जांच के दौरान विजिलेंस की टीम ने विभिन्न स्थानों पर दस्तावेजों की गहन पड़ताल की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कई ठिकानों से महत्वपूर्ण दस्तावेज और रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड
उल्लेखनीय है कि इस प्रकरण में पूर्व जिलाधिकारी हरिद्वार के खिलाफ वृहद दंड तथा तत्कालीन नगर आयुक्त रहे आईएएस वरुण चौधरी को सेवा से बर्खास्त करने की संस्तुति पहले ही की जा चुकी थी। अब मुकदमा दर्ज होने के बाद विजिलेंस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए आरोपियों के ठिकानों पर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार, जब्त किए गए दस्तावेजों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और यदि जांच में नए तथ्य सामने आते हैं तो अन्य संबंधित लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जाएगी।
नगर निगम भूमि घोटाले में विजिलेंस की इस व्यापक कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले की जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
