उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद 9 नवंबर 2024 राज्य स्थापना दिवस के संदर्भ में आवास विकास रूद्रपुर स्थित कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक।

उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया इस बार राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य आंदोलनकारीयो को राज्य स्थापना दिवस के मंच से उचित सम्मान दिया जाए।

हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,अवतार सिंह बिष्ट

राज्य आंदोलनकारीयो को बैठने के लिए अग्रिम पंक्ति सुनिश्चित की जाए ,जैसा कि पूर्व में होता आया है राज्य आंदोलनकारीयो को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उचित सम्मान नहीं मिल पाता है ।प्रदेश के अन्य जनपदों में भी राज्य आंदोलनकारीयो की हमेशा सम्मान को लेकर शिकायत रहती है। राज्य स्थापना दिवस पर राज्य आंदोलनकारिर्यो के लिए जलपान की भी पूर्ण व्यवस्था होनी चाहिए । सर्व समिति से निर्णय लिया गया 7 नवंबर2024 को उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद के पदाधिकारीयो द्वारा जिला अधिकारी उधम सिंह नगर उदय राज सिंह से भेंट कर वार्ता की जाएगी एवं 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के संदर्भ में अपनी बात को रखेंगे। राज्य स्थापना दिवस इस बार धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। शासन स्तर पर आयोजित राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य आंदोलनकारी पूर्ण रूप से जिला प्रशासन एवं उत्तराखंड सरकार के प्रति सहयोग की भूमिका में रहेंगे।आज की बैठक में मुख्य रूप से उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद के जिला अध्यक्ष पीसी शर्मा, जिला महासचिव एस के नैय्यर ,संरक्षक हरीश पनेरू ,अनिल जोशी ,कांति भागुनी ,जानकी जोशी, देवकी बिष्ट, चंद्रा पंत,अवतार सिंह विष्ट आदि उपस्थित है

Advertisement