पृथ्वी हमारा घर है, अतः इसे स्वच्छ रखना हमारी ही जिम्मेदारी है|टीम के सदस्यों सदस्यों में आदित्य तिवारी, पंकज कांडपाल, चंदन सिंह दानू ,गौरव चौबे, योगेश यादव, बलविंदर सिंह, अमित मिश्रा ,गौतम पाठक, भूवी उनियाल, कपिल जंगपंगी, सत्यम भट्ट, रितेश जोशी, शुभम आर्या, गोलू बिष्ट, जितेंद्र विश्वकर्मा , हेम कांडपाल,लकी शर्मा, गोलू यादव ,अमन शर्मा, अंकित मिश्रा, प्रभात बेस्ट, रितेश ठाकुर, शुभम जोशी शामिल हुए।

टीम THE EXPLORER (be a good traveller) द्वारा विभिन्न सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थाओं के सहयोग से केदारनाथ तथा आसपास के 25 किलोमीटर रूट के ट्रैक को प्लास्टिक कचरे से मुक्त करने के लिए चार दिवसीय स्वच्छता अभियान चलाया गया ।अभियान का संचालन 20 लोगों की टीम द्वारा किया गया जिसका नेतृत्व आदित्य तिवारी तथा पंकज कांडपाल द्वारा किया गया। इस स्वच्छता अभियान में केदारनाथ मंदिर परिसर की सफाई में नगर पालिका घोड़ा पड़ाव तक की सफाई में नगर पंचायत तथा पैदल यात्रा हेतु मार्ग की सफाई में जिला पंचायत के सदस्यों द्वारा संपूर्ण सहयोग दिया गया ।स्वच्छता अभियान में यात्रा का शुभारंभ एक नवंबर को रुद्रपुर हल्द्वानी बागेश्वर अल्मोड़ा तथा अन्य जगहों से सदस्यों को एकत्रित कर हल्द्वानी से किया ।

हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,अवतार सिंह बिष्ट

प्रथम दिवस में गौरीकुंड में विश्राम किया गया। 2 नवंबर को केदारनाथ पहुंचकर आसपास के क्षेत्र में कचरा का निरीक्षण तथा आगे की योजना बनाई गई। ३नवंबर को प्रातः काल डोली प्रस्थान के बाद टीम के सदस्यों द्वारा प्लास्टिक के कचरे को एकत्रित किया गया तथा 4 नवंबर को आसपास के 25 किलोमीटर के क्षेत्र में इस स्वच्छता अभियान को चलाया गया । मंदिर परिसर में स्वच्छता का मंदिर कमेटी द्वारा रखा जाता है, अतः वहां से कचरा प्राप्त नहीं हुआ परंतु कैंप साइड तथा मंदिर के चारों तरफ से अत्यधिक मात्रा में प्लास्टिक बोतल तथा अन्य प्रकार का कचरा एकत्रित किया गया। इस कचरे को पुनः चक्र हेतु नगर पालिका को अग्रसारित किया गया है।

केदारनाथ को स्वच्छ तथा प्लास्टिक मुक्त बनाएं रखने हेतु हमारा यह एक छोटा सा अभियान है कोई स्थाई हल नहीं | अतः समस्त जनता से तथा यहां आने वाले श्रद्धालुओं तथा टूरिस्ट से हमारा अनुरोध है, कि कचरा इधर-उधर ना फैलाएं उसे कूड़ेदान में ही डालें तथा प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करें।
पृथ्वी हमारा घर है, अतः इसे स्वच्छ रखना हमारी ही जिम्मेदारी है| हमारे ईस कार्य का उददेस्य यह है की कोई भी श्रद्धालु केदारनाथ या कहीं भी यात्रा करे तो जिस खूबसूरती के हमारी देवभूमी उत्तराखंड जानी जाती है तो इन्सान उस चीज को देखे ना की कूड़े को।।

.

Advertisement