शैल सांस्कृतिक समिति रजि० (शैल परिषद)उत्तरायणी, मकर संक्रान्ति, उत्तरायणी (घुघुतिया त्यार) महोत्सव 2024, अवगत कराते हुए, पोस्टर जारी किया गया है । क्या कुछ लिखा है पोस्टर में क्या-क्या होंगी तैयारी परिषद के द्वारा जारी संदेश,

शैल सांस्कृतिक समिति रजि० (शैल परिषद)

उत्तरायणी, मकर संक्रान्ति, उत्तरायणी (घुघुतिया त्यार) महोत्सव 2024

दिनांकित

13 जनवरी एवं 14 जनवरी 2024

समय

प्रातः 11:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक

कार्यक्रम स्थल

शैल भवन, गंगापुर रोड, निकट मोदी मैदान, रूद्रपुर

निमंत्रण

सम्मानित बंधुवर,

आपको अवगत करना है कि विगत वर्षों से अनवरत आयोजित उत्तरायणी, मकर संक्रान्ति, महोत्सव (घुघुतिया त्यार) इस वर्ष भी शैल सांस्कृतिक समिति (शैल परिषद), रूद्रपुर के संयोजन में दो दिनों तक दिनांक 13 व 14 जनवरी 2024 प्रातः 11:00 बजे से शैल भवन में बड़े धूम-धाम के साथ आयोजित किया जा रहा है।

शैल सांस्कृतिक समिति रजि० (शैल परिषद)उत्तरायणी, मकर संक्रान्ति, उत्तरायणी (घुघुतिया त्यार) महोत्सव 2024, अवगत कराते हुए, पोस्टर जारी किया गया है । क्या कुछ लिखा है पोस्टर में क्या-क्या होंगी तैयारी  परिषद के द्वारा जारी संदेश,

इस अवसर पर आप सभी को इष्ट मित्रों सहित सपरिवार सादर आमंत्रित करते हुए हमें अपार हर्ष की अनुभूति हो रही है। आशा है कि आप सभी इस दो दिवसीय उत्तरायणी महोत्सव में सपरिवार पहुँचकर तन-मन-धन से अपनी सहभागिता करते हुए इस आयोजन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेंगें।

आयोजन को दिव्य और भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए दिनांक 13 जनवरी 2024 को सुविख्यात कलाकार जितेन्द्र तुमक्याल, बिशन हरियाला, आशानेगी, सीमा विश्वकर्मा, देवमथेला, हास्य कलाकार लच्छू पहाड़ी व अन्य कलाकारों द्वारा पर्वतीय संस्कृति पर आधारित मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे।

दिनांक 14 जनवरी 2024 को क्षेत्र के चयनित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा पर्वतीय संस्कृति से ओतप्रोत मनमोहक कार्यक्रम, खटीमा के प्रसिद्ध व्याख्या जन जागृति संस्कृति, संगीत एवं नाट्य एकेडमी के द्वारा सुप्रसिद्ध लोक गायकों, लोक नृत्यों की सुन्दर प्रस्तुति, पर्वतीय अंचलों की प्रमुख पहचान छोलिया नृत्य की टीम जो दोनों दिन अपनी प्रस्तुति देंगे तथा हास्य कलाकारों की प्रस्तुतियां समाहित की गयी है।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नन्हें-मुन्नों के लिए झूले, व्यापारिक स्टाल, पर्वतीय उत्पाद व

पर्वतीय स्वादिष्ट व्यंजन को भी इस आयोजन में समाहित किया गया है।

सहयोग एवं सहभागिता हेतु कृपया कार्यकारिणी सदस्यों/ आयोजक मण्डल के सदस्यों से सम्पर्क करें। मेले में स्टाल व्यावसायिक गतिविधि बैनर पोस्टर आदि लगवाने के इच्छुक संस्थान भी सम्पर्क करें। स्थान पहले आओ पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध हैं।

कार्यक्रम में आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति प्रार्थनीय है निवेदक- शैल सांस्कृतिक समिति (शैल परिषद) रूद्रपुर

सम्पर्क सूत्र-

समस्त पदाधिकारी एवं आजीवन सदस्य

शैल सांस्कृतिक समिति रजि० (शैल परिषद)उत्तरायणी, मकर संक्रान्ति, उत्तरायणी (घुघुतिया त्यार) महोत्सव 2024, अवगत कराते हुए, पोस्टर जारी किया गया है । क्या कुछ लिखा है पोस्टर में क्या-क्या होंगी तैयारी  परिषद के द्वारा जारी संदेश,
Hindustan Global Times: प्रिंट न्यूज़,
शैल ग्लोबल टाइम्स, अवतार सिंह बिष्ट रूद्रपुर उत्तराखंड, (उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी)
Advertisement