

रेंजर केआर टम्टा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर वन दरोगा जितेंद्र सिंह, गणेश चंद्र ने वनारक्षी अरुण कुमार और सूरज कुमार के साथ ग्राम दीयां, पोस्ट बिरिया मझोला निवासी प्रदीप सिंह और मोहन सिंह को गिरफ्तार किया। प्रदीप के कब्जे से काकड़ का डेढ़ किलो कच्चा मांस और मोहन के घर से करीब डेढ़ सौ ग्राम पका मांस बरामद हुआ।
बताया कि आरोपियों के कब्जे से फंदा बनाकर शिकार करने में प्रयुक्त क्लच वायर भी मिली। इन दोनों के खिलाफ रेंज कार्यालय में भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम यथा संशोधित 2022 की धारा 51 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। उनका चालान कर खटीमा कोर्ट में पेश किया गया।
वहां से दोनों को हल्द्वानी उप कारागार भेज दिया गया। रेंजर ने बताया कि काकड़ संरक्षित वन्यजीव है। आरोपियों से बरामद मांस के नमूने जांच के लिए चंद्रबनी देहरादून की विधिविज्ञान प्रयोगशाला में भेजे गए हैं।


सीतारगंज। जौलासाल वन रेंज की टीम ने वन्यजीव काकड़ के मांस के साथ दो आरोपियों को धर दबोचा। वनकर्मियों ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

