महतोष के 400 परिवारों को मालिकाना हक दिलाने की पहल तेज, एडीएम की अगुवाई में बनी कमेटी

Spread the love

महतोष के 400 परिवारों को मालिकाना हक दिलाने की पहल तेज, एडीएम की अगुवाई में बनी कमेटी

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड


रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के महतोष इलाके में पिछले 40 से 50 वर्षों से रह रहे करीब 400 परिवारों को मालिकाना हक दिलाने की मांग अब प्रशासनिक स्तर पर तेजी पकड़ती नजर आ रही है। इस मुद्दे को लेकर विधायक शिव अरोरा ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
विधायक ने प्रशासन को बताया कि क्षेत्र के लगभग 80 परिवारों को पहले ही सरकार द्वारा पट्टे दिए जा चुके हैं, लेकिन बाकी परिवार अभी तक मालिकाना हक से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में शुरू हुई प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना का लाभ भी इन परिवारों को नहीं मिल पाया।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि दशकों से निवास कर रहे गरीब परिवारों को उनकी जमीन का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार की जनहितकारी नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में नजूल भूमि पर हजारों लोगों को मालिकाना हक दिए गए हैं और महतोष क्षेत्र के लोगों के लिए भी सकारात्मक समाधान निकाला जाएगा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने एडीएम कोस्तुब मिश्रा के नेतृत्व में एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं। यह कमेटी अगले 60 दिनों में अपनी रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को सौंपेगी, जिसके आधार पर प्रभावित परिवारों को मालिकाना हक दिलाने की दिशा में आगे कार्रवाई की जाएगी।
विधायक ने भरोसा जताया कि प्रशासन और सरकार मिलकर महतोष क्षेत्र के गरीब परिवारों के हित में समाधान निकालेंगे।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास, प्रतिश बाला, जुल्फेकार अली, दयाल सिकदार, पंकज, हरिपद विश्वास, विपल्व विश्वास, राकेश बानिक, रामपद बाला, मधेनाथ बानिक, आशीम मंडल, मनोज, सरत विश्वास, लिपन पाण्डे और तसास विश्वास सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।


Spread the love