भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन केनितिन नवीन के रुद्रपुर आगमन को लेकर भाजपा में उत्साह, पंजाबी गौरव सम्मेलन की तैयारियां पूरीपार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे तैयारियों में, विधायक शिव अरोरा ने की बैठकों की श्रृंखला

Spread the love


रुद्रपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रथम रुद्रपुर आगमन को लेकर भाजपा संगठन में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। 10 सितंबर को अर्क होटल में प्रस्तावित पंजाबी गौरव सम्मेलन को लेकर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं। भाजपा की ओर से सम्मेलन को भव्य बनाने के लिए विधानसभा क्षेत्र में बैठकों का दौर चलाया गया।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड


रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने बिंदुखेड़ा, अमरपुर, रतनपुरी, अलखदेवी सहित विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं और पंजाबी-सिख समाज के लोगों के साथ बैठकें कीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत करने की अपील की।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि नितिन नवीन का पहली बार रुद्रपुर आगमन भाजपा संगठन के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उनके स्वागत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह है। उन्होंने दावा किया कि 10 सितंबर को होने वाला पंजाबी गौरव सम्मेलन भव्य रूप लेगा।
उन्होंने कहा कि तराई के सामाजिक और आर्थिक विकास में पंजाबी एवं सिख समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सम्मेलन के माध्यम से समाज की एकजुटता और सामाजिक सहभागिता को सामने रखने का प्रयास किया जा रहा है।
भाजपा की बैठकों और तैयारियों में जिस तरह पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय दिखाई दे रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर उत्साह फिलहाल भाजपा संगठन के भीतर प्रमुख रूप से नजर आ रहा है। सम्मेलन में कितनी व्यापक सामाजिक भागीदारी होती है, इसका आकलन कार्यक्रम के बाद ही हो सकेगा।
बैठकों के दौरान किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश बजाज, गुरबाज दुमरा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, गुरबाज सिंह, गुरचरण सिंह, अमरीक सिंह, हरभजन सिंह, गुरबख्श सिंह, प्रीतम, ह्रदयाल, कृपाल सिंह, प्रभजोत सिंह, विरमल, हरगोविंद सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।


Spread the love