

रूद्रपुर उधम सिंह नगर परिसर में जिला जज/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री सिकंद कुमार त्यागी की अध्यक्षता में व जिला बार एसोसिएशन उधम सिंह नगर रुद्रपुर के अध्यक्ष दिवाकर पांडे की उपस्थिति में स्वच्छता एवम श्रमदान तथा वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।

हरेला पर्व पर ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण मे आयोजित कार्यक्रम में जिला जज एवम बार के अध्यक्ष के द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए इस अवसर पर द्वितीय अपर जिला जज मीना देऊपा, तृतीय जिला अपर जज मुकेश कुमार आर्या, अपर जिला जज/ एफटीएससी द्वितीय संगीता रानी व सिविल जज सीनियर डिविजन हेमंत सिंह राणा , सिविल जज जूनियर डिविजन विवेक कुमार राणा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का समस्त ऑफिशियल स्टाफ व डिफेंस काउंसिल इत्यादि उपस्थित रहे ।
