Related Posts
रूद्रपुर शहर के फर्नीचर व्यवसायी गुलशन नारंग, उनके पुत्र रौनिक नारंग और पार्टनर सौरभ गावा के प्रतिष्ठान और घरों में छापेमारी दूसरे दिन भी जारी रही। छापेमारी के दौरान पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान किसी को व्यापारी और उनके परिवारजनों से नहीं मिलने दिया गया। बता दें लखनऊ से आयकर विभाग की टीम बृहस्पतिवार सुबह 12 वाहनों में यहां पहुंची। टीमों ने गल्ला मण्डी स्थित गुलशन नारंग के नारंग फर्नीचर मार्ट के साथ ही उनके घर और पुत्र रौनिक नारंग एवं पार्टनर सौरभ गावा के मॉडल कालोनी स्थित विनायक प्लाई के कारपोरेट ऑफिस , सौरभ गावा के एलायंस कालोनी स्थित घर मे ंएक साथ छापेमारी की। टीमों ने फर्नीचर मार्ट में गुलशन नारंग से दुकान के स्टॉक, बैंक खातों का ब्योरा, खरीद बिक्री के रिकार्ड लेने के साथ ही कारोबार के संबंध में पूछताछ की। गुलशन नारंग से टीम ने उनकी पत्नी और बेटे विकास के नाम संचालित विनायक ट्रांसपोर्ट कंपनी के बारे में जानकारी ली। जांच की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। छापेमारी के दौरान पुलिस फोर्स ने किसी को अंदर नहीं जाने दिया। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम तमाम दस्तावेजों को खंगाल रही है। तीनों जगहों से काफी दस्तावेज अब तक कब्जे में लिए जा चुके हैं जिनके बारे में जांच की की जा रही है। इसके अलावा कारोबारियों और उनके परिवार के बैंक खातों के अलावा फर्मों के बैंक खातों व लेनदेन का भी ब्योरा लिया जा रहा है। बताया जाता है कि आयकर विभाग की टीम गुलशन नारंग के पुत्र विकास नारंग की ट्रांसपोर्ट कंपनी की जांच के सिलसिले में आई थी। बाद में टीम ने नारंग परिवार की अन्य संपत्तियों की भी जांच शुरू कर दी। आयकर विभाग की टीम विकास नारंग का इंतजार कर रही है। बताया जा रहा है कि विकास नारंग का फोन कल से ही बंद आ रहा है। समाचार लिखे जाने तक तीनों स्थानों पर आयकर विभाग की टीम जमी हुई थी।
- Avtar Singh Bisht
- May 24, 2024
- 0
ख़बर शेयर करें – ख़बर शेयर करें –
- almora
- dehradun
- Delhi
- dineshpur
- haldwani
- India
- jawahar nagar, pant Nagar
- Kashipur
- Nainital
- News
- pithoragar
- Pithoragarh
- Tehri Garhwal
- Uttar Pradesh
- uttarakhand
- Uttarkashi
- उत्तर प्रदेश
- उत्तरकाशी
- उत्तराखंड
- काशीपुर
- किच्छा
- किच्छा विधानसभा
- केदारनाथ
- खटीमा
- गदरपुर
- चंपावत
- चमोली
- जयपुर
- टिहरी
- डीडीहाट
- दिल्ली
- दुनिया
- देश
- देहरादून
- पिथौरागढ़
- पौड़ी
- पौड़ी गढ़वाल
- बागेश्वर
- मेट्रोपोलिस रूद्रपुर
- यमकेश्वर
- रुद्रपुर उधम सिंह नगर उत्तराखंड
- लोहाघाट
- शांतिपुरी
- श्रीनगर
- सिडकुल
- हरिद्वार
- हल्द्वानी
यूकेडी की अंदरूनी लड़ाई: राज्य बनाने का श्रेय काफी है या सत्ता चलाने की क्षमता भी चाहिए?
- Avtar Singh Bisht
- August 29, 2026
- 0
संपादकीय | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्सउत्तराखंड क्रांति दल एक बार फिर अपने ही अंतर्विरोधों के घेरे में खड़ा दिखाई दे रहा है। विधानसभा चुनाव 2027 की आहट के बीच पार्टी के […]
रुद्रपुर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गाॅधी पार्क में आयोजित नजूल भूमि का निःशूल्क पट्टा वितरण एवं किफायती आवास आवंटन व लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग करेगें।
- Avtar Singh Bisht
- March 5, 2024
- 0
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर रुद्रपुर आ रहे है। प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार श्री धामी 06 मार्च को देहरादून से हैलीकाप्टर द्वारा […]
