भारत सरकार के गृह मंत्रालय (MHA) ने देश की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा और सख्त कदम उठाया है। सरकार ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 (UAPA) के तहत पाकिस्तान में सक्रिय 23 खूंखार आतंकियों को ” घोषित कर दिया है।

Spread the love

ये सभी आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद (JeM), लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और अन्य प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुड़े हुए हैं। इस नई सूची के जारी होने के बाद अब भारत सरकार द्वारा UAPA के तहत नामित कुल आतंकवादियों की संख्या बढ़कर 80 हो गई है।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड

हाफिज सईद और मसूद अजहर के करीबी निशाने पर

अमित शाह के मंत्रालय की इस नई सूची में सीमा पार से भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले मास्टरमाइंड्स के सबसे करीबी मददगारों को निशाना बनाया गया है। इसमें जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर के बेहद करीबी सहयोगी और लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद और उसके शीर्ष कमांडर जकी-उर-रहमान लखवी के खास सिपहसालार शामिल हैं।

हाफिज सईद का खास गुर्गा ‘अब्दुल रऊफ’

गृह मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक गजट नोटिफिकेशन के अनुसार, इस सूची में लश्कर प्रमुख हाफिज सईद के सबसे भरोसेमंद और करीबी सहयोगी अब्दुल रऊफ (उम्र लगभग 52 वर्ष, निवासी: कमरा नंबर 7, 4 लेक रोड, चौबुर्जी, लाहौर, पाकिस्तान) का नाम प्रमुखता से शामिल है। सरकारी आदेश के मुताबिक, अब्दुल रऊफ को UAPA कानून की चौथी अनुसूची में क्रम संख्या 69 पर आतंकवादी के रूप में दर्ज किया गया है।


Spread the love