नई दिल्ली। ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान उनकी हत्या करता है तो उन्होंने पहले से ही जवाबी कार्रवाई के निर्देश दे रखे हैं। न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि मैं काफी समय से उनके निशाने पर हूं।

Spread the love

अगर मेरे साथ कुछ होता है तो मैंने ऐसे हमले के निर्देश दिए हैं जैसा ईरान ने पहले कभी देखा नहीं होगा।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड

ट्रंप ने कहा कि अगर मेरी हत्या होती है तो ईरान पर बम गिरा देना। इजरायल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को लेकर गंभीर खुफिया चेतावनी दी है। इजरायली खुफिया एजेंसियों ने अमेरिका को जानकारी दी है कि ईरान कथित तौर पर ट्रंप की हत्या की नई साजिश पर काम कर रहा है।

वॉल स्ट्रीट जर्नल और सीएनएन की रिपोर्टों के अनुसार, इस इनपुट के बाद ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से कहा कि वह ईरान के निशाने पर हैं और इसी खतरे का हवाला देते हुए उन्होंने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य नीति को उचित ठहराया।

रिपोर्टों के मुताबिक, इजरायल ने हाल ही में अमेरिका के साथ एक अहम खुफिया सूचना साझा की है। हालांकि अमेरिकी प्रशासन ने अब तक इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की है।

व्हाइट हाउस ने इस मामले में ट्रंप के नाटो सम्मेलन के दौरान दिए गए बयान का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह ईरान की “किल लिस्ट” में सबसे ऊपर हैं।

ट्रंप ने कहा, “मैं उनकी हर सूची में हूं, लेकिन इसकी परवाह नहीं करता। मैं वही कर रहा हूं जो दुनिया के लिए सही है।” उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का पद स्वाभाविक रूप से जोखिम भरा होता है।

सीएनएन के अनुसार, अमेरिकी खुफिया एजेंसियां उन लोगों पर नजर रख रही हैं, जो मौजूदा और पूर्व अमेरिकी अधिकारियों पर संभावित हमलों की चर्चा कर रहे हैं।

वहीं कुछ अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि इजरायल की यह खुफिया चेतावनी ट्रंप के ईरान संबंधी फैसलों को प्रभावित करने की व्यापक कोशिश का हिस्सा भी हो सकती है।

नेतन्याहू ने ट्रंप से की बात, ईरान को चेताया एएनआई के अनुसार, ट्रंप और नेतन्याहू ने फोन पर बातचीत कर दोनों देशों के बीच सुरक्षा और रणनीतिक समन्वय बनाए रखने पर सहमति जताई।

नेतन्याहू के कार्यालय ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री को खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

उधर, नेतन्याहू ने ईरान को चेतावनी दी है कि लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। ईरान पर गंभीर हमलों के लिए उन्हें केवल ट्रंप की हामी भर की जरूरत है।

ट्रंप पर हमले की साजिश में आठ पर आतंकवाद का केस एपी के अनुसार, व्हाइट हाउस में जून में आयोजित ट्रंप के यूएफसी (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स) कार्यक्रम पर ड्रोन और स्नाइपर हमले की कथित साजिश रचने के आरोप में आठ लोगों पर आतंकवाद और हत्या की साजिश के तहत अभियोग लगाया गया है।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, आरोपियों ने मई से ही हथियार, गोला-बारूद, ड्रोन, विस्फोटक, बॉडी आर्मर और संचार उपकरण जुटाने शुरू कर दिए थे।


Spread the love