मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर विधायक शिव अरोरा ने मनाया ‘सेवा, समर्पण एवं सुशासन दिवस

Spread the love


रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक शिव अरोरा ने विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में सहभागिता कर दिनभर जनता के बीच समय बिताया। विधायक ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन को ‘सेवा, समर्पण एवं सुशासन दिवस’ के रूप में मनाते हुए श्रमिकों, कुष्ठ आश्रम के निवासियों और अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच पहुंचकर सेवा कार्य किए। इस दौरान रक्तदान शिविर का शुभारंभ भी किया गया।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड


बिगवाड़ा मंडी में 500 श्रमिकों को बांटी लेबर किट
बिगवाड़ा मंडी में श्रम विभाग के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में विधायक शिव अरोरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पंजीकृत 500 श्रमिकों को लेबर किट वितरित की गईं। विधायक ने कहा कि श्रमिक वर्ग समाज और अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला है। श्रमिकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। श्रमिकों के हितों से जुड़े योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने के लिए विभागीय स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
कुष्ठ आश्रम पहुंचकर बांटे कंबल और फल
इसके बाद विधायक शिव अरोरा भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल के साथ कुष्ठ आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने आश्रम में निवास कर रहे लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। विधायक की ओर से आश्रम के निवासियों को कंबल एवं फल वितरित किए गए।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व विकास कार्यों तक सीमित रहने के साथ समाज के जरूरतमंद और वंचित लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनना भी है। सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में सहयोग और संवेदना की भावना मजबूत होती है।
रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ
त्रिशूल चौक स्थित जवाहरलाल ब्लड बैंक में विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने रक्तदाताओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि रक्तदान ऐसा जनसेवा कार्य है, जो जरूरत के समय किसी व्यक्ति का जीवन बचाने में सहायक बनता है। युवाओं और सामाजिक संगठनों को नियमित रूप से रक्तदान जैसे जनहित के कार्यों में भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने रक्तदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना से किए गए ऐसे कार्य प्रेरणादायी होते हैं।
मेडिकल कॉलेज में मरीजों का जाना हाल
सेवा कार्यक्रमों की कड़ी में विधायक शिव अरोरा पंडित राम सुमेर शुक्ल मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर पहुंचे। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य चंद्र प्रकाश बेसोड़ा एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव गोस्वामी के साथ अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात की। विधायक ने मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें फल वितरित किए।
इस दौरान विधायक ने चिकित्सकों से अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने मरीजों के उपचार और अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया।
‘सेवा ही सबसे बड़ा संकल्प’—शिव अरोरा
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाना जनसेवा की भावना को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि सेवा, समर्पण एवं सुशासन की भावना के साथ भाजपा कार्यकर्ता लगातार समाज के बीच कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास एवं जनकल्याण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में भी श्रमिक कल्याण, स्वास्थ्य सेवाओं, जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।
विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के बीच पहुंचना कार्यकर्ताओं के लिए जनसेवा का संकल्प दोहराने का अवसर है।
ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रमों के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, तरुण दत्ता, एएलसी अरविन्द सैनी, बिगवाड़ा मंडी सचिव विश्व विजय, पीएमएस अजय शर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, भाजपा नेता रोशन अरोरा, मुकेश पाल, जीतेन्द्र संधू, केके त्रिपाठी, मोर सिंह, बिट्टू चौहान, मनीष गोस्वामी, विशाल ठाकुर, स्वाति शर्मा, पिंकी चतुर्वेदी, संदीप राव, मनोज छाबड़ा, शशि शुक्ला, मयंक कक्कड़, सुभाष यादव, सुनील यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अन्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love