किच्छा:- वार्ड 5 बंडिया भट्ठा में विधानसभा संयोजक पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत कर नैनीताल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में गली मोहल्ले में जाकर भाजपा के पत्रको का वितरण किया एवं भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को जनता को बताते हुए आगामी 19 अप्रैल को नैनीताल उधमसिंहनगर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के पक्ष में मतदान करने की अपील की।कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देश के हित में किए गए कार्यों के द्वारा आम जनमानस भी भाजपा कार्यकर्ता के रूप में बदल चुका है, आम जनमानस का उत्साह बता रहा है कि प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।जनसंपर्क के दौरान मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, विधानसभा विस्तारक भुवन पांडे, विधानसभा प्रभारी दिनेश आर्य, शक्ति केंद्र संयोजक जितेंद्र गुप्ता, बूथ अध्यक्ष भगवान दास वर्मा, अमरनाथ कश्यप, मंडल मंत्री पूरन भट, प्रकाश पंत, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष राजेश कोली, विनोद कोली, महेंद्र पाल, मुकेश कोली, मूलचंद कोली, राकेश गुप्ता, अभिषेक सक्सेना, गोल्डी गोराया, सुरेंद्र चौधरी, हीरालाल प्रजापति, नंदलाल प्रजापति, भगत सिंह, जसवंत सिंह, मोहनलाल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Spread the loveइस दौरान ग्रामीणों ने हाईवे किनारे शव रखकर विरोध जताया तो जाम की स्थिति रही। एसडीएम व पार्क अधिकारियों के आश्वासन पर स्वजन व ग्रामीणों का आक्रोश शांत […]
Spread the loveबता दें, ईरान के उत्तर-पश्चिम स्थित पर्वतीय क्षेत्र में खराब मौसम के बीच हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की घटना में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, विदेश मंत्री और अन्य […]
Spread the loveपढ़ें आज का राशिफल… मेष आज आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आप कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए इच्छुक हो सकते हैं। व्यवसायियों को सावधानी […]