विधायक शिव अरोरा ने शिवपुर में 200 से अधिक जरूरतमंदों को बांटे कंबल, लिया महिलाओं व बुजुर्गों का आशीर्वाद

Spread the love


रुद्रपुर। कड़ाके की ठंड के बीच विधायक शिव अरोरा द्वारा चलाया जा रहा कंबल वितरण अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में ग्राम शिवपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक शिव अरोरा ने निर्धन, जरूरतमंद, बुजुर्ग, महिलाओं व दिव्यांग वर्ग के 200 से अधिक लोगों को कंबल वितरित कर उनका आशीर्वाद लिया।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शिव अरोरा ने कहा कि मातृशक्ति और बुजुर्गों का आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है तथा जनता की सेवा करना उनके जीवन का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि शिवपुर क्षेत्र में सड़क निर्माण, मंदिरों के सौंदर्यीकरण, टिन शेड निर्माण सहित कई विकास कार्य कराए गए हैं, जिससे क्षेत्र को नई पहचान मिली है।
विधायक अरोरा ने कहा कि भाजपा शासन में देश की तस्वीर बदली है और इस विकास से रुद्रपुर भी अछूता नहीं रहा है। उन्होंने बताया कि रुद्रपुर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण तेज गति से चल रहा है, केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं वर्ष 2026 से प्रारंभ होंगी, बंग भवन का निर्माण कार्य इसी वर्ष शुरू होगा, जबकि रिंग रोड फरवरी के अंत तक जनता को समर्पित की जाएगी। इसके साथ ही रुद्रपुर के समीप एम्स का निर्माण कार्य भी इस वर्ष पूर्ण होने की बात कही, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और इलाज के लिए ऋषिकेश नहीं जाना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भेजा जा रहा मुफ्त राशन आज सीधे गरीबों के चूल्हे तक पहुंच रहा है। राशन वितरण में पहले होने वाली लूट और कालाबाजारी पर रोक लगी है और गरीब का हक शत-प्रतिशत गरीब को मिल रहा है, जो सरकार की पारदर्शिता को दर्शाता है।
कंबल वितरण को लेकर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि पूरी विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए जा रहे हैं। इससे पूर्व मुखर्जी नगर में 500 लोगों को कंबल बांटे गए थे और अब शिवपुर में 200 से अधिक लोगों को कंबल वितरण का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की सेवा करना ही उनका मुख्य लक्ष्य है। इस दौरान महिलाओं और बुजुर्गों ने विधायक को भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया।
कार्यक्रम में गदरपुर ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर, भाजपा नेता प्रीत ग्रोवर, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेश बजाज, ग्राम प्रधान आनंदखेड़ा राजकुमार चौधरी, प्रधान सुमंगल, बीडीसी राजेंद्र सैनी, नरेश तपाली, मनमोहन वाधवा, अशोक ढाली, नवीन, करुणा, विप्लव, कौशल विश्वास, रवि ढाली, शिवकुमार, मयंक कक्कड़ सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।


Spread the love