हिमालय क्रांति पार्टी (HKP) उत्तराखंड द्वारा चलायी जा रही “पहाड़ स्वाभिमान जनसंपर्क यात्रा” के तहत लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र में व्यापक डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। प्रदेश महासचिव डॉ. दिनेश सिंह बिष्ट के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर जनता से संवाद किया और क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की।
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड
यात्रा को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय बिष्ट, राष्ट्रीय महासचिव शंकर दत्त सती तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बृजमोहन सिंह गुसाईं का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। लैंसडाउन विधानसभा से HKP प्रत्याशी लाल सिंह बिष्ट ने नैनीडांडा, हल्दुखाल, खदरासी, गाड़ियोपुल, कोटलीसैण, पाणीसैण, रिखणीखाल, देवियोंखाल, ढाबखाल, चकुलियाखाल, सिसल्डी और भंगलवाण सहित कई गांवों में जनसंपर्क कर लोगों से समर्थन मांगा।
देवियोंखाल में पार्टी नेताओं ने कारगिल शहीद स्वर्गीय नायक हरेंद्र सिंह नेगी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर लाल सिंह बिष्ट ने कहा कि वह लैंसडाउन विधानसभा को परिवारवाद की राजनीति से मुक्त कर गांव-गांव जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लेते हैं।
जनसभा के दौरान इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या भी प्रमुख मुद्दा रही। लाल सिंह बिष्ट ने कहा कि कमजोर नेटवर्क व्यवस्था के कारण लोगों को सरकारी योजनाओं और डिजिटल सेवाओं का लाभ लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विधायक बनने पर क्षेत्र में इंटरनेट नेटवर्क को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी।
इसके बाद पार्टी पदाधिकारी ढौंटियालधार में आयोजित ढौंटियाल मेले में शामिल हुए, जहां उन्होंने जनता से सीधा संवाद किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय बिष्ट ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आगामी चुनाव में HKP को समर्थन देने की अपील की।
इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राम दत्त, अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष हिमेश भंडारी, नैनीताल जिला सचिव महेश डौर्बी, भारती बिष्ट, संतोष मंडवाल, ध्रुव सिंह भंडारी, बृजेश चंद्र, मोहन सिंह, गजेंद्र सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
