पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। अमेरिका ने लगातार दूसरी रात ईरान के दर्जनों ठिकानों को निशाना बनाया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमेरिकी सेना ने एफ-22 रैप्टर से ईरान में बमबारी की है।

Spread the love

इसे दुनिया का सबसे एडवांस्ड स्टील्थ फाइटर माना जाता है जिसे पकड़ना दुश्मन के रडार के लिए मुमकिन नहीं है। यह दुनिया का सबसे महंगा फाइटर भी माना जाता है। इस स्टील्थ फाइटर को एक घंटे उड़ाने का खर्च लगभग $70,000 से $85,000 (करीब ₹81,26,212) आता है। जानिए कितनी है इसकी कीमत।

F-22 रैप्टर को अमेरिका की कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने बनाया है। इसमें कई ऐसी बेहतरीन खूबियां हैं जिनकी वजह से इसे रडार से पकड़ना लगभग नामुमकिन है। F-22 रैप्टर पांचवीं पीढ़ी का फाइटर जेट है। इसे कई तरह के काम करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से हवा से हवा और हवा से जमीन पर लड़ाई, जासूसी और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर के लिए किया जाता है। यह विमान 2005 में अमेरिकी एयर फोर्स में शामिल हुआ था।

आवाज से दोगुना रफ्तारइसे विकसित करने की शुरुआत 1991 में हुई थी। इसकी स्पीड आवाज से दोगुना और रेंज 1,600 मील है। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह दुश्मन के रडार को चकमा दे सकता है। इसका रडार क्रॉस-सेक्शन एक कंचे जितना छोटा होता है, जिससे यह रडार सिस्टम की नजर में लगभग अदृश्य रहता है। इसमें एडवांस्ड एवियोनिक्स और वेपन सिस्टम लगे हैं, जो इसे विजुअल रेंज से बाहर से भी टारगेट पर हमला करने की क्षमता देते हैं।

एक और खास बात इसकी फुर्ती है। इसका थ्रस्ट-टू-वेट रेश्यो 1:1 से ज्यादा है। इसका मतलब है कि यह सीधे ऊपर की ओर उड़ सकता है और तेज रफ्तार में भी बहुत तेजी से मुड़ सकता है। इस तरह की फुर्ती के कारण दुश्मन के एयरक्राफ्ट के लिए F-22 रैप्टर को लॉक करना मुश्किल हो जाता है। F-22 रैप्टर मिलिट्री एविएशन टेक्नोलॉजी का सबसे बेहतरीन उदाहरण है।

कितनी है कीमत?एक F-22 रैप्टर को बनाने की लागत लगभग $143 मिलियन है। लेकिन इसमें रिसर्च, डेवलपमेंट और सीमित प्रोडक्शन की कुल लागत को जोड़ा जाता है, तो पूरे प्रोग्राम के तहत हर एयरक्राफ्ट की लागत लगभग $334 से $335 मिलियन तक पहुच जाती है। ऑपरेशन के लिहाज से, इस स्टील्थ फाइटर को एक घंटे उड़ाने का खर्च लगभग $70,000 से $85,000 आता है। इस प्रोग्राम की अनुमानित लागत 74 अरब डॉलर है। इसका यूज केवल अमेरिका की एयर फोर्स करती है।


Spread the love