रूद्रपुर 29 अक्टूबर, 2024 जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने मंगलवार को जिला सभागार में मासिक स्टाफ बैठक लेते हुए लम्बित वादों को त्वरित निस्तारण करने व राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश

रूद्रपुर 29 अक्टूबर, 2024 जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने मंगलवार को जिला सभागार में मासिक स्टाफ बैठक लेते हुए लम्बित वादों को त्वरित निस्तारण करने व राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश दिये।

हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,अवतार सिंह बिष्ट

जिलाधिकारी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए न्यायालयों में अभियोजन पक्ष द्वारा प्रभावी पैरवी तरीके से रखने के निर्देश दिये ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके। उन्होने कहा कि कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस क्षेत्राधिकारी व उप जिलाधिकारी समन्वय बनाकर समय-समय पर रात्रि के समय क्षेत्रों में भ्रमण भी करें। उन्होने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि महिला अपराध को रोकने हेतु प्रभावी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु एआरटीओ व पुलिस विभाग प्रभावी कार्यवाही करें।
जिलाधिकारी राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे उप जिलाधिकारी व तहसीलदारों के साथ समन्वय स्थापित कर आरसी का मिलान करते हुये वसूली को बढ़ाये व बड़े बकायेदारों से सूची बनाते हुए सख्ती से वसूली की जाये। उन्होंने खनन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्राप्त राजस्व वसूली लक्ष्य को समय से पूर्ण करें। उन्होंने आबकारी अधिकारी को कच्ची शराव व अवैध मदिरा बिक्री पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाने हेतु नियमित छापेमारी करने के निर्देश दिये। उन्होने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि बैंको के आरसी देयको की वसूली की जाये तथा वसूली चार्ज भी जमा कराना सुनिश्चित करें। उन्होने सीएम हैल्पलाईन में प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुये समय से निस्तारण करें व शिकायतकर्ता से स्वयं वार्ता भी करें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, पंकज उपाध्याय, एसपी सिटी मनोज कत्याल, संयुक्त मजिस्टेªट आसिमा गोयल, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, गौरव चटवाल, राकेश तिवारी, कौस्तुभ मिश्र, रविन्द्र बिष्ट, रविन्द्र जुआठा, अभय प्रताप सिंह, ओसी कलैक्ट्रेट गौरव पाण्डे,डॉ.अमृता शर्मा, डीजीसी बरीत सिंह, मनोज तिवारी, उप निदेशक खनन अमित गौरव, अभिहित अधिकारी डॉ0 प्रकाश फुलारा, जिला आबकारी अधिकारी राजीव चौहान, एआरटीओ विमल पाण्डे, चक्रपाणी मिश्र सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।
——————————————–
हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,अवतार सिंह बिष्ट

Advertisement