शिक्षा विभाग में हो रहे ट्रांसफर से 2500 से उपर अतिथि शिक्षक प्रभावित अतिथि शिक्षकों के संबंध में जारी नवीन आदेश के अनुसार नए शैक्षणिक सत्र 2023-24 में 30 अप्रैल तक ही अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति मान्य है इसके बाद उन्हें पद से निरस्त कर दिया जाएगा जारी समयावधि के बाद कार्यरत होने पर कोई भी वेतन का भुगतान नहीं किया जाएगा।

शिक्षा विभाग में इस वर्ष हो रहे बंपर तबादलो से जहा एक और पहाड़ के स्कूल खाली होने की संभावना है

हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,अवतार सिंह बिष्ट, रुद्रपुर ,उत्तराखंड

वही दूसरी ओर शिक्षा विभाग में पिछले 9 वर्षो से अल्प मानदेय में कार्य कर रहे 2500 गेस्ट टीचर प्रभावित हो रहे है।इस प्रकार का दंश वो पिछले 9 सालो से झेल रहे है।जबकि मुख्यमंत्री धामी के पहली बार में मुख्यमंत्री बनने और पहली कैबिनेट में पद सुरक्षित रखने के निर्णय के बाद अभी तक उसका शासनादेश जारी नही हुआ है।और इसका नुकसान सबसे अधिक महिला अतिथि शिक्षको को झेलना पड़ रहा है।वो अपने छोटे छोटे बच्चो को बीच शिक्षा सत्र में स्कूल से नाम कटवाकर इधर उधर भटकने का कार्य कर रही है।अतिथि शिक्षिकाओं का कहना है बीजेपी सरकार और स्वयं महिला सशक्तिकरण की बात करती है लेकिन वास्तव में महिलाओं के हालत क्या है वो अतिथि शिक्षिकाओं की स्थिति देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है।कई अतिथि शिक्षिकाओं से ने इस बार प्रभावित होने और भविष्य सुरक्षित न होने की दशा में प्रधान मंत्री,मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से इच्छा मृत्यु मांगने की भी बात कही।