Hindustan Global Times, अवतार सिंह बिष्ट,

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी कड़ी चेतावनी दी।

Hindustan Global Times, अवतार सिंह बिष्ट,

काशीपुर में मंगलवार को कांग्रेस के कार्यक्रम से लौटते समय नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व विधायक संजीव आर्य ने दोराहा चौक पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत ध्वस्तीकरण की कार्रवाई देखी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने चिह्नीकरण से अधिक दायरे में दुकान सहित अन्य पक्के निर्माण को ध्वस्तीकरण का आरोप लगाया। इस पर नेता प्रतिपक्ष आर्य भड़क गए। उन्होंने एसडीएम आरसी तिवारी को फोन लगाया तो जवाब मिला कि वह पिथौरागढ़ में हैं। आर्य ने कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान एसडीएम, तहसीलदार मौके पर मौजूद नहीं रहे, सिर्फ एक कानूनगो को भेजा गया। मानक से अधिक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। लोगों के साथ अन्याय हुआ तो ऑफिस में आकर बैठ जाएंगे।

राजस्व, लोनिवि, पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को दोराहा चौक पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत जेसीबी मशीन से दुकान सहित अन्य भवन हटाए थे। लोगों का आरोप है कि सड़क के बीच से निर्धारित मानक 50 फीट है जबकि 70 फीट तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। मकानों में बैठे लोग बालबाल बच गए। लोगों की पीड़ा सुनकर नेता प्रतिपक्ष आर्य बिफर पड़े। इस मौके पर किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नवदीप कंग, जाकिर आदि रहे।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य दोराहा चौक पर अतिक्रमण हटाओ अभियान से नाराज हो गए। उन्होंने कई अधिकारियों को फोन पर फटकार लगाई। लोगों की शिकायत पर उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सबका बोरिया बिस्तर बांध दूंगा।

Advertisement