रूद्रपुर 29 अप्रैल, 2024- एनआरएलएम के अन्तर्गत निर्मित नारी शक्ति कलस्टर न्याय पंचायत बिगवाड़ा के सदस्यों द्वारा काशीपुर रोड ग्रोथ सेन्टर में ’’दीदी किचन एवं कैफे ’’ प्रारम्भ किया गया। नारी शक्ति कलस्टर के अध्यक्षा चन्द्रमणी दास ने सोमवार को फीता काटकर दीदी कैफे एवं किचन का शुभारम्भ किया।न्याय पंचायत बिगवाड़ा नारी शक्ति कलस्टर के अन्तर्गत 08 ग्राम संगठन व 63 स्वंय सहायता समूहों के 651 महिलाएं कलस्टर से जुड़ी है। दीदी किचन एवं कैफे में फस्टफूड मोमो, चाय, कॉफी, खीर, मैक्रोनी आदि बनाया जा रहा है साथ ही आउटलेट में जूस, आचार, दाल, मसाले व हैण्डीक्राफ्ट आदि उपलब्ध है। कलस्टर की अध्यक्षा ने कहा कि दीदी किचन एवं कैफे को लेकर समूह की महिलाएं काफी उत्साहित है। उन्होने कहा कि कैफे एवं किचन के साथ ही समूह की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उनका आर्थिक स्तर और मजबूत करने का कार्य किया जायेगा। उन्होने में दीदी कैफे एंव किचन संचालित करने हेतु ग्रोथ सेंटर उपलब्ध कराने के लिये प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
Spread the love बाबा केदारनाथ धाम के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि पैदल रास्ता अब दुरुस्त हो गया है और लगातार यात्रा चल रही है। पैदल मार्ग पर […]
Spread the loveसोमवार को अंकिता हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर कांग्रेसी सड़कों पर उतरे। हाथीबडकला से गांधी पार्क तक भारत जोड़ो यात्रा निकालते हुए पूर्व सीएम हरीश रावत […]
Spread the loveशुक्रवार को उन्होंने इस संबंध में एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।ज्ञापन में दल ने कहा कि भाजपा सरकार देश में सर्वप्रथम यूसीसी लागू करने […]