रुद्रपुर/हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 10 सितंबर 2026, गुरुवार को हल्द्वानी और रुद्रपुर क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार उनका दिन धार्मिक दर्शन, युवा संवाद, शहीदों को श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिक सम्मेलन और पंजाबी गौरव सम्मेलन जैसे कार्यक्रमों से जुड़ा रहेगा।
मुख्यमंत्री सुबह 9:15 बजे हल्द्वानी के देवलचौड़ चौराहा स्थित होटल अमरदीप से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और 9:30 बजे महालक्ष्मी मंदिर, बेरीपड़ाव पहुंचेंगे। यहां मंदिर दर्शन एवं पूजा-अर्चना का कार्यक्रम निर्धारित है।
इसके बाद मुख्यमंत्री होटल अमरदीप लौटेंगे और 10:30 से 11:30 बजे तक युवा संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री शहीद स्मारक, हल्द्वानी पहुंचेंगे। यहां शहीदों को श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे वाटिका बैंक्वेट एंड लॉन में आयोजित पूर्व सैनिक सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे।
मुख्यमंत्री करीब 1:30 बजे वाटिका बैंक्वेट एंड लॉन से रुद्रपुर रोड स्थित आर्क होटल एंड रिसोर्ट के लिए रवाना होंगे। लगभग 2 बजे वहां पहुंचने के बाद 2:30 से 3:40 बजे तक पंजाबी गौरव सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री 3:40 बजे आर्क होटल एंड रिसोर्ट से पंतनगर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और करीब 3:55 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की विदाई के लिए समय आरक्षित रखा गया है।
मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम में आगे के कार्यक्रम पृथक से जारी किए जाने की जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री के इस दौरे को देखते हुए संबंधित प्रशासन एवं सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री धामी का 10 सितंबर को हल्द्वानी से रुद्रपुर तक व्यस्त दौरा, पंजाबी गौरव सम्मेलन में करेंगे शिरकत
