भाजपा सरकार में सभी वर्गों का हो रहा कल्याणः रामपालदिव्यांगजनों ने लिया भाजपा प्रत्याशी को जिताने का संकल्प

Spread the love

रूद्रपुर। भाजपा चुनाव कार्यालय में आयोजित दिव्यांग प्रकोष्ठ की बैठक जिला संयोजक हरीश चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में दिव्यांगजनों ने भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में मुख्य अतिथि निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने महिला, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, जनजाति, दिव्यांगों सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम किया है। सरकार ने ‘‘सबका साथ सबका विश्वास’’ के मंत्र के आधार पर समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का प्रयास किया है। भाजपा सरकार में दिव्यांगों को खेलों के साथ साथ सरकारी नौकरियों में भी अवसर प्रदान किये जा रहे हैं। आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को दस प्रतिशत आरक्षण देने के साथ ही सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग और दिव्यांगों के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। पहले इन सभी वर्गों के कल्याण की बात सिर्फ कागजों में ही होती थी। अब मोदी सरकार में सभी के कल्याण के लिए धरातल पर काम हो रहा है।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार समाज के सभी वर्गों के बीच समानता के भाव के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जिस तरह से विश्वास करते हुए दो बार देश के शासन की बागडोर सौंपी , उसी तरह इस बार भी देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी को पुनः प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है।

दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक हरीश चौधरी ने कहा कि दिव्यांगों के हित भाजपा सरकार में ही सुरक्षित है। दिव्यांगों के हित में सबसे अधिक फैसले भाजपा सरकार ने ही लिये हैं। भाजपा सरकार की नीतियों के चलते ही आज दिव्यांग खिलाड़ी देश विदेश में नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होनंे कहा कि दिव्यांग जन इस लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में खुलकर मतदान करेंगे।

इस अवसर पर भाजपा नेता राम प्रकाश गुप्ता, सुनील बाबा, प्रमोद शर्मा, भुवन गुप्ता, बबलू सागर, विनय विश्वास, किरन विर्क, अक्षय भारद्वाज, कमाल हसन, आलोक तिववारी, सुनील शर्मा, गौरव नारंग, मनीषा नारंग, मोना, किशन, हिम्मत राम कोली,कौशल, पूरन सिंह, देवकी नंदन कोली, प्रेम, विशम्भर, विकास, अविनाश अधिकारी, संजय ढाली, सुभाश्री मंडल आदि मौजूद थे।


Spread the love