रमपुरा की जर्जर सड़क का निर्माण शुरू, विधायक शिव अरोरा ने मौके पर पहुंचकर कराया शुभारंभ

Spread the love


रुद्रपुर। लंबे समय से बदहाल पड़ी रमपुरा क्षेत्र की कटोरी मंदिर से चंद्रपाल किराना तक जाने वाली महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण कार्य का गुरुवार को विधायक शिव अरोरा ने मौके पर पहुंचकर शुभारंभ कराया। यह मार्ग वार्ड 21, 22 और 23 से होकर गुजरता है तथा प्रतिदिन हजारों लोग इसका उपयोग करते हैं। करीब दो वर्षों से सड़क की जर्जर स्थिति के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड


निर्माण कार्य शुरू होने पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने विधायक शिव अरोरा का फूल-मालाओं से स्वागत कर उनका आभार व्यक्त किया।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि उन्होंने जनसेवा का संकल्प लेकर रुद्रपुर विधानसभा में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने बताया कि रमपुरा का यह मार्ग क्षेत्र की लाइफ लाइन है और जनता से किए गए वादे के अनुसार करीब 20 लाख रुपये की विधायक निधि से इस सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण गुणवत्ता के साथ कराया जाएगा ताकि लोगों को वर्षों तक सुविधा मिल सके।
विधायक ने यह भी बताया कि रमपुरा स्थित बारातघर के विस्तारीकरण एवं सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल हो चुका है और शासन को भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलने के बाद इसका निर्माण कार्य भी शुरू कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र के निर्धन परिवारों को सामाजिक एवं वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
इस अवसर पर वार्ड 21 के पार्षद गिरीश पाल, वार्ड 22 के पार्षद पति चंद्रसेन चंदा, वार्ड 23 के पार्षद पति राजू कोली, नामित पार्षद राजकुमार कोली, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्म सिंह कोली, डॉ. महेश कोली, सौरभ गुप्ता, राज कोली, त्रिलोक कोली, सुदामा कोली, जितेंद्र मौर्य, राजू कोली, अर्पित सिंह, रामवती, प्रभा देवी, सुषमा, मयंक कक्कड़, मनोज मदान तथा सन्नी पासवान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।


Spread the love