News उत्तराखंड उधम सिंह नगर उत्तराखंड हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स,राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रामलीला मैदान में उत्तरांचल संगम के द्वारा राज्य स्थापना दिवस पर के अवसर पर राज्य निर्माण के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि एवं 21वीं शताब्दी में देवभूमि उत्तराखंड की सामाजिक जनचेतना पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य निर्माण के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी अमर शहादत को स्मरण किया। संस्था के द्वारा राज्य आंदोलनकारियों दीवान सिंह बिष्ट जी, ललित कांडपाल जी अवतार सिंह बिष्ट जी, हरीश पाठक जी, विक्की पाठक जी को सम्मानित किया गया। वक्ताओं के संबोधन से राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष एवं बलिदान के संस्मरणों से वातावरण भावुक एवं हर्षोल्लास से परिपूर्ण हो गया।उत्तराखंड राज्य के लिए उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए इस प्रदेश के महिलाओं युवाओं विद्यार्थियों एवं आम जनमानस ने त्याग एवं बलिदान की पराकाष्ठा का परिचय दिया। अनेक बर्बर एवं अमानवीय यातनाओं का सामना करना पड़ा तब जाकर पर्वतीय राज्य का निर्माण हो सका। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राजीव चावला जी, व्यवसायी एवं समाजसेवी पंकज खर्कवाल जी को सम्मानित किया गया। विमला तिवारी जी के द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर डॉ जी सी जोशी जी, डॉ प्रमोद तिवारी जी, डॉ नीरज बिष्ट,दान सिंह नयाल जी, उमेश चंद तिवारी जी, श्री एल पी कांडपाल जी, गोविंद सिंह पटवाल जी, कुंदन सिंह रावत जी, गोपाल तिवारी जी, दीपक अधिकारी जी,अनिल जोशी जी, जगत सिंह जी ,चिंतामणि उप्रेती जी,माधवानंद जोशी जी, सुनीता तिवारी जी, माधवी भट्ट जी, विमल कापड़ी जी, राहुल तिवारी जी, धीरज बिष्ट जी, केशव भट्ट जी, बहादुर सिंह नेगी जी, गोविंद कांडपाल जी, मीना जोशी जी, नीरज भट्ट जी, रमेश मिश्रा जी, रंजीत सिंह बोरा जी, जगदीश सिंह बजेठा जी, कमल भट्ट जी, भीम सिंह भंडारी जी, दीपक पाठक जी, मुदित जोशी जी, गोविंद पांडे जी, राकेश मिश्रा जी, कमलेश तिवारी जी,धीरज सिंह बिष्ट जी, ललित मोहन सनवाल जी, जगदीश भट्ट जी, धर्मानंद बचखेती, शुभम जी, आनंद सिंह बिष्ट एवं सम्माननीयजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। उत्तरांचल संगम परिवार आप सभी के प्रति आभार प्रकट करता है। उत्तरांचल संगम पंतनगर Avtar Singh Bisht November 10, 2023 0 पंतनगर उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पंतनगर रामलीला कमेटी उत्तरांचल संगम के अध्यक्ष डॉ विक्रम सिंह के द्वारा पंतनगर रामलीला ग्राउंड के सभागार में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, समाजसेवी, […]