ट्रीय राजमार्ग है आने-जाने वाले वाहनो को अनावश्यक न रोका जाये जिससे कि पर्यटको व यात्रियों को अनावश्यक परेशानी न हो। उन्होने कहा कि शादी ब्याह का भी समय है उन्हे भी आवागमन की सुविधा दी जाये साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि बाहरी प्रदेशो व जनपदो से मतदाता आ रहे है उन्हे भी न रोका जाये उन्हे सुगमता से आने दिया जाये। उन्होने कहा व्यवहार को संयमित रखते हुये वाहन की जांच कर उन्हे आने-जाने दिया जाये साथ ही बार्डर पर सुचारू यातायात बनाये रखने के निर्देश पुलिस व एसएसटी टीमो को दिये।उन्होने कहा कि आवश्यक सेवा वाले भार वाहनों का यातायात सुचारू रखा जाये। संदिग्ध दिखने वालो पर पैनी रखी जाये।

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/ शैल ग्लोबल टाइम/रुद्रपुर उत्तराखंड, अवतार सिंह बिष्ट लोकसभा चुनाव 2024: जनपद उधम सिंह नगर में कल मतदान, सभी पोलिंग पार्टियां सकुशल रवाना, पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के किए […]

रूद्रपुर  जिला निर्वाचन अधिकारी उदय राज सिंह ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे 19 अप्रैल मतदान दिवस पर अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें।उन्होंने युवा मतदाताओं, बुजुर्ग, दिव्यांग, महिलाओं के साथ ही सभी मतदाताओं से निर्वाचन महापर्व में मतदान कर प्रतिभाग करने की अपील की । उन्होंने कहा भारत विश्व का सबसे बड़ा व मजबूत लोकतंत्र है, स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान आवश्यक है ,मतदान हमारी ताकत है इसलिए अपने मत की ताकत को समझते हुए निर्भय होकर अवश्य मतदान करें साथ ही अपने आसपास के मतदाताओं को भी मतदान हेतु प्रेरित करें।जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा मताधिकार हमारा अधिकार है इसलिए अपने कर्तव्य को समझते हुए बिना किसी प्रकार के प्रलोभन के निर्भिक होकर मत का अवश्य प्रयोग करें ,ताकि समाज को एक अच्छा जनप्रतिनिधि मिले व क्षेत्र ,देश का विकास हो सके, इसलिए 19 अप्रैल को बूथ में जाकर मतदान अवश्य करें।

जिला सूचना अधिकारी उधम सिंह नगर अप्रैल 2024- आगामी 19 अप्रैल 2024 को होने वाले लोकसभा सामान्य मतदान के सफल सम्पादन हेतु आज पुलिस लाईन में सामान्य प्रेक्षक गगनदीप सिंह […]

रुद्रपुर मंगलवार को व्यय पर्यवेक्षक टी शंकर  द्वारा पुलिस नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया गया। व्यय पर्यवेक्षक द्वारा अंतरराज्यीय तथा अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की निगरानी का निरीक्षण सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से किया। उन्होंने  सभी टीमों के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। लोकसभा मतदान 19 अपै्रल को है उसको ध्यान में रखते हुए आने वाले 72 घंटों के लिए अतिरिक्त सावधानी व नजर रखने के निर्देश सभी संबंधित टीमों को दिये।निरीक्षण में लॉइजनिंग ऑफिसर प्रेक्षक हितेश पंत व अन्य मौजूद थे।

रूद्रपुर 16 अप्रैल, 2024 (सू.वि.)- जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह के निर्देशन में मंगलवार को बगवाड़ा मंडी परिसर में बेवकांटिंग कार्मिको को मास्टर टेªनरो द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के […]