

रुद्रपुरउत्तराखंड, नगर निकाय चुनाव का विपुल बज चुका है ।प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटन होने के बाद रुद्रपुर में राष्ट्रीय दलों के प्रत्याशियों ने ताल ठोक दी है। वहीं अगर हम बात करें वार्ड नंबर 40 की ,राजेश कुमार को पुनः एक बार फिर कांग्रेस पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है ।प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)
पिछला कार्यकाल भी राजेश कुमार का उत्कृष्ट रहा है । सभी वार्ड वासियों ने राजेश कुमार के कार्यों की प्रशंसा की है। राजेश कुमार सौम्य स्वभाव के शिक्षित व्यक्ति है। उन्होंने पिछले 5 साल में वार्ड वासियों के साथ सामंजस्य स्थापित कर और अपने व्यवहार से सभी का अपनी ओर ध्यान आकर्षित करने पर विवश किया है। वार्ड नंबर 40 में लोकप्रिय हो चुके राजेश कुमार इस बार चुनावी मैदान में है। हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स को उन्होंने बताया की मेट्रोपोलिस नंबर एक गेट से नंबर 3 गेट तक सड़क का 27 लाख का डामरीकरण, कोविद कल में अपने संपूर्ण वार्ड में सेनीटाइजर कर लोगों की जिंदगी बचाने का कार्य किया। कोर्ट परिसर में डामरीकरण नगर निगम द्वारा शौचालय का निर्माण अनुमानित लागत 26 लाख,घर-घर शौचालय का निर्माण नगर निगम के द्वारा किया गया, आनंदी मंदिर के सड़क का निर्माण, si हॉस्पिटल 85 लाख का का अनुमानित कार्य, कुल मिलाकर देखा जाए तो लगभग 2 से 3 करोड़ रुपए के विकास कार्य वार्ड नंबर वार्ड 40 में नगर निगम के सहयोग से पूर्व पार्षद राजेश कुमार के द्वारा कराए गए। राजेश कुमार ने बताया इस बार पिछली बार की अपेक्षा लोगों का ज्यादा समर्थन मिल रहा है। 40वार्ड के सभी निवासी एकबार पुनः मुझे पार्षद देखना चाहते हैं, मैंने सभी कार्य वार्ड नंबर 40 में ईमानदारी से और अपने कर्तव्यों का निर्वाह करते हुए किया है,अपील. मैं राजेश कुमार पूर्व की भांति, इस बार भी ईमानदारी से कार्य करूंगा। वार्ड नंबर 40 के मतदाताओं के लिए ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वाह करूंगा ।जब भी मेरी जरूरत होगी मैं हमेशा अपने वार्ड वासियों के सुख-दुख में खड़ा रहूंगा। राशन कार्ड, स्थाई निवास, जाति प्रमाण पत्र या फिर जहां पर भी मेरी जरूरत होगी मैं हमेशा वार्ड वासियों के लिए पूरी तत्परता से कार्य करूंगा मेरे द्वारा पूर्व में जाने अनजाने में अगर कोई गलती हुई हो उसके लिए मैं अपने मतदाताओं से क्षमा मांगता हूं। आपका सेवक राजेश कुमार पार्षद पद हेतु पुनः आपके सामने कांग्रेस पार्टी से पार्षद पद के उम्मीदवार के रूप में खड़ा है ,मुझे अपना अमूल्य वोट देकर विजई बनाएं। धन्यवाद





