रुद्रपुर एक युवक ने पांच युवकों पर तलवार और धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगा है। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ केस दर्ज किया है। ट्रांजिट कैंप थाने में दी तहरीर में विवेकनगर निवासी सुरेश कुमार ने कहा है कि पांच फरवरी की दोपहर उन्होंने अपने बेटे अंकित को किसी काम से जिला न्यायालय भेजा था।

वहां से अंकित अपने दोस्त ध्रुव के साथ स्कूटी से वापस आ रहा था। आरोप है कि न्यूज प्रिंट कार्यालय के पास पहले से घात लगाए बैठे अक्षय, अनमोल, विक्रांत, विवेक और शिवा दोनों से गालीगलौज करने लगे। अंकित और ध्रुव ने विरोध किया तो आरोपियों ने तलवार और धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। हमले में अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)

अंकित को बेसुध हालत में छोडकर आरोपी उसके दोस्त को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायल हालत में अंकित को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने अनमोल, अक्षय, विक्रांत, विवेक और शिवा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

Advertisement