श्रीराम भक्ति में लीन हुआ कृष्णा ग्रीन कॉलोनी, अखंड रामायण पाठ और भव्य भंडारे में उमड़ी श्रद्धा!प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)

Spread the love

श्रीराम भक्ति में लीन हुआ कृष्णा ग्रीन कॉलोनी, अखंड रामायण पाठ और भव्य भंडारे में उमड़ी श्रद्धा

गंगापुर रोड स्थित कृष्णा ग्रीन कॉलोनी का वातावरण शुक्रवार को पूरी तरह भक्तिमय हो गया, जब शिव मंदिर में आयोजित श्रीराम चरित मानस अखंड रामायण पाठ का आयोजन हुआ। इस पावन अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा विशेष रूप से शामिल हुईं।

मंदिर परिसर में गूंजते रामधुन और भजनों ने भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। श्रीमती मीना शर्मा ने श्रद्धापूर्वक रामायण पाठ में भाग लिया और भव्य भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस दौरान कांग्रेस नेता अनिल शर्मा भी उनके साथ उपस्थित रहे। आयोजकों ने ससम्मान उनका स्वागत शॉल और पीत वस्त्र अर्पित कर किया, जिससे पूरे आयोजन का माहौल और अधिक पावन हो गया।

इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिनमें दिनेश मौर्य, अजय पाल शर्मा, नित्यानंद रस्तोगी, प्रेम पाल, सुरेश शर्मा, वीरपाल, जोगेंद्र पाल, सिया राम, डालचंद, मिथलेश, किरण, सरोज, मुन्नी सहित अनेक भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

रामायण पाठ के इस शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम की महिमा का गुणगान किया और भक्ति भाव से ओतप्रोत होकर आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया। भव्य भंडारे में भक्तों ने प्रेम और श्रद्धा से प्रसाद ग्रहण किया, जिससे आयोजन पूर्णता की ओर अग्रसर हुआ।

ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सद्भाव, संस्कार और आध्यात्मिकता की भावना प्रबल होती है, जिससे जीवन में शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।


Spread the love