Hindustan Global Times, अवतार सिंह बिष्ट

Hindustan Global Times, अवतार सिंह बिष्ट

रूद्रपुर आज दोपहर श्याम टाकीज रोड़ पर स्थित नानक ट्रेडर्स प्रतिष्ठान में शार्ट सर्किट के कारण लगी आग से प्रतिष्ठान में रखा लाखों कीमत का सामान जल कर राख हो गया। मामले की सूचना मिलने पर दमकल विभाग के आये दो वाहनों ने काफी मशक्कत के पश्चात आग पर काबू पाया। इस दौरान मार्ग पर काफी देर तक यातायात भी बाधित रहा। जानकारी के अनुसार श्याम टाकीज रोड़ पर हरीश घई का नानक ट्रेडर्स नाम से प्रतिष्ठान है। बताया जाता है कि बुध्वार दोपहर दुकान के पीछे बने गोदाम में अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे दुकान स्वामी घई सहित काम कर रहे कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। मामले की सूचना दमकल विभाग को देने के साथ ही कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। थोड़ी देर में ही दमकल विभाग के दो वाहन भी आ पहुंचे और उन्होंने जनसहयोंग से आग बुझाने का काम तत्परता से शुंरू कर दिया। काफी मशक्कत के पश्चात आग पर काबू पाया जा सका। प्रतिष्ठान स्वामी ने बताया कि आग की इस घटना में काफी नुकसान होने की संभावना है। जिसका आंकलन बाद में किया जायेगा।

More News:

Advertisement