रुद्रपुर भारतीय जनता पार्टी मेयर पद के उम्मीदवार को लेकर गहन मंथन चल रहा है चार दावेदारों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा मानी जा रही है। अभी तक कयास लगाए जा रहे थे विकास शर्मा होंगे रुद्रपुर नगर निगम से प्रत्याशी, अब विकास शर्मा सूत्रों से मालूम चला है हाशिए पर जाते दिख रहे हैं। फिलहाल फिलहाल रुद्रपुर में मेयर को लेकर राजनीतिक उथल-पुथल मची हुई है। अब देखना यह है भारतीय जनता पार्टी किसे अपना प्रत्याशी सुनिश्चित करती है

चुनावी मंथन के बीच इनमें पहला नाम हरीश मुंजाल का लिया जा रहा है, जो एक प्रतिष्ठित उद्योगपति और समाजसेवी हैं। अपने व्यावसायिक अनुभव से भाजपा के संगठन में प्रभावी पकड़ रखते हैं। उनकी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से नजदीकी उन्हें इस दावेदारी के लिए एक मजबूत उम्मीदवार बना सकती है।
तीसरे दावेदार के रूप में रुद्रपुर शहर के वरिष्ठ समाजसेवी और भाजपा नेता भारत भूषण चुघ का नाम सामने आ रहा है। चुघ लंबे समय से पार्टी के लिए निस्वार्थ सेवा कर रहे हैं और उनकी संघ और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में गहरी पैठ मानी जाती है। उनकी छवि एक सामाजिक कार्यकर्ता की है, और रुद्रपुर के लोगों में उनकी प्रतिष्ठा और लोकहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता भाजपा के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। उनके पक्ष में उनका सामाजिक कार्य और राजनीतिक अनुभव एक मजबूती जोड़ते हैं।

प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के करीबी होने के कारण उनका राजनीतिक कद और भी मजबूत हुआ है, और उनके नाम की चर्चा भाजपा के भीतर लगातार हो रही है। उनकी सक्रियता और पार्टी के प्रति समर्पण उन्हें इस दावेदारी के लिए एक सशक्त विकल्प बनाते हैं।
चौथे दावेदार के रूप में रुद्रपुर मंडी के निवर्तमान अध्यक्ष के. के. दास का नाम चर्चा में है। के. के. दास भाजपा के पुराने और अनुभवी कार्यकर्ता हैं, और विधायक शिव अरोड़ा से उनकी घनिष्ठ संबंधों के चलते उन्हें पार्टी में एक विशेष स्थान प्राप्त है। शिव अरोड़ा ने हमेशा उनके लिए अपना समर्थन व्यक्त किया है और उनके चुनावी अभियान को बल देने के लिए कड़ी मेहनत की है। यदि भाजपा और संघ में विधायक अरोड़ा की राय को अहमियत दी जाती है, तो के. के. दास का नाम रुद्रपुर के मेयर पद के लिए सामने आ सकता है।

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स को सूत्रों से मालूम चला है कि रुद्रपुर नगर निगम चुनाव में माननीय सांसद अजय भट्ट पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी की राजनीतिक उथल-पुथल के बीच एंट्री हो चुकी है।

Advertisement