रामनगर शहर के मोहल्ला भरतपुरी इलाके में बुधवार की दोपहर दिनदहाड़े एक अज्ञात चोर ने इनोवा कार चोरी कर पुलिस के सुरक्षा दावों की पोल खोल दी थी । घटना की जानकारी मिलने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने मात्र 5 घंटे के भीतर इनोवा कार के साथ एक चोर को गिरफ्तार कर लिया। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मोहल्ला भरतपुरी निवासी हरीश चंद्र घिल्डियाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा उसकी इनोवा कर चोरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि मामले में वाहन स्वामी की तहरीर पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई जिसमें पुलिस ने घटना के मात्र 5 घंटे के भीतर ही मोहल्ला बंबाघेर निवासी हर्षित शर्मा को उक्त चोरी की कार साथ दबोच लिया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की गई है।
Spread the loveरविवार को होटल सौरव में श्री विश्वनाथ-जगदीशिला तीर्थाटन समिति की बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। बैठक में डोली रथयात्रा के संयोजक मंत्री प्रसाद नैथानी […]
Spread the loveउसकी मंशा एलओसी और पीओके के पास 44 किलोमीटर लंबा हाईवे बनाने की है. सरकार ने जम्मू और कश्मीर के कठिन पहाड़ी इलाके में एक चुनौतीपूर्ण परियोजना पर […]
Spread the loveअष्टमी तिथि में रवि योग बना है. दुर्गा अष्टमी पर महागौरी पूजा करने से व्यक्ति को सुख, समृद्धि और दीर्घायु की प्राप्ति होती है, लोगों के कष्ट मिटते […]