ऋषभ पंत ने खुद बयान देकर राज से पूरी तरह हटाया पर्दा, बताया IPL 2024 में खेलेंगे या नहीं (Hindustan Global Times) भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) दिसंबर 2022 में कार एक्सीडेंट में बुरी तरह से चोटिल हो गए थे। जिसके बाद से वह चोट के चलते क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं।

पंत के घुटने में काफी गंभीर चोट लगी थी, लेकिन अब 15 महीने बाद ऋषभ पंत को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है कि, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में पंत खेलते हुए नजर आएंगे।

वहीं, अब एक इंटरव्यू में ऋषभ पंत ने भी खुलासा कर दिया है कि, वह आईपीएल के इस सीजन में खेलेंगे या नहीं। बता दें कि, आईपीएल 2024 (IPL 2024) की शुरुआत 22 मार्च से होनी है। हालांकि, अभी आईपीएल के 21 मैचों के तारीखों का ऐलान किया गया है।

Hindustan Global Times/Rishabh Pant ने किया बड़ा खुलासा

आईपीएल 2023 में चोट के चलते एक भी मुकाबला नहीं खेल सके विकेटकीपर बल्लेबाज और दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा है कि, ‘आईपीएल केवल क्रिकेट के बारे में नहीं है। यह उन प्रशंसकों के बारे में भी है जो हर मैच को यादगार बनाते हैं।

स्टार स्पोर्ट्स की ‘स्टार नहीं दूर’ पहल के साथ मुझे खेल के उत्साह को सीधे प्रशंसकों के साथ साझा करने का मौका मिलेगा। आईपीएल 2024 के दौरान दिल्ली में प्रशंसकों से मिलने और साथ में और भी खास यादें बनाने का इंतजार नहीं कर सकता।’ पंत के इस बयान से यह साफ हो गया है कि, वह इस सीजन आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे।

बतौर कप्तान और बल्लेबाज खेलेंगे Rishabh Pant

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान ऋषभ पंत को लेकर टीम मैनजमेंट ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि, ऋषभ पंत आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स टीम की कप्तानी करेंगे और केवल बतौर बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे। जिसका मतलब साफ है कि, पंत अभी विकेटकीपिंग करते नहीं दिखेंगे, जबकि आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स टीम की कप्तानी करने वाले सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को कप्तानी से हटा दिया गया है और अब बतौर बल्लेबाज आईपीएल 2024 में खेलेंगे।

Hindustan Global Times/IPL 2024 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वाड

ऋषभ पंत (कप्तान), प्रवीण दुबे, डेविड वार्नर, विक्की ओस्टवाल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, लुंगी एनगिडी, ललित यादव, खलील अहमद, मिशेल मार्श, इशांत शर्मा, यश धूल, मुकेश कुमार, हैरी ब्रूक, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झय रिचर्डसन, सुमित कुमार, शाई होप, स्वास्तिक चीकारा।

ऋषभ पंत ने खुद बयान देकर राज से पूरी तरह हटाया पर्दा, बताया IPL 2024 में खेलेंगे या नहीं (Hindustan Global Times) भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) दिसंबर 2022 में कार एक्सीडेंट में बुरी तरह से चोटिल हो गए थे। जिसके बाद से वह चोट के चलते क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं।
Hindustan Global Times/Avtar Singh Bisht/Rudrapur