

छठ पूजा, डाला छठ, छठी, सूर्य षष्ठी आदि नामों से लोकप्रिय यह व्रत मुख्य रूप से महिलाएं संतान की कुशलता और परिवार की प्रसन्नता के लिये करती हैं, इस दौरान चार दिनों में भगवान भास्कर की पूजा की जाती है.
छठ पूजा का पहला दिन- 25 अक्टूबर 2025, शनिवार, चतुर्थी, नहाय खाय
छठ का पहला दिन- नहाय खाय है, जब गंगा जैसी पवित्र नदियों में डुबकी लगायी जाती है. इस व्रत का पालन करनेवाली महिलाएं इस दिन केवल एक समय भोजन करती हैं.
छठ पूजा का दूसरा दिन- 26 अक्टूबर 2025, रविवार, पञ्चमी, लोहंडा और खरना
छठ का दूसरा दिन- खरना है, जब सूर्योदय से सूर्यास्त तक निर्जला व्रत रखा जाता है और सूर्यास्त के बाद सूर्यदेव को भोजन अर्पित करने के पश्चात व्रत का पारण किया जाता है. दूसरे दिन प्रसाद ग्रहण करने के बाद तीसरे दिन का व्रत प्रारम्भ होता है.

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
छठ पूजा का तीसरा दिन- 27 अक्टूबर 2025, सोमवार, षष्ठी, छठ पूजा, संध्या अर्घ्य
छठ पूजा के तीसरे प्रमुख दिन पर पूरे दिन निर्जला व्रत किया जाता है और अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देना इस दिन का मुख्य अनुष्ठान होता है.
उल्लेखनीय है कि यह संपूर्ण वर्ष का एकमात्र अवसर है, जब अस्त होते सूर्य को अर्घ्य अर्पण किया जाता है.
तीसरे दिन का व्रत संपूर्ण रात्रि भी रहता है और अगले दिन सूर्योदय के पश्चात पारण किया जाता है.
छठ पूजा का चौथा दिन- 28 अक्टूबर 2025, मंगलवार, षष्ठी, उषा अर्घ्य, पारण का दिन
छठ के चौथे और अन्तिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य-अर्पण किया जाता है, जो उषा-अर्घ्य होता है, उषा-अर्घ्य के पश्चात उपवास पूर्ण होता है!
श्री त्रिपुरा सुंदरी दैनिक धर्म-कर्म पंचांग – 25 अक्टूबर 2025
मंशाव्रत, विनायक चतुर्थी, रवि योग
शक सम्वत 1947, विक्रम सम्वत 2082, अमान्त महीना कार्तिक, पूर्णिमान्त महीना कार्तिक, वार शनिवार, पक्ष शुक्ल, तिथि चतुर्थी – 03:48 एएम (26 अक्टूबर 2025) तक, नक्षत्र अनुराधा – 07:51 एएम तक, योग शोभन, करण वणिज – 02:34 पीएम तक, द्वितीय करण विष्टि – 03:48 एएम (26 अक्टूबर 2025) तक, सूर्य राशि तुला, चन्द्र राशि वृश्चिक, राहुकाल 09:28 एएम से 10:54 एएम, अभिजित मुहूर्त 11:56 एएम से 12:42 पीएम
दैनिक चौघड़िया – 25 अक्टूबर 2025
दिन का चौघड़िया
काल – 06:38 से 08:03
शुभ – 08:03 से 09:28
रोग – 09:28 से 10:54
उद्वेग – 10:54 से 12:19
चर – 12:19 से 01:44
लाभ – 01:44 से 03:10
अमृत – 03:10 से 04:35
काल – 04:35 से 06:00
रात्रि का चौघड़िया
लाभ – 06:00 से 07:35
उद्वेग – 07:35 से 09:10
शुभ – 09:10 से 10:44
अमृत – 10:44 से 12:19
चर – 12:19 से 01:54
रोग – 01:54 से 03:29
काल – 03:29 से 05:04
लाभ – 05:04 से 06:39
चौघडिय़ा का उपयोग कोई नया कार्य शुरू करने के लिए शुभ समय देखने के लिए किया जाता है.
दिन का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
रात का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्यास्त से अगले दिन सूर्योदय के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
अमृत, शुभ, लाभ और चर, इन चार चौघडिय़ाओं को अच्छा माना जाता है और शेष तीन चौघडिय़ाओं- रोग, काल और उद्वेग, को उपयुक्त नहीं माना जाता है.
यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, विभिन्न पंचांगों, धर्मग्रथों से साभार ली गई है, स्थानीय समय, परंपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि यहां दिया जा रहा समय अलग-अलग शहरों में स्थानीय समय के सापेक्ष थोड़ा अलग हो सकता है.
अपने ज्ञान के प्रदर्शन एवं दूसरे के ज्ञान की परीक्षा में समय व्यर्थ न गंवाएं क्योंकि ज्ञान अनंत है और जीवन का अंत है!
आज का राशिफल –
मेष राशि:- आज रुका धन मिलने से धन संग्रह बढ़ेगा. आत्मविश्वास के बल बुते आगे बढेंगे. पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा. मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी. आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें.
वृष राशि:- अपने स्वास्थ के प्रति आप कितने लापरवाह हैं. किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं. आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा. लाभदायक सौदे होंगे. प्रसिद्धि मिलेगी.
मिथुन राशि:- अपने संबंधों के प्रति आप लापरवाही कर रहे हैं. व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती है. आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढ़ेंगे. निजी जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता की संभावना है. आपके लिए शनिदेव की आरधना लाभदायक रहेगी.
कर्क राशि:- नौकरी में बदलाव चाहते हैं, पर फैसला लेने में असमंजस्य की स्थिति रहेगी. साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी. संतान के भविष्य की चिंता रहेगी. कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे.
सिंह राशि- समय का सदुपयोग करे. अपनी संगत बदलें. दूसरों की उन्नति से दुखी ना हों. आप मेहनत करें और संकुचित मानसिकता को बदलें. व्यापार में हर किसी पर विश्वास ना करें. अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें. कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे.
कन्या राशि:- समय पर काम ना होने से मन अशांत रहेगा. कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा. व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी. निर्माण कार्य में सुधार होगा. जीवनसाथी की भावनाओं का अपमान करने से बचें. वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा.
तुला राशि:- आज खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है. व्यर्थ के दिखाओं से दूर रहें. मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे. संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी. कोर्ट से जुड़े कार्य आज पूरे होंगे. व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी
वृश्चिक राशि:- काम की अधिकता रहेगी. नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं. आर्थिक निवेश सोच-समझकर करें. पारिवारिक कार्यों मे आप की पूछ परख बढ़ेगी.
धनु राशि:- आज आपको पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा. व्यवसाय में उन्नति संभव है. कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी. आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे.
मकर राशि:- सामाजिक आयोजनों में आप की प्रशंसा होगी. व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ाएंगे. आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा. धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी.
कुम्भ राशि:- आप बहूत जल्दी दूसरों के विश्वास में आ जाते हैं, सतर्क रहें. विपरीत परिस्थितियों से दृढ़ता से सामना कर सकेंगे. व्यापार में परेशानियों का अंत होगा. प्रेम प्रसंग के योग है. उधार लिये गए पैसे केसे चुकाएंगे, इसी सोच में परेशान रहेंगे.
मीन राशि:- आपकी दिनचर्या में आये बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे. परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे. व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं. नौकरों पर नजर रखें.
यहां राशिफल चन्द्र के गोचर पर आधारित है, व्यक्तिगत जन्म के ग्रह और अन्य ग्रहों के गोचर के कारण शुभाशुभ परिणामों में कमी-वृद्धि संभव है, इसलिए अच्छे समय का सद्उपयोग करें और खराब समय में सतर्क रहें.
जन्म कुंडली से व्यवसाय और नौकरी सफलता का विश्लेषण✧ धार्मिक और अध्यात्मिक




