चंपावत, चार सितंबर (भाषा) उत्तराखंड के चंपावत जिले के लोहाघाट कस्बे में बुधवार को स्कूली छात्रा का कथित रूप से अपहरण कर उससे छेड़छाड़ की गई।पुलिस ने बताया कि छात्रा के साथ

  चंपावत के पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बताया कि नाबालिग छात्रा के बदहवास होने से वह अपहरण के बाद हुए घटनाक्रम को लेकर जानकारी नहीं दे पा रही है और उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है ।

चंपावत, चार सितंबर (भाषा) उत्तराखंड के चंपावत जिले के लोहाघाट कस्बे में बुधवार को स्कूली छात्रा का कथित रूप से अपहरण कर उससे छेड़छाड़ की गई।पुलिस ने बताया कि छात्रा के साथ
हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,अवतार सिंह बिष्ट, रुद्रपुर

उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस ने अज्ञातों व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता एवं पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित कर दी गयी हैं जो सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के अलावा वारदात की जगह का मुआयना करने और लोगों से पूछताछ में लगी हैं ।

पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा कि सुबह आठ बजे स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया और दिन में वह 11 बजे बदहवास हालत में घर पहुंची, लेकिन बार-बार बेहोश हो जाने से वह घटना की जानकारी सही तरीके से नहीं दे पा रही है।

पुलिस उपाधीक्षक वंदना वर्मा की अगुवाई में घटना की व्यापक छानबीन की जा रही है। लोहाघाट से लगे सभी मार्गों पर वाहनों की तलाशी ली जा रही है।

गणपति ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

इस बीच, घटना से आक्रोशित लोगों ने लोहाघाट थाने का घेराव कर घटना का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है । उन्होंने मांग की कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए ।

Advertisement