शासन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास में आमजन के ठहरने की सुविधा देने संबंधी आदेश जारी कर दिया है। अब यहां राज्यवासी भी ठहर सकेंगे।

जब तक दरें तय नहीं होतीं तब तक सिंगल कक्ष के लिए 2500 रुपये, डीलक्स कक्ष के लिए 3750 रुपये और डबल कक्ष के लिए 5000 रुपये शुल्क देय होगा। सचिव राज्य संपत्ति विनोद कुमार सुमन ने बताया कि दरों पर अभी मंथन चल रहा है।

प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)

Advertisement