आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस इलाके में छापेमारी कर रही है।
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड
6 सितंबर की घटना
पुलिस के अनुसार, पीड़ित परिवार ने बताया कि घटना रविवार ( 6 सितंबर) की शाम की है। बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गड्ढा कॉलोनी का रहने वाला ई-रिक्शा चालक फरमान तथा उसी कॉलोनी का एक अन्य व्यक्ति उसे बुलाकर गाड़ी में बिठा कर ले गए। आरोप है कि आरोपी लड़की को सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। परिवार का कहना है कि बाद में एक परिचित व्यक्ति ने बच्ची को उस व्यक्ति से छुड़ाया और घर वापस पहुंचाया।
बुधवार को मामला दर्ज
पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां ने थाने में आवेदन देकर पूरी घटना की जानकारी दी। काशीपुर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर हरेंद्र चौधरी ने बताया कि बुधवार को एक महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
आरोपी फरमान की तलाश में छापेमारी जारी
सर्किल अधिकारी प्रशांत कुमार ने पुष्टि की कि तहरीर के आधार पर ई-रिक्शा चालक के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गड्ढा कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में दबिश दे रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
उन्होंने आगे बताया कि पीड़िता का मेडिकल जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी की तलाश में छापेमारी अभियान जारी है। इसके लिए टीम भी बनाई गई है।
