सोशल मीडिया से लेकर दिल्ली की सड़कों तक, इन दिनों नेहा बोरा की चर्चा है. 12 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन के मार्च में वह राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ कदम से कदम मिलाते हुए चलते नजर आईं.

अगले दिन 13 अक्टूबर को विपक्षी नेताओं की बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी उन्हें अपनी बात रखने का मौका मिला. प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी राहुल गांधी ने खुद पीछे खड़े होकर नेहा को माइक भी सौंप दिया. कुल मिलाकर उत्तराखंड के खटीमा से आने वाली 29 साल की नेहा बोरा इन दिनों राष्ट्रीय राजनीति में चर्चा का विषय बनीं हैं. जिसके बाद बहुत सारे सवाल लोगों के मन में उठ रहे हैं. और सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब कांग्रेस के पास NSUI और यूथ कांग्रेस जैसे संगठन हैं फिर राहुल गांधी नेहा बोरा पर क्यों कर रहे इतना भरोसा? क्या है इसके पीछे की प्लानिंग. एक-एक बात सिलसिलेवार समझते हैं.

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स अवतार सिंह बिष्ट उत्तराखंड | देश-दुनिया की खबरों पर नजर

कौन हैं नेहा बोरा? उत्तराखंड की खटीमा की बेटी, थिएटर से छात्र राजनीति तक का सफर

नेहा बोरा की कहानी सिर्फ एक वायरल वीडियो या राहुल गांधी के साथ दिखाई देने तक सीमित नहीं है. वह ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. 29 साल की नेहा का जन्म उत्तराखंड के खटीमा में हुआ. उनके पिता भारतीय सेना में थे, इसलिए बचपन में उन्हें अलग-अलग जगहों पर रहने का मौका मिला. नेहा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से समाजशास्त्र की पढ़ाई की है. इसके बाद उन्होंने डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय से परफॉर्मेंस स्टडीज में पढ़ाई की और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में थिएटर एवं परफॉर्मेंस स्टडीज में पीएचडी की पढ़ाई से जुड़ीं. थिएटर और स्ट्रीट प्ले से उनका जुड़ाव भी रहा है. वामपंथी छात्र संगठन AISA के जरिए उन्होंने छात्र राजनीति में अपनी पहचान बनाई.

CJP आंदोलन में कैसे चमका नेहा बोरा का चेहरा?

जुलाई 2026 में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शनों के दौरान नेहा बोरा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली. छात्र नेताओं ने शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा संबंधी मुद्दों पर आंदोलन किया. नेहा ने साथी छात्र नेताओं के साथ 23 दिन की भूख हड़ताल में हिस्सा लिया. सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी इस आंदोलन से जुड़े.
इसके बाद अक्टूबर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन ने उन्हें फिर चर्चा में ला दिया. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व वाले आंदोलन में नेहा और AISA के कार्यकर्ता भी सक्रिय थे. प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की. मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं.

दिल्ली की सड़कों पर सबसे चौंकाने वाली तस्वीर नेहा बोरा की?

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ और मतदाता सूची संशोधन (SIR) में अनियमितताओं के विरोध में विपक्षी INDIA ब्लॉक के मार्च में सबसे चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई. जहां एक तरफ बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़कर नेहा बोरा इकलौती युवा चेहरा थीं. जो प्रियंका गांधी का हाथ थामे मार्च कर रही थीं और राहुल गांधी पीछे से भीड़ में उनके लिए रास्ता बना रहे थे. इसके बाद साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने सीनियर नेताओं के बजाय माइक नेहा को सौंप दिया. फिर सबके मन में सवाल उठा कुछ तो मामल गंभीर है.

नेहा बोरा के जरिए ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) और ‘AAP’ के शून्य को भरने की कोशिश कर रही कांग्रेस

अब लोग इस बात की भी चर्चा कर रहे हैं कि छात्र राजनीति और डिजिटल स्पेस में सत्ता पक्ष को घेरने के लिए युवाओं ने जिस ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) और नागरिक आंदोलनों के नैरेटिव को गढ़ा है, नेहा बोरा उसकी एक प्रमुख आवाज बनकर उभरी हैं. दिल्ली की राजनीति में एक समय आम आदमी पार्टी (AAP) युवाओं और आंदोलनकारियों का मुख्य केंद्र हुआ करती थी. लेकिन वर्तमान में आप (AAP) के सांगठनिक भटकाव के बाद जो शून्य पैदा हुआ है, उसे राहुल गांधी नेहा बोरा जैसे आक्रामक चेहरों को आगे करके समेटना चाहते हैं. यही वजह है सीजेपी (CJP) समर्थित छात्र आंदोलनों और वामपंथी चेहरों को मुख्यधारा में शामिल कर कांग्रेस पूरे देश के युवा-आंदोलन के अस्तित्व को अपने छतरी (INDIA ब्लॉक) के नीचे लाना चाहती है.

‘Gen-Z’ वोटर और कन्हैया कुमार से अलग राह

नेहा बोरा आज के Gen-Z पीढी की प्रतिनिधि हैं, जो सोशल मीडिया पर आक्रामक हैं और बुनियादी मुद्दों पर सीधे सवाल पूछ रही हैं. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राहुल गांधी ने पहले जेएनयू से कन्हैया कुमार को कांग्रेस में शामिल किया था. लेकिन वामपंथी हलकों (जैसे दीपांकर भट्टाचार्य और दीपसीता धर) के मुताबिक, नेहा कन्हैया की तरह व्यक्तिवादी नहीं हैं, बल्कि वे अपने संगठन ‘आइसा’ (AISA) और कम्युनिस्ट कैडर को साथ लेकर चलती हैं. राहुल गांधी इसी संगठित छात्र ऊर्जा को कांग्रेस के पक्ष में इस्तेमाल करना चाहते हैं.

अब सवाल यह है कि आखिर इसके पीछे राहुल गांधी का सीक्रेट प्लान क्या है?

  1. खटीमा से दिल्ली का सफर और उत्तराखंड कांग्रेस का संकट: नेहा बोरा मूल रूप से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ की रहने वाली हैं और उनका परिवार खटीमा (उधम सिंह नगर) में रहता है. खटीमा उत्तराखंड की राजनीति का बेहद संवेदनशील और हाई-प्रोफाइल इलाका है (जो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गृह क्षेत्र/पूर्व निर्वाचन क्षेत्र भी रहा है). वर्तमान में उत्तराखंड में कांग्रेस सांगठनिक रूप से बेहद कमजोर स्थिति में है. हरीश रावत के बाद राज्य में कोई ऐसा सर्वमान्य या ऊर्जावान चेहरा नहीं है जो युवाओं को आकर्षित कर सके. ऐसे में खटीमा की इस बेटी को राष्ट्रीय स्तर पर तराशकर राहुल गांधी सीधे उत्तराखंड की सत्ता को चुनौती देने वाला ‘नया सुल्तान’ तैयार कर सकते हैं. यह बात बस विश्लेशण के तौर पर है, अभी इस पर कोई आधिका‌िरिक बयान नहीं आया है.
  2. उत्तराखंड की ‘ठाकुर (बोरा) राजनीति’ का समीकरण: उत्तराखंड की सियासत हमेशा से ब्राह्मण बनाम ठाकुर समीकरणों के इर्द-गिर्द घूमती रही है. वर्तमान भाजपा नेतृत्व (पुष्कर सिंह धामी) भी इसी ठाकुर समाज से आता है. नेहा बोरा (ठाकुर बिरादरी से होने के कारण) इस पारंपरिक जातीय समीकरण में बिल्कुल फिट बैठती हैं. उनके पिता सेना में कर्नल/अधिकारी रहे हैं, जो उत्तराखंड के सबसे बड़े ‘सैनिक वोट बैंक’ को भी भावनात्मक रूप से छूता है. एक फौजी की बेटी, जो जेएनयू से पीएचडी कर रही है और अंग्रेजी-हिंदी दोनों में आक्रामक भाषण देती है, उत्तराखंड के पहाड़ों में पारंपरिक नेताओं के लिए एक बड़ा खतरा बन सकती है.
  3. नेहा बोरा की एंट्री और ठाकुर (राजपूत) वोटों का गुणा-भाग: उत्तराखंड की राजनीति में ठाकुर (राजपूत) जाति की आबादी लगभग 35% से 38% है, जो राज्य का सबसे बड़ा और निर्णायक वोट बैंक माना जाता है. इसी वजह से दोनों प्रमुख दलों में हमेशा कद्दावर ठाकुर चेहरों को आगे रखने की होड़ मची रहती है. इस बीच, जेएनयू (JNU) की रिसर्च स्कॉलर और फौजी पिता की बेटी नेहा बोरा के मामले ने इस समीकरण को और दिलचस्प बना दिया है. उत्तराखंड के खटीमा के ठाकुर परिवार से ताल्लुक रखने वाली नेहा की युवाओं के बीच जबरदस्त पकड़ को देखते हुए कांग्रेस रणनीति के तहत उन्हें उत्तराखंड के पहाड़ों में पार्टी का नया चेहरा बनाने की दिशा में देख रही है. जानकारों का मानना है कि नेहा बोरा के जरिए कांग्रेस न केवल ठाकुर समुदाय में अपनी पैठ मजबूत कर सकती है, बल्कि पारंपरिक बुजुर्ग ठाकुर नेताओं से अलग एक युवा और जुझारू ठाकुर नेतृत्व को भी राज्य में स्थापित कर सकती है.
  4. जेन जी (Gen Z) वोटर्स की हुंकार: उत्तराखंड की कुल आबादी और मतदाता सूची में ‘जेन जी’ (Gen Z) यानी 15 से 29 वर्ष के युवाओं की हिस्सेदारी करीब 25% से 30% के आसपास है. यह वह वर्ग है जो चुनाव की दिशा पलटने की पूरी ताकत रखता है. इस बार राज्य के इन युवा वोटरों के लिए राष्ट्रवाद या पारंपरिक राजनीति से कहीं ज्यादा रोजगार की कमी, पेपर लीक की घटनाएं और अंकिता भंडारी केस जैसे सुरक्षा से जुड़े मुद्दे सबसे बड़े चुनावी मुद्दे बनकर उभरे हैं. नेहा बोरा ने नीट (NEET) व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई धांधली और पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर 23 दिनों तक ऐतिहासिक भूख हड़ताल करके खुद को इसी ‘जेन जी’ आंदोलन के राष्ट्रीय चेहरे के रूप में स्थापित किया है. उत्तराखंड के युवा जो लंबे समय से सरकारी भर्तियों में धांधली और पहाड़ों से पलायन से त्रस्त हैं, वे इस समय पेपर लीक के खिलाफ एक सख्त कानून और सुरक्षित रोजगार की मांग कर रहे हैं. कांग्रेस नेहा बोरा के इसी जमीनी संघर्ष के सहारे राज्य के लाखों युवाओं के गुस्से को सीधे वोट बैंक में बदलने की फिराक में है.
  5. वामपंथ बनाम कांग्रेस का भविष्य: भले ही नेहा बोरा अभी ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर कम्युनिस्ट विचारधारा के साथ खड़ी हैं, लेकिन राहुल गांधी और प्रियंका गांधी द्वारा उन्हें लगातार आगे करना यह संकेत देता है कि कांग्रेस भविष्य में उन्हें उत्तराखंड की मुख्यधारा की राजनीति में लॉन्च कर सकती है. यदि नेहा भविष्य में चुनावी राजनीति में उतरती हैं, तो वे उत्तराखंड के पहाड़ों में युवाओं, महिलाओं और सैनिकों के परिवारों के बीच कांग्रेस की खोई हुई जमीन वापस ला सकती हैं.

क्या नेहा बोरा बन सकती हैं उत्तराखंड की नई राजनीतिक आवाज?:

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ नेहा की मौजूदगी को एक राजनीतिक अवसर के रूप में जरूर देखा जा सकता है. वह छात्र राजनीति से निकली हैं, आंदोलनों में सक्रिय रही हैं और Gen-Z के बीच चर्चा में हैं. इन विशेषताओं के कारण कांग्रेस उन्हें अपने व्यापक युवा संपर्क अभियान में जगह दे सकती है. फिर भी, किसी मार्च में आगे चलना और किसी राज्य में बड़ा राजनीतिक नेतृत्व बनना दो अलग बातें हैं. नेहा के मामले में अभी सबसे ठोस तथ्य उनका छात्र संगठन का नेतृत्व, आंदोलनों में सक्रियता और विपक्षी नेताओं के साथ हालिया मंच साझा करना है. उन्हें उत्तराखंड का नया राजनीतिक चेहरा बनाने की कोई औपचारिक कांग्रेस घोषणा सामने नहीं आई है.